सीएम की चेतावनी अफसरों पर बेअसर, दागियों के खिलाफ नहीं होती कार्रवाई

भोपाल। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निशाने पर भले ही दागी अफसर हों, लेकिन हकीकत ये है कि उनकी चेतावनी का अफसरों पर कोई असर नहीं हो रहा है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। ऑडियो टेप के जरिए कई अधिकारियों की कारगुजारियां सामने आईं पर किसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई।

जबलपुर में पदस्थ रहे आईएफएस अधिकारी व मुख्य वन संरक्षक अजीत श्रीवास्तव एक कार्रवाई को रफा-दफा करने के एवज में 55 लाख रुपए की मांग करते सुनाई दिए थे। दतिया में कलेक्टर रहे प्रकाश जांगरे व कार्यपालन यंत्री आरके सिंघारे के बीच ऑडियो वायरल हुआ। अजाक आयुक्त रहे जेएन मालपानी विभाग के बड़वानी में पदस्थ सहायक आयुक्त श्रोती से रिश्वत की मांग करते सुनाई दिए थे, तब उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा भी कई अफसर ऐसे हैं, जिनके खिलाफ जांच चल रही है पर नतीजा नहीं आया।

आईएफएस श्रीवास्तव का मामला

लकड़ी व्यवसायी अशोक रंगा और आईएफएस अजीत श्रीवास्तव का एक ऑडियो टेप वॉट्सएप पर वायरल हुआ था। इसके मुताबिक रंगा के बेटे अरुण के ट्रक को सागौन की लकड़ी के साथ गत जुलाई में काल्पी डिपो के पास तत्कालीन सीसीएफ श्रीवास्तव ने पकड़ा व राजसात किया था। आरोप है कि श्रीवास्तव ने रंगा को आठ अलग-अलग स्थानों पर चर्चा के लिए बुलाया। उन्होंने 55 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। श्रीवास्तव को हटाकर भोपाल वन मुख्यालय में तैनात कर दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मालपानी सेवानिवृत्त, श्रोती निलंबित

रिश्वत के ही एक अन्य ऑडियो में अजाक आयुक्त रहे जेएन मालपानी, विभाग के बड़वानी में पदस्थ सहायक आयुक्त श्रोती को निलंबित कर दिया गया था। मालपानी तो सेवानिवृत्त हो गए। दूसरी तरफ श्रोती के खिलाफ सवा साल बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है। आदिम जाति कल्याण विभाग में ही अपर संचालक रहे वार्ष्णेय भी निलंबित चल रहे हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में पदस्थापना के दौरान शिक्षक भर्ती में गोलमाल करने का आरोप है। अदालत में चालान पेश होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था।

दो दर्जन आईएएस के खिलाफ जांच जारी

प्रदेश में इन दिनों दो दर्जन आईएएस अफसरों के खिलाफ विभिन्न् मामलों में आर्थिक अनियमितता और पद के दुरुपयोग जैसे मामलों की जांच चल रही है। ज्यादातर मामले गंभीर अनियमिताओं और जमीन आवंटन से जुड़े हैं। इसके अलावा रिश्वतखोरी सहित भ्रष्ट आचरण के लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू सहित सरकार के पास साढ़े सात हजार से ज्यादा मामले अकिारी, कर्मचारियों के लंबित हैं।

पीके सिंह को राहत की उम्मीद नहीं

वन भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ मुख्य वनसंरक्षक पीके सिंह पर मुकुंदपुर सफारी के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप हैं। मामले की प्रारंभिक जांच कार्य आयोजना के अपर प्रान मुख्य वनसंरक्षक अरुण कुमार ने की थी। इसमें सिंह पर गड़बड़ी के आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद संरक्षण शाखा के एपीसीसीएफ डॉ. अतुल श्रीवास्तव से विस्तृत जांच कराई गई है। इस मामले में सिंह को राहत मिलने की उम्मीद कम है, क्योंकि सिंह मामले की प्रारंभिक जांच करने वाले अफसर अरुण कुमार के खिलाफ रीवा कोर्ट में प्राइवेट इस्तगासा लगा चुके हैं। उनके इस निर्णय से शासन में बैठे अफसर नाराज हैं।

विवादों में रहे होतगी

अपनी कार्यशैली के कारण हमेशा विवादों में रहे 1994 बैच के आईएफएस विश्वनाथ होतगी वर्तमान में स्टेट फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसएफआरआई) जबलपुर में पदस्थ हैं। वन मुख्यालय में रहते हुए होतगी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। इसीलिए उन्हें जबलपुर भेजा है। मामले में उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही हैं। होतगी का रिटायरमेंट अक्टूबर 2025 में है। वे अब तक उप वनसंरक्षक हैं, जबकि इनके साथ के अफसर दो पदोन्न्ति लेकर मुख्य वनसंरक्षक बन चुके हैं।

कोहली की सीआर खराब

मुख्यालय में पदस्थ 1984 बैच के आईएफएस देवेश कोहली की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) खराब है। इस कारण कोहली को पदोन्न्ति नहीं मिली और वे अब तक उप वनसंरक्षक हैं। जबकि इस बैच के दूसरे अफसर अपर प्रान मुख्य वनसंरक्षक बन चुके हैं। कोहली का रिटायरमेंट अगस्त-2019 में होना है।

इनका कहना है

पीके सिंह की रिपोर्ट अभी शासन के पास नहीं आई है। जबकि अजीत श्रीवास्तव का प्रकरण सीएम को भेज दिया है। होतगी और कोहली के मामले में तो केंद्र सरकार को लिख चुके हैं। अब वहीं से कार्रवाई होना है।

– दीपक खांडेकर, एसीएस वन

पांच बार धमकी दे चुके हैं शिवराज

17 दिसंबर 2016 आईएएस सर्विस मीट में कहा था कि जनता के विरूद्ध काम करने वालों के साथ पूरी कठोरता के साथ पेश आएंगे। किसी प्रकार की दया नहीं होगी। भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाएं।

20 अप्रैल 2017 सिविल सर्विस डे पर अफसरों को नसीहत दी थी कि अफसर जनता को कूड़ा समझते हैं। जनता के लिए कुछ नहीं किया तो आपका जीवन बेकार है। लापरवाही हुई तो सख्त कदम उठाया जाएगा।

22 जुलाई 2017 भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले थे कि यदि जिले में अविवादित नामांतरण और राजस्व प्रकरण लंबित मिले तो उल्टा टांग दूंगा। कलेक्टरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा।

6 सितंबर 2017 रातापानी गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सचिवालय के अकिारियों से बातचीत करते हुए कहा था कि जो अधिकारी काम के प्रति संजीदा नहीं हैं, वे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

7 सितंबर 2017 स्वच्छ भारत की कार्यशाला में कहा कि मेरे शब्द भले ही किसी को अच्छे न लगे, लेकिन गड़बड़ी करने वालों को टांग दो। भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More