लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र के बाद उत्तर प्रदेश और अब शहर के चुनाव में अपना परचम लहराया है। भारतीय जनता पार्टी ने महापौर की 16 सीट में से 14 पर जीत दर्ज की। दो सीट पहली बार मेयर के चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई है।
विधानसभा चुनाव के आठ माह बाद हुए प्रदेश के निकाय चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। 16 नगर निगमों में भाजपा ने 14 पर कब्जा जमाया है जबकि अलीगढ़ और मेरठ नगर निगम महापौर की सीट जीतने में बसपा सफल हो गई। सपा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी भाजपा की ही बढ़त है। इनमें अवश्य भाजपा के बाद सर्वाधिक सीटें सपा ने हासिल की है। तीसरे नंबर पर बसपा है। सबसे पीछे रही कांग्रेस अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में भी पिट गई। निर्दलीयों ने भी बड़ी संख्या में जीत दर्ज कराई है।
प्रदेश के 652 नगरीय निकायों में इस बार सभी दलों ने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा। 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न हुए। सिर्फ कौशांबी के भरवारी नगर पालिका परिषद में चुनाव नहीं हुआ। सभी निकायों में 11995 पार्षद/सदस्य के पदों पर भी चुनाव हुए। इनमें नगर निगम पार्षद के 1300, नगर पालिका परिषद के 5261 और नगर पंचायतों के 5434 सदस्य के पद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र काशी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर समेत अयोध्या व मथुरा में भी भाजपा के ही महापौर जीते हैं। भाजपा 16 नगर निगमों में 14 पर अपना महापौर और 592 वार्डों में पार्षद जिताने में सफल रही। सपा के 201, बसपा के 147 और कांग्रेस के 110 और 222 निर्दलीय पार्षद जीते हैं।
आप के तीन, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल के 12 और रालोद के चार पार्षद जीते हैं। अमूमन शहरी क्षेत्रों में बसपा का प्रदर्शन कमजोर होता रहा है लेकिन, इस बार बसपा ने अपना प्रभाव दिखाया। सपा नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में मुकाबिल जरूर रही लेकिन, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि उसके नेतृत्व ने इस चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संगठन के लोग पूरी ताकत से चुनाव प्रचार कर रहे थे पर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार में नहीं निकले। उनके इस रुख का मतदाताओं पर भी असर पड़ा।
मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के मुकेश आर्य बंधु तथा अयोध्या में भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय ने बाजी मारी है। यूपी नगर निगम चुनाव का पहला नतीजा आया। बीजेपी के मुकेश आर्य बंधु जीते, कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया। मथुरा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पीछे बीजेपी ने बढ़त बनाई।
फैज़ाबाद अयोध्या नगर निगम पर भाजपा का कब्ज़ा। अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम का परिणाम घोषित हो गया। भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने सपा के गुलशन बिंदु को 4600 वोटों के अंतर से हराया। अयोध्या-फैजाबाद को योगी सरकार ने नगर निगम बनाया है।
मेयर पद के चुनाव में सत्ता पर काबिज भाजपा को बसपा से कड़ी टक्कर मिली । मेयर पद के चुनाव में बीते वर्ष सत्ता में रही समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस मुकाबले से बाहर ।
लखनऊ: संयुक्ता भाटिया -जीतीं (बीजेपी)
इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता -जीतीं (बीजेपी)
अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय-जीते (बीजेपी)
मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल -जीते(बीजेपी)
मथुरा: मुकेश आर्यबंधू -जीते(बीजेपी)
बरेली: उमेश गौतम - जीते (बीजेपी)
कानपुर: प्रमिला पाण्डेय-जीतीं (बीजेपी)
अलीगढ़: मोहम्मद फुरकान-जीते(बसपा)
गोरखपुर: सीताराम जायसवाल-जीते (बीजेपी)
वाराणसी: मृदुला जायसवाल - जीतीं(बीजेपी)
गाजियाबाद: आशा शर्मा -जीतीं (बीजेपी)
मेरठ: सुनीता वर्मा-जीतीं (बसपा)
आगरा: नवीन जैन जीते (बीजेपी)
झांसी: रामतीरथ-जीते (बीजेपी)
सहारनपुर: संजीव वालिया- जीते (बीजेपी)
फिरोजाबाद: नूतन ठाकुर- जीतीं (बीजेपी)।
नगर निगमों का रिजल्ट
अलीगढ़
मो. फुरकान-बसपा-125682
राजीव कुमार-भाजपा-115671
मधूकर शर्मा-कांग्रेस-25837
मुजाहिद किदवई-सपा-16510
आगरा
नवीन कुमार जैन-भाजपा-217881
दिगम्बर सिंह-बसपा-143559
राहुल चतुर्वेदी-सपा-49788
चौधरी बशीर- निर्दलीय-35243
विनोद बंसल-कांग्रेस-22554
अयोध्या-फैजाबाद
ऋषिकेश-भाजपा- 44642
गुलशन बिंदु-सपा-41041
गिरीश चन्द्र-बसपा-6033
शैलेन्द्र मणि-कांग्रेस-3601
इलाहाबाद
अभिलाषा गुप्ता-भाजपा-131297
विनोद चन्द्र दुबे-सपा-67913
विजय सुन्दर लाल-कांग्रेस-64579
रमेश चन्द्र केशरवानी-बसपा-24969
कानपुर नगर
प्रमिला पाण्डेय-भाजपा-396725
बंदना मिश्रा-कांग्रेस 291591
माया गुप्ता-सपा 123074
अर्चना निषाद-बसपा- 82107
गोरखपुर
सीताराम जायसवाल-भाजपा-146187
राहुल सत्यनारायन-सपा-70215
हरेन्द्र यादव-बसपा-34354
राकेश-कांग्रेस -27113
गाजियाबाद
आशा शर्मा-भाजपा-282793
डोली शर्मा-कांग्रेस-119118
मुन्नी चौधरी-बसपा-77033
राशि गर्ग-सपा-40623
मथुरा-वृंदावन
मुकेश-भाजपा-103046
मोहन सिंह-कांग्रेस-80938
गोवर्धन सिंह-बसपा-32655
श्याम मुरारी-सपा-11139
वाराणसी
मृदुला-भाजपा-192188
शलिनि-कांग्रेस-113345
साधना गुप्ता-सपा-99272
सुधा-बसपा-28959
लखनऊ
संयुक्ता भाटिया-भाजपा-377166
मीरा वर्धन-सपा-245810
प्रेमा अवस्थी-कांग्रेस-109571
बुलबुल गोडियाल-बसपा-83120
झांसी
रामतीर्थ सिंघल-भाजपा-77046
बृजेन्द्र कुमार व्यास-बसपा-60673
प्रदीप जैन आदित्य-कांग्रेस-36083
राहुल सक्सेना प्रभात-सपा-14296
सहारनपुर
संजीव वालिया-भाजपा-121201
फजलुर्रहमान-बसपा-119201
शशि कुमार वालिया-कांग्रेस-69270
साजिद कय्युम-सपा-10701
मुरादाबाद
विनोद अग्रवाल-भाजपा-94677
मो. रिजवान कुरैशी-कांग्रेस-73042
मो. युसुफ-सपा-47740
लाखन सिंह सैनी-बसपा-32268
फीरोजाबाद
नूतन राठौर-भाजपा-98932
मशरूर फातिमा-एआइएमआइएम-56536
सावित्री गुप्ता-सपा-45925
पायल राठौर-बसपा-41528
बरेली
उमेश गौतम-भाजपा-139127
इकबाल सिंह तोमर-सपा-126343
अजय शुक्ला-कांग्रेस-21295
मोहम्मद यूसूफ-बसपा-19031
मेरठ
सुनीता-बसपा-234817
कान्ता कर्दम-भाजपा-205235
दीपू मनोठिया-सपा-47153
ममता सूद-कांग्रेस-28794
गोरखपुर में नगर निगम में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल ने रिकार्ड जीत के साथ कब्जा जमाया। सीताराम ने सपा के राहुल गुप्ता को 75 हजार से अधिक वोट से पराजित किया। सीताराम को 145992 और राहुल को 70169 वोट मिले। इससे पहले 2006 में भाजपा की अंजू चौधरी लगभग 59 हजार वोटों से जीती थी। इलाहाबाद में महापौर पद की प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता 64000 मतों से विजई घोषित
वाराणसी से भाजपा की प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने कांग्रेस की शालिनी को शिकस्त दी। मृदुला को 1,92188 मत मिले जबकि शालिनी को 1,13345 मत मिले। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की साधना गुप्ता रहीं। मृदुला 77,843 मत से जीतीं। भाजपा ने यहां से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।
मुरादाबाद से भारतीय जनता पार्टी के विनोद अग्रवाल ने जीत दर्ज की। विनोद ने कांग्रेस के रिजवान कुरैशी को पराजित किया। विनोद ने 21,635 मत से जीत दर्ज की। विनोद अग्रवाल को 94,677 तथा रिजवान को 73,042 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के मोहम्मद यूसुफ तीसरे स्थान पर रहे।
पहली बार हुए मथुरा-वृन्दावन नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु 22 हजार 125 वोटों से जीते, उन्होंने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह को हराया।
सहारनपुर से भारतीय जनता पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी में पहले तो कांटे का संघर्ष चला। इसके बाद संजीव वालिया बड़ी बढ़त पर आ गए। संजीव वालिया ने बसपा के फजलुर्रहमान को 1996 वोटों से परजित किया। फजलुर्रहमान आगे चल रहे थे लेकिन 14 राउंड के बाद संजीव वालिया ने बढत बनाई और वह जीत तक जारी रही।
मेरठ नगर निगम के महापौर पद पर बसपा की सुनीता वर्मा ने कब्जा जमा लिया। सुनीता ने भाजपा की कांता कर्दम को करीब 25 हजार वोट से पराजित किया। मतगणना शुरू होने से ही सुनीता आगे चल रही थीं। कुछ समय के लिए भाजपा की कांता कर्दम आगे हुईं लेकिन बाद में सुनीता ने उन्हें पछाडते हुए जीत दर्ज कर ली।
महापौर की लड़ाई में 16 पार्टियां शून्य पर
प्रदेश के 16 नगर निगमों में महापौर पद की लड़ाई के लिए मैदान में उतरे 16 राजनीतिक दलों के हिस्से में सिर्फ शून्य ही आया है। इन पदों के लिए कुल 18 पार्टियां मुकाबले में थीं। भाजपा ने 16 में से 14 निगमों पर कब्जा किया, जबकि बाकी दो निगमों में बसपा अपना महापौर बनाने में कामयाब रही है।
महापौर की चौखट से पहले जो मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल चारों खाने चित हो गए, उनमें सपा और कांग्रेस भी शामिल है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, जनता दल सेक्युलर, जनता दल यूनाइटेड, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल, लोक जनशक्ति पार्टी, शिव सेना व समता पार्टी का भी खाता नहीं खुल सका।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।