पद्मावत मूवी के पोस्टर हाथ में ले महिलाएं बैठी सड़कों पर, बुलाना पड़ा 4 थानों का बल

भोपाल. फिल्म पद्मावत के रिलीज के विरोध में मंगलवार को राजपूत समाज सहित हिन्दू संगठनों ने कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। दोपहर 12 बजे आए प्रदर्शनकारी दोपहर तीन बजे तक कलेक्टोरेट का गेट पर बैठे रहे, जिससे यहां आने वाले लोगों को दिक्कत हुई। ऐसे में जनसुनवाई में आवेदन देने वाले कई लोग अंदर नहीं जा सके। कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को फिल्म रिलीज नहीं करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। करीब 4 घंटे तक कलेक्टोरेट के मुख्य गेट पर हंगामा होता रहा।

प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने चक्काजाम कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर हटाया। दरअसल, 25 जनवरी को देशभर में रिलीज होने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म पदमावत को लेकर राजधानी में फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला तेज हो गया है। इसको लेकर मंगलवार को करणी सेना, राजपूत समाज, संस्कृति बचाओ मंच, हिन्दू युवा वाहिनी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को बुलाने की मांग रखी, लेकिन कलेक्टर के बाहर होने की वजह से यह लोग कलेक्टोरेट के गेट पर बैठ गए।

4 थानों का बल बुलाना पड़ा
प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखकर कोहेफिजा,शाहजहांनाबाद, हनुमानगंज, तलैया थाने से पुलिस बल बुलाकर प्रदर्शनकारियों को हटाया गया। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया। राजपूत समाज के अलावा ब्राह्मण समाज, कायस्थ समाज ने भी फिल्म का प्रदर्शन रोकने की मांग की है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में फिल्म की रिलीज की अनुमति दे दी है, 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म के दिन हिंसा हो सकती है। एक दिन पहले ही शिवसेना ने फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर बोर्ड आफिस चौराहा पर लगाया है।

हिंदू संगठनों की धमकी फिल्म रिलीज हुई तो ठीक नहीं होगा
फिल्म लगी तो ठीक नहीं होगा अगर फिल्म का प्रदर्शन किया गया, तो सिनेमा तोड़फोड़ की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। दौलत सिंह चौहान, अध्यक्ष करणी सेना

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More