सूर्य ग्रहण 2018 समय: साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण आज

Surya Grahan/Solar Eclipse 2018 Date and Time in India:  15 फरवरी को दिखाई देगा को साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका उरुग्वे और ब्राजील में देखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जा रहा है कि इस वर्ष 3 सूर्य ग्रहण होने जा रहे हैं, 11 अगस्त 2018 को सूर्य ग्रहण होगा लेकिन वो भी भारत में देखा नहीं जा पाएगा। खगोलीय शास्त्र के अनुसार आंशिक सूर्यग्रहण हर 6 माह में होता है लेकिन पूर्ण ग्रहण विशेष खगोलीय घटना के कारण ही देखने को मिलता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण 21 अगस्त 2017 को देखने को मिला था। इसके पहले आंशिक सूर्यग्रहण 13 सितंबर, 2015 को हुआ था। इसी के साथ माना जाता है कि इस सूर्यग्रहण को नंगी आंखों से देखना खतरे से खाली नहीं हो सकता है, भले ही यह आंशिक सूर्यग्रहण है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बिना सुरक्षा उपाय किए सूर्यग्रहण देखने से आंखों की रोशनी तात्कालिक या स्थाई रूप से भी जा सकती है। साथ ही, यह दिमाग के नर्व्स पर भी बुरा असर डाल सकता है।

सूर्य ग्रहण की घटना तब घटित होती है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण में पृथ्वी और सूर्य पूर्ण रुप से सीधी रेखा में नहीं आते हैं, जिससे चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढ़क नहीं पाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक देता है जिससे सूर्य की रौशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। इस 15 फरवरी को दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका आंशिक सूर्यग्रहण को देख पाएंगे। रिपोर्टसे के अनुसार आंशिक ग्रहण करीब दो घंटे तक रहेगा। अंटार्कटिक में शाम 5 बजकर 43 मिनट से ग्रहण दिखाई देना शुरु होगा और शाम 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

साल 2018 में दो ओर सूर्य ग्रहण दिखाई देंगें। जिसमें से पहला 13 जुलाई और दूसरा 11 अगस्त को दिखाई देगा। 13 जुलाई को आंशिक ग्रहण आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगा और 11 अगस्त को उत्तरी ध्रुव, उत्तरी यूरोप और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत इन तीनों ही आंशिक ग्रहण का ग्वाह नहीं बन पाएगा। यह ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक, 15 फरवरी को रात 12.25 पर शुरू होगा और सुबह चार बजे तक चलेगा।  ज्योतिषियों का मानना है कि इसके कुछ बुरे प्रभाव सामने आ सकते हैं।

"स्पेशल रिपोर्ट" से अन्य खबरें

प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।

Read More

श्योपुर को कुपोषण के कलंक से करना है मुक्त : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को‍मिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

Read More

मप्र के सरकारी स्कूलों में होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 

Read More

मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलिकाप्‍टर से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे

विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है। 

Read More

प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर बनेंगे रोप-वे

भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।

Read More

हम राष्‍ट्र पुननिर्माण के काम में जुटे हैं, पार्टी दरी बिछाने को कहेगी तो वो भी करूंगा : शिवराज

भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं। 

Read More

Murder of Two Saints: अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Read More

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात में बीटीपी के बदलते रुख से भाजपा को राहत

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।

Read More

Rajya Sabha election: पवार, आठवले समेत 37 राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।

Read More

CM योगी ने कहा-यूपी में जनविश्वास बहाल कर विकास व विश्वास के नए दौर में ले जाने में पाई सफलता

 Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।

Read More