भोपाल. शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में किसानों पर बकाया 2600 करोड रुपए का ब्याज माफ कर दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि अब हर किसान को फसल खराब होने पर न्यूनतम 5 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही चना, मसूर और सरसों पर 100 रुपए और गेंहू, धान पर 200 से 265 रुपए कृषक समृद्धि योजना के तहत दिया जाएगा।
-छिंदवाड़ा सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि MP के डिफाल्टर किसानों की कर्ज के सिर्फ ब्याज की माफी करने जा रही शिवराज सरकार, किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफी की घोषणा करनी चाहिए। ये योजना सिर्फ गुमराह करने के लिए है। किसानो को अपने ऋण की संपूर्ण मूलधन राशि को दो किस्तों में भरना होगी। किसान के पास खाने को पैसा नहीं, इतनी राशि कैसे चुकाएगा।
विधवा अब कल्याणी नाम से पुकारी जाएंगी
-सरकार ने तय किया है कि अब से विधवाओं के लिए ‘कल्याणी’ शब्द का उपयोग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इतना ही नहीं विधवाओं के उत्थान के लिए सरकार ने उनके पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने का फैसला भी किया है। सरकार ने तय किया है कि विधवा महिला से शादी करने पर सरकार की तरफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
1)प्रदेश में 17 लाख डिफाल्टर किसान
– कैबिनेट की बैठक में कृषक समाधान योजना के तहत सहकारी बैंकों के कृषि ऋण के करीब 17 लाख 78 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने पर मंजूरी मिली। इन किसानों पर लगभग 6000 करोड रुपए का कर्ज और करीब 2600 करोड़ का ब्याज बकाया है। किसान अब 2 किश्तों में मूलधन दे सकेंगे, हालांकि 15 जून तक उन्हें पहली किश्त चुकानी होगी। कर्ज ना चुकाने से इन किसानों को 0% ब्याज दर पर भी कर्ज भी नहीं मिल रहा है।
2)इन प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर
-फसल के नुकसान पर हर एक किसान को न्यूनतम 5 हजार मुआवजा मिलेगा।
-चना मसूर सरसो पर 100 रुपये गेंहू, धान पर 200 से 265 रुपये कृषक समृद्धि योजना के तहत दिया जाएगा।
-चना मसूर सरसों पर इसी साल 100 रुपए तहत किसानों को दिया जाएगा।
-जबकि पिछले साल का 200 रुपए गेहूं, धान बोनस 16 अप्रैल और 265 रुपए का समर्थन मूल्य 10 जून तक मिलेगा।
–2600 करोड़ का ब्याज होगा माफ, 17 लाख 78 हजार किसान होंगे लाभान्वित।
-किश्तों में देना होगा मूलधन। 15 जून को पहली किश्त देना होगी।
-15 जून तक मूलधन की एक किस्त जमा करने वालों को योजना में शामिल किया जाएगा।
3)43 नई तहसीलें बनाने की योजना
-एक लाख से ज्यादा की आबादी पर होगी एक तहसील।
-तहसील के लिए बनेगा दो करोड़ का भवन, वाहनों के लिए मिलेंगे 5 लाख रुपए।
-भोपाल और इंदौर में पांच-पांच ग्वालियर जबलपुर उज्जैन में तीन-तीन नई तहसीलें।
4)कैबिनेट के अन्य फैसले
-तृतीय श्रेणी के 191 और चतुर्थ श्रेणी के 191 पदों को मंजूरी।
-कैबिनेट ने किया आरबीसी 64 में संशोधन किया।
-नायब तहसीलदार के 550 नए पदों को भी मिली मंजूरी।
-सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में करेंगे पेयजल की समीक्षा।
-पीएचई मंत्री और विभाग एक-एक कर सभी जिलों से बात करेंगे।
-गेहूं खरीदी केंद्र पिछली बार की तरह बरकरार रहेंगे।
-प्रभारी मंत्री अपने जिलों में होने वाली खरीदी की समीक्षा भी करेंगे।
-CM हाउस में इसका मॉनिटरिंग सेंटर बनेगा।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।