आरपीएम के संजय विजय सिंह शिंदे के खिलाफ ब्लैक मनी एक्ट का मामला

 

 

भोपाल। रातीबड़ के पास छापरी में आरपीएम ग्रुप के संजय विजय सिंह शिंदे के खिलाफ आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम के साथ ही ब्लैक मनी एक्ट का मामला भी बनाया है। शिंदे विदेशी खातों में पैसा जमा करने के बाद विभिन्न् माध्यम से भारत ले आया था और भोपाल में 17 एकड़ में फैले कारोबार में लगा दिया था।

सूत्र बताते हैं कि शिंदे ने आयकर छापे के बाद यह स्वीकार कर लिया कि उसने विदेशी खाते में राशि जमा की थी। विभिन्न् माध्यम से उस राशि को यहां ले आया, जिसमें से काफी हिस्सा कुछ बैंक में जमा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को शिंदे के यहां आयकर छापे में फॉरेन अकाउंट (विदेशी खाते) का खुलासा हुआ। इस खाते में शिंदे के कालेधन के रूप में जमा 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम मिली है जो उसने भोपाल आने के पहले गोवा के बिजनेस से कमाई थी।

बताया जा रहा है कि शिंदे की संपत्ति के मूल्यांकन के लिए आयकर अपने मूल्यांकन अधिकारी के पास प्रकरण भेज रहा है। मूल्यांकन अधिकारी सीपीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री स्तर के अधिकारी होंगे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर शिंदे की संपत्ति की कीमत आंकी जाएगी।

पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद शिंदे गोवा से कारोबार समेटकर भोपाल में आरपीएम गो-कार्ट में धंधा फैलाने आया था। सूत्र बताते हैं कि लौह अयस्क का आयात-निर्यात कर कमाई गई करोड़ों रुपए की राशि को विदेशी खातों में जमा किया गया था।

इस राशि को उसने भोपाल आने के पहले विदेशी खातों से विभिन्न् कंपनियों के माध्यम से निकाल लिया और फिर भोपाल में रातीबड़ के पास छापरी में 2012-13 में 17 एकड़ जमीन खरीदी। उसने यहां आरपीएम गो-कार्ट व स्वीमिंग एकेडेमी अन्य गतिविधियां शुरू की।

15 करोड़ की बेनामी संपत्ति

उधर संतोष, विकास रमतानी व प्रदीप सरैया के यहां छापे में मिले आठ लॉकर और शिंदे के दो लॉकर को खोलने की कार्रवाई बुधवार से शुरू होगी। सूत्र बताते हैं कि बिल्डर-शिक्षण समूह के संचालक रमतानी और उनके बिजनैस पार्टनर सरैया के विभिन्न् हाउसिंग प्रोजेक्ट में कई बेनामी संपत्ति हैं। यह संपत्ति नौकरों, ड्राइवर, रिश्तेदारों आदि के नाम से हैं। जो करीब 15 करोड़ रुपए की बताई जाती है।

हो सकती है ब्लैक मनी एक्ट में कार्रवाई

शिंदे के विदेशी खातों में जमा हुई राशि और उसके बाद विभिन्न् माध्यमों से देश में निवेश की गई रकम अघोषित विदेशी आय/संपत्ति पाई जाती है तो उसे 30 प्रतिशत कर के अलावा उसकी तीन गुना पेनाल्टी भी देना होगी। साथ ही आयकर रिटर्न में विदेशी आय या संपत्ति को नहीं दर्शाए जाने पर भी 10 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More