भोपाल। राज्य वित्त आयोग की संभाग स्तरीय बैठक बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय में दोपहर को आयोजित की गई। इस बैठक में महापौर आलोक शर्मा ने नगर निगम भोपाल को इंदौर नगर निगम के समकक्ष वित्त अनुदान देने की मांग की। इसके लिए उन्होंने तर्क दिया कि भोपाल की आबादी इंदौर से महज 20 प्रतिशत ही कम है। निगम का आय-व्यय भी आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी के समक्ष पेश किया। उन्होंने कहा कि मप्र विद्युत नियामक आयोग की तर्ज पर मप्र जल नियामक आयोग बने इसकी अनुशंसा वित्त आयोग को करना चाहिये इससे हमारी समस्याओं का निदान होगा।
इस दौरान निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम भोपाल में सबसे अधिक खर्च बिजली बिलों पर हो रहा है। वर्तमान में स्थापना व्यय 25 करोड़ है जबकि चुंगी क्षतिपूर्ति के रूप में महज 18 करोड़ ही दिया जा रहा है। बैठक में प्रभारी आयुक्त वीके चतुर्वेदी ने बताया कि एनजीटी के निर्देशों का पर्यावरणीय पालन करने के लिए शासन से अलग बजट उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
बैठक में संभागायुक्त अजातशत्रु श्रीवास्तव ने कहा कि लोग ग्रामीण क्षेत्रों से तेजी से नगरीय क्षेत्रों में आ रहे हैं इसके लिए शहर में नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 2050 तक देश की जनसंख्या लगभग 150 करोड़ होगी। इसके लिए अधोसंरचना का विकास 3 गुना ज्यादा करना होगा। जिले में नगर पालिकाओं की अधोसंरचना के कार्यों का रखरखाव भी उचित ढंग से हो ऐसा सुनिश्वित किया जाना चाहिए।
राजधानी की सड़कों के लिए बने राजधानी सड़क प्राधिकरण
बैठक में वित्त आयोग से शहरी क्षेत्र के विकास के लिए अधिक अनुदान दिए जाने की मांग रखी। महापौर ने कहा कि राजधानी में नगर निगम ही नहीं बल्कि राजधानी परियोजना, पीडब्ल्यूडी व सीपीए की सड़के हैं। सड़कों के निर्माण को लेकर सभी में आपस में विवाद मचा रहता है। इसके लिए राजधानी सड़क प्राधिकरण बनाया जाए। यही नहीं मप्र विद्युत नियामक आयोग की तर्ज पर मप्र जल नियामक आयोग बने। इसकी भी अनुशंसा वित्त आयोग को करना चाहिए। इससे ननि की ढेरों समस्याएं सुलझ जाएंगी।
शहर के लिए बनाया जाए प्लानिंग बोर्ड
आयोग की बैठक में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने सुझाव दिए कि नगर पालिका निगम एवं नगर पंचायतों को स्वयं के वित्तीय संसाधन खड़े करने चाहिए। संम्पत्ति कर जल कर के लिए आवास सर्वे किया जाना चाहिए। भोपाल का 2005 का मास्टर प्लान की समीक्षा होनी चाहिए। किसी भी शहर का एक प्लानिंग बोर्ड बनना चाहिए इसमें सांसद विधायक महापौर संभाग आयुक्त ,कलेक्टर , विभिन्न विभागों के अधिकारीयो को इस बोर्ड में रखा जाए यह बोर्ड सुनिश्चित करेगा कि नागरिको को मूलभूत सुविधा का ध्यान रखते हुए शहर किस और बढ़ना चाहिए।
नगर निगम के पास साफ सफाई , पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं सीवेज का कार्य शहर की आंतरिक सड़को का काम प्राथमिकता पर होना चाहिए।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।