भोपाल। क्या आप जानते हैं कि इंजीनियर्स को हिंदी में अभियंता कहते हैं ! शायद यह बात खुद इंजीनियर्स को भी नहीं पता होगी। लेकिन अब नए सत्र से इंजीनियर्स को हिन्दी के ऐसे ही शब्दों से दो चार होना पड़ेगा। क्योंकि नए सत्र से इंजीनियरिंग की पढ़ाई केवल इंग्लिश में ही नहीं बल्कि हिन्दी में भी होगी। सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए तरह तरह के प्रयोग कर रही है और यही कारण है कि सरकार स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में करने का मौका देने जा रही है।
पहला प्रयोग देश में
देश में पहली बार राज्य का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय इस प्रयोग को करने जा रहा है। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी से 482 कॉलेज संबद्ध हैं राज्य के लगभग सभी इंजीनियरिंग कॉलेज इसी यूनिवर्सिटी से अधिमान्यता लिए हुए हैं। ऐसे में यह माना जा सकता है कि प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब हिन्दी सिलेबस और उसे पढ़ाने वाले प्रोफेसर मिलने जा रहे हैं। ऐसे में जो बच्चे अंग्रेजी के डर से बीए करने चले जाते हैं अब वे भी बीई का लुफ्त ले सकेंगे।
इसलिए लिया है फैसला
दरअसल, इंजीनियरिंग से छात्रों का रुझान लगातार कम होता जा रहा है पिछले साल इंजीनियरिंग की 78 हजार में से 37 हजार सीटें खाली रह गईं थी। इस बार भी 71 हजार सीटों में से करीब 50 हजार सीटें खाली रहने का अनुमान है। ऐसे में सरकार को हिन्दी से उम्मीद दिखाई दे रही है।
सवाल अभी बाकी हैं
इस फैसले ने स्टूडेंट्स के बीच हलचल मचा दी है। सबसे बड़ा सवाल है कि हिंदी में इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के जॉब की क्या उम्मीदें हैं?ï क्योंकि अभी आलम यह है कि टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों से पढऩे के बाद भी इंजीनियर्स को उनकी काबलियत के अनुसार नौकरी नहीं मिल रही है। ऐसे में मल्टीनेशनल कंपनियां क्या हिन्दी मीडियम के स्टूडेंट्स को पसंद करेंगी?
कूद पड़ी राजनीति
एजुकेशन के इस मामले में भी जमकर राजनीति हो रही है। सरकार ने अभी ठीक से फैसला लिया भी नहीं है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि ये फैसला एक कदम पीछे ले जाने वाला है और इससे स्टूडेंट्स को जॉब मिलने में भी मुश्किलें होंगी। जब इंजीनियरिंग की किताबें केवल अंग्रेजी में उपलब्ध हैं तो हिंदी में पढ़ाने का क्या मतलब है? हिन्दी में पढ़ाने वाले प्रोफेसर भी नहीं हैं।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।