सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री चौहान ने श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान को अखाड़ा परिषद ने सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया
  • आज एक महासंकल्प पूरा हुआ
  • यूनिटी मॉल और मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में आज 242 करोड़ 35 लाख रुपए के श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि द्वितीय चरण के लोकार्पण से अब महाकाल मंदिर का परिसर 2.87 हेक्टेयर से बढ़कर 47 हेक्टयर हो गया है। श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना 856 करोड़ रुपए की है। परियोजना के प्रथम चरण में 351 करोड़ रुपए के कार्यों को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। 242 करोड़ 35 लाख रुपए लागत से दूसरे चरण के विकास कार्य किए गए। उन्होंने 284 करोड़ रुपए की लागत के यूनिटी मॉल और 250 करोड़ रुपए की लागत के मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री महाकाल की कृपा से उज्जैन में विकास कार्यों के लिये तीन हजार करोड़ रुपए अलग से आ रहा है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विश्व का कल्याण हो यह सनातन संस्कृति की देन है। हमारी सनातन संस्कृति में सब के सुखी, निरोगी और कल्याण की कामना की गई है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि सभी जीवों में एक ही चेतना है। सनातन का न कोई आदि है न अंत है। इसे कभी कोई समाप्त नहीं कर सकता। सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में कई काम हो रहे हैं। अभी हाल ही में ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य जी की एकात्मता प्रतिमा का अनावरण किया गया है। प्रदेश के चित्रकूट, ओरछा, सलकनपुर आदि स्थानों पर लोक एवं धाम निर्माण के कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब तक जीवन है, तब तक सनातन की सेवा करते रहें। जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। उन्होंने कहा कि उज्जैन पूरा बदल गया है, अर्थ-व्यवस्था बदल गई। यहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आ रहे हैं। सबका जीवन सफल और सार्थक हो।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण में अद्भुत कार्य हुए हैं। इनमें गंगा पथ, नूतन घाट, रूद्रसागर का जीर्णोंधार, सिद्धि विनायक पथ, शक्ति पथ, प्रमुख सवारी मार्ग, सीसीटीवी लगाने का कार्य किया गया है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण और नीलकंठ वन एवं महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को अखाड़ा परिषद की ओर से सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने श्री महाकाल महालोक परिसर का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिसर में भ्रमण के दौरान पुजारियों के साथ मजीरा बजाया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान,साधु-संत और पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच पर पुष्प वर्षा कर साधु संतों का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्री महाकाल महालोक पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पुस्तक का विमोचन किया।

 

 

श्री महाकालेश्वर मंदिर अन्न क्षेत्र में 25 करोड़ रुपए की लागत से देश के सबसे बड़े अन्न क्षेत्र का निर्माण हुआ है, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों द्वारा प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को भोजन कराया जा सकेगा। एक साथ 2 हजार श्रद्धालुओं को भोजन करा सकें, इतना बड़ा भोजन कक्ष है। अन्न क्षेत्र में अन्य सुविधाओं जैसे, 2 विशाल आधुनिक रसोई, दो विशाल भोजन कक्ष, प्रतीक्षालय, वीआईपी भोजन कक्ष, दो लिफ्ट एवं शौचालय का निर्माण कराया गया है। 6.73 करोड़ रुपए की लागत से श्री महाकाल मंदिर के पश्चिम भाग में आपातकालीन प्रवेश और निर्गम मार्ग का कार्य हुआ है। इस मार्ग का निर्माण महाकाल मंदिर के पश्चिमी द्वार से शुरू होकर धर्मशाला के प्रवेश तक जाएगा।

 

शिखर दर्शन एवं कोटि तीर्थ क्षेत्र का विकास कार्य 16 करोड़ 10लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुआ है। अन्न क्षेत्र एवं प्रवचन हॉल को हटाकर वैदिक थीम आधारित लैंडस्केपिंग कर शिखर दर्शन को सुगम बनाया गया है। जिसका क्षेत्रफल लगभग 52 हजार वर्ग फीट है।

श्री महाकाल मंदिर परिसर में 25 करोड़ रुपए की लागत से टनल का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है, जिसमें दर्शनार्थियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए एक अतिरिक्त मार्ग न्यू वेटिंग हॉल से गणेश मण्डपम तक अंडर ग्राउंड कवर्ड पाथवे का निर्माण किया गया है, जिसकी लम्बाई 300 फीट एवं चौड़ाई 30 फीट है।

द्वितीय चरण में नीलकंठ वन का विकास कार्य 6 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से किया गया है। इस स्थान पर हरित क्षेत्र विकास, विक्रय स्थल, लैंडस्केप प्लाजा, पथ, ग्रास लॉन एवं अत्याधुनिक जन-सुविधा केंद्रों का निर्माण किया गया है। श्री महाकाल महालोक में पूर्व दिशा में प्रवेश मार्ग का निर्माण 22 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से किया गया है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में यूनिटी मॉल बड़ा कदम है। एक जिला एक उत्पाद के प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिए देश के सभी राज्यों में 5 हजार करोड़ रुपए की लागत से यूनिटी मॉल बनाए जा रहे हैं। यूनिटी मॉल परियोजना के तहत उज्जैन जिले में 284 करोड़ रुपए की लागत से यूनिटी मॉल बनाया जाएगा। इसके साथ ही एकात्म लोक कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। मॉल में गेम जोन, फूड जोन, रोस्तरां, मल्टीप्लेक्स, मिलेट लोक, डॉरमेट्री भी बनाई जाएगी।

 

उज्जैन मेडिकल कॉलेज लगभग 250 करोड़ रुपए लागत से 25 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। 100 एमबीबीएस सीट प्रत्येक वर्ष में होंगी। श्री महाकाल लोक परिसर के द्वितीय चरण का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिव्यता एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों के कल्याण का कार्य किया है। पर्यटन एवं संस्कति मंत्री उषा ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।

 

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More