वेंकैया नायडू: उपाधि और रोजगार न हो पढ़ाई का उद्देश्य

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह बुधवार को विधानसभा के सभागृह में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति और विवि के कुलाध्यक्ष वेंकैया नायडू थे। यह पहली बार है, जब कुलाध्यक्ष विवि के दीक्षांत समारोह में मौजूद रहे। समारोह में विश्वविद्यालय महापरिषद के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित मौजूद रहे।

दीक्षांत समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार व पर्यावरण संचार के क्षेत्र में कार्यरत अमृतलाल वेगड़, वयोवृद्ध पत्रकार माधव गोविंद वैद्य एवं वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव को विद्या वाचस्पति (डीलिट) की मानद उपाधि प्रदान की गई। वेगड़ समारोह में नहीं आ सके, इस कारण उनके पुत्र शरद वेगड़ ने मुख्यअतिथि के हाथों मानद उपाधि ग्रहण की। इस मौके पर पीएचडी के 12 विद्यार्थियों को भी वेंकैया नायडू ने उपाधि प्रदान की। समारोह में वर्ष 2009 से 2017 तक के स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के पास आउट स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गईं।

मातृ भाषा में होंगे सभी कोर्स

उपाधि प्रदान करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि अपनी स्थापना कीढाई दशक की यात्रा में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि ने देश को पत्रकारिता के क्षेत्र में कई विभूतियां दी हैं। पत्रकारिता के छात्रों को यह बात समझनी होगी कि उपाधि और रोजगार पढ़ाई का मुख्य लक्ष्य नहीं है। पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक है।

उन्‍होंने कहा कि मीडिया और इससे जुड़े लोग सनसनी फैलाने वाली और सतही खबरों को छोड़कर लोगों तक सही सूचना पहुंचाएं। मीडिया अपने सामाजिक कर्तव्यों को समझे। जातिगत भेतदभाव, महिला शोषण, जैसी विसंगतियों पर फोकस कर देश के विकास में योगदान दे। श्री नायडू ने कहा कि मीडिया एक मिशन है, कोई बिजनेस ग्रुप नहीं। नारी की गरिमा, वंचित वर्ग और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना मीडिया का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि देश में सभी कोर्सेस भारतीय भाषाओं में हों, इसके प्रयास होंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों और स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजी सीखो पर अपनी मातृभाषा को कभी मत भूलो। घर में बातचीत अपनी मातृभाषा में ही करनी चाहिए। अपने शासन के दौरान अंग्रेजों ने ऐसे प्रयास किए कि हम अपनी मातृभाषा को भूल जाएं पर ऐसा हो नहीं पाया। चुनौती अब अगली पीढ़ी के साथ है।

बाजारवाद से जुझ रहा मीडिया

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय लिबास में समारोह आयोजित करने के लिए विवि प्रशासन को ध्ान्यवाद दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया बाजारवाद की चपेट में है। भावी पत्रकारों को इस चुनौती से जूझते हुए अपने कर्तव्य और धर्म का पालन का करना होगा। पत्रकार सूचनादाता के साथ ही समाजसुधारक, एजेंडा तय करने वाला और समाज को दिशा देने वाला होता है और बाजार का हिस्सा नहीं है।

पारंपरिक वेशभूषा में आए विद्यार्थी और अतिथि

समारोह में अतिथि पीली पगड़ी, कुर्ता-पायाजामा और जैकेट धारण किए हुए थे, जबकि स्टूडेंट्स गुलाबी पगड़ी, जैकेट और कुर्ता- पायजामा (छात्राएं कुर्ता-सलवार) पहने नजर आए। समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर के करीब 300 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि डिग्री लेने करीब 170 स्टूडेंट्स ही आए।

कुलपति जगदीश उपासने ने दीक्षांत उपदेश दिया। अंत में विस अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने मुख्य अतिथि वेंकैया नायडू को स्मृति चिन्ह भेंट किया, जबकि कुलपति जगदीश उपासने ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में आभार प्रदर्शन कुलाधि सचिव लाजपत आहूजा ने किया। कार्यक्रम में सांसद आलोक संजर और कुलसचिव संजय द्विवेदी भी मौजूद थे। समारोह के बाद स्टूडेंट्स एक-दूसरे से मिलते नजर आए।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More