राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में 9000 मतों की भागीदारी वाली आम आदमी पार्टी अपनी रणनीति गुरुवार को होने वाले विपक्षी दलों की बैठक के बाद ही तय करेगी। शुरू से ही राष्ट्रपति की चुनावी रणनीति तय करने की कवायद से अलग-थलग रखे गए आप को इस बैठक के लिए भी अब तक आमंत्रण नहीं है। राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार के रूप में रामनाथ कोविंद का नाम घोषित किए जाने के बाद विपक्षी दलों की ओर से गुरुवार को संप्रग के उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा। आप नेता आशुतोष ने बुधवार को कहा कि गुरुवार की विपक्ष की बैठक के बाद हम राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तय करेंगे। हालांकि, राजग उम्मीदवार कोविंद को समर्थन देने के सवाल पर आशुतोष ने कहा कि मई 2014 में भाजपा के सत्तारूढ़ होने के बाद देश भर में दलितों के शोषण और अन्याय की वारदातें बढ़ गई हैं।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और जदयू नेता शरद यादव से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर विमर्श कर चुके आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर विपक्षी बैठकों से दूर रखा गया है। आप को अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में गुरुवार को होने वाली संप्रग घटक दलों की बैठक के लिए अभी तक आमंत्रण नहीं मिला है। समझा जाता है कि कांग्रेस ने सोची समझी रणनीति के तहत इस मामले में आप से दूरी बनाई है। राजग की ओर से कोविंद का नाम घोषित किए जाने से पहले भी कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ दो दौर की बातचीत के लिए आप नेताओं से कोई संपर्क नहीं किया था। इसमें सोनिया गांधी की ओर से 26 मई को संप्रग के घटक दलों के लिए दोपहर के भोज पर आयोजित बैठक में भी आप को नहीं बुलाया गया था। उस समय आप को संप्रग का घटक दल नहीं होने की दलील दी गई थी।
सत्ता पक्ष की तरफ से भी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर आम आदमी पार्टी से कोइ संपर्क नहीं किया गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, एम वैंकेया नायडू और अरुण जेटली की मौजूदगी वाली समिति ने सभी विपक्षी दलों से विचार विमर्श के दौरान भी आप से कोई संपर्कनहीं किया। दिल्ली में सत्तारूढ़ और पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी आप से विपक्ष के मुख्य घटक कांग्रेस की दूरी का कारण अरविंद केजरीवाल की ओर से उनके शीर्ष नेताओं के अपमानजनक बयानों को माना जा रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) ने भी आप को विपक्ष के मंच पर नहीं बुलाने की वकालत की है। क्योंकि केजरीवाल राकंपा के शीर्ष नेतृत्व पर भी ऐसी बयानबाजी कर चुके हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।