भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘नेतृत्व विकास शिविर 2018’ में भाग लेने आये अनुसूचित जाति-जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजातियों के मेधावी बच्चों से भेंट की और उन्हें अपना लक्ष्य तय कर जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन की घटनाओं को भी साझा किया।
इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने शंकर शाह एवं रानी दुर्गावती, डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार के साथ ही बालिका विज्ञान पुरस्कार भी प्रदान किये। ये पुरस्कार अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग से दसवीं और बारहवीं में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है।
छात्रों से अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कम उम्र में मजदूरों-किसानों के हक की लड़ाई का नेतृत्व करने और आपातकाल का विरोध करते हुए जेल जाने की घटनाएं छात्रों को बताईं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि कैसे उन्हें श्रीमदभगवत गीता से प्रेरणा मिली और कैसे स्वामी विवेकानंद के विचारों ने उनके जीवन को दिशा दी।
जब आकाश अनंत है तो उड़ान भी ऊंची होनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे चमत्कार कर सकते हैं। केवल दृढ़ निश्चय ही सफलता की पहली सीढ़ी है। अपने आपको कभी कमजोर मत समझो। उन्होंने कहा कि, जब आकाश अनंत है तो उड़ान भी ऊंची होनी चाहिये। उन्होने जोर देते हुए कहा कि सिर्फ अपने लिये जीना स्वार्थ है। स्वयं का जीवन, समाज और उन लोगों के लिये भी है जो किसी कारणवश जीवन की दौड़ में पीछे छूट गये हैं।
किराये के मकान का पैसा देगी सरकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि ज्ञानोदय, एकलव्य और गुरुकुलम विद्यालयों के बाद अब श्रमोदय विद्यालय खुलने जा रहे हैं, जिनमें मजदूरों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति भेदभाव नहीं करती। केवल स्वस्थ वातावरण और सुविधाओं का अभाव बाधा बनता है, इसमें सुधार लाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की सभी आधारभूत सुविधाएं सरकार ने उपलब्ध कराने की कोशिश की है। उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश पर शिक्षण शुल्क सरकार भरेगी। छात्रावास उपलब्ध नहीं होने पर किराये के मकान के लिए पैसे सरकार देगी।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि, विद्यार्थियों के सामने सिर्फ अनंत क्षितिज है ऊंचा उड़ने के लिये। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कभी निराश न हो, लोगों की सेवा और मदद के लिये हमेशा तैयार रहो। इसी संकल्प से नेतृत्व के गुण आते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लो। हमेशा सच बोलो, ईमानदार बनो और पढने के साथ खेलो भी, जो भी करो पूरी मेहनत और उत्कृष्टता के साथ करो।
नेतृत्व विकास शिविर में 232 बच्चे ले रहे हैं हिस्सा
इस मौके पर अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में योगदान करें। वहीं प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एसएन मिश्रा ने बताया कि 232 बच्चे नेतृत्व विकास शिविर में भाग ले रहे हैं। यह शिविर 23 जनवरी से शुरू हुआ और 28 जनवरी को समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि करियर परामर्श, महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, विशिष्टजनों से भेंट इसके प्रमुख घटक हैं।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।