मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल मेट्रो रेल के ट्रायल रन का किया शुभारंभ

  • मेट्रो रेल का विस्तार सीहोर, मंडीदीप, विदिशा और रायसेन तक भी किया जाएगा
  • तांगे के सफर से मेट्रो रेल तक पहुंचा भोपाल
  • भोपाल में परिवहन की नई क्रांति लाएगी मेट्रो रेल
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान मेट्रो रेल के ट्रायल रन में सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूजा-अर्चना कर दिखाई मेट्रो रेल को हरी झण्डी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो रेल के ट्रायल रन का सुभाष नगर डिपो से हरी झण्डी दिखाकर कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेट्रो रेल में सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन तक सफर कर जायजा लिया। शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन तथा पूजा अर्चना की।

 

हमने कम समय और तय समय सीमा से पहले मेट्रो का ट्रायल रन किया आरंभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल में मेट्रो आरंभ होने के साथ ही हमारा तांगे वाला भोपाल अब मेट्रो रेल वाला भोपाल हो गया है। मेट्रो रेल भोपाल में परिवहन की नई क्रांति लाएगी, और विकास पथ पर भोपाल तीव्रगति से दौड़ेगा। भोपाल मेट्रो का विस्तार सीहोर, मण्डीदीप के साथ-साथ रायसेन और विदिशा तक भी किया जाएगा। इन्दौर के बाद आज भोपाल में नई परिवहन क्रांति का सूत्रपात हो रहा है। जिस राज्य को सड़कों के गड्डों के लिए जाना जाता था, वहां एक सप्ताह में दो-दो शहरों में मेट्रो का ट्रायल रन हुआ है। हमने कम समय और तय समय-सीमा से पहले यह सब कर दिखाया है, यह मेट्रो टीम के साथियों, इंजीनियर और वर्कर्स की मेहनत का परिणाम है। सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक के पांच किलोमीटर लंबे मेट्रो के भाग में 5 स्टेशन हैं, जिनकी आधारभूत संरचनाओं का काम प्राकृतिक बाधाओं के बावजूद बहुत तेजी से पूरा किया गया। नौ किलोमीटर के ट्रेक बिछाने का कार्य पांच माह में पूर्ण किया गया। मात्र 90 दिन में पटरियों के साथ चलने वाली ट्रेक्शन थर्ड रेल तथा 7 टर्नआउट्स का विद्युतीकरण भी किया गया और केवल 60 दिनों में 5 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए गए, जो अपने आप में उपलब्धि है।

 

समाज में समानता का माध्यम बनेगी मेट्रो रेल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेट्रो ट्रेन से समय और पैसा दोनों की बचत होगी। भोपाल वासियों को सुरक्षित-सुगम-सुविधापूर्ण सस्ता और सुंदर परिवहन का साधन उपलब्ध होगा, और शहर का प्रदूषण भी कम होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न मेट्रो के कोच में स्मार्ट लाईटिंग, एयर कडिंशन्स, स्मार्ट डिस्पले, एआई सी.सी. टी.वी. कैमरे आदि की सुविधा होगी। लगभग 6 हजार 941 करोड़ की भोपाल मेट्रो परियोजना कुल लम्बाई 31 किलोमीटर होगी, करोंद चौराहे से एम्स तक 16.77 किलोमीटर, रत्नागिरि तिराहे से भदभदा चौराहे तक 14.18 किलोमीटर पर यह रेल चलेगी। पहले चरण में सुभाष नगर एम्स तक 7 किलोमीटर लम्बे रूट पर मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। भोपाल मेट्रो का संपूर्ण संचालन 2024 से प्रारंभ हो जाएगा। मेट्रो रेल के स्टेशन भी विशेष होंगे। जहाँ पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर आदि की सुविधा, बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था और ऑनलाइन टिकिटिंग की सुविधा होगी। मेट्रो रेल समाज में समानता का भी माध्यम बनेगी। साईकिल वाले, दोपहिया वाले और कार वाले सभी इस सुविधाजनक, वातानुकूलित और समय की बचत वाले परिवहन को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

 

भोपाल मेट्रो पर केन्द्रित लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में सुभाष नगर डिपो पर हुए शुभारंभ कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, विष्णु खत्री, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक मनीष सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भोपाल मेट्रो के निर्माण, उनमें दी जाने वाली सुविधाओं और सुरक्षा के प्रावधानों पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को मेट्रो ट्रेन की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।

 

 "ये मैं हूँ, ये मेरा भोपाल है, और यह हमारी मेट्रो है"

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुभाष नगर डिपो से रानी कमलापति स्टेशन मेट्रो रेल में बैठकर आए। जनप्रतिनिधि, युवा, अधिकारीगण साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेट्रो रेल से आस-पास के क्षेत्र तथा जारी निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया और सहयात्री युवाओं तथा जन-प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। मेट्रो रेल के पहले ट्रायल रन में बैठे सभी व्यक्ति प्रसन्न और आल्हादित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेट्रो से भोपाल और अधिक सुंदर दिखाई दे रहा है। जन-प्रतिनिधियों ने मेट्रो रेल को भोपाल के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी सौगात बताया। मेट्रो रेल के पहले ट्रायल रन में सफर करने पर युवा जोश और उत्साह से भरे थे, वे देशभक्ति के नारे लगा रहे थे, युवा गर्व और प्रसन्नता से कह रहे थे कि "ये मैं हूँ, ये मेरा भोपाल है, और यह हमारी मेट्रो है"। सभी ने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक के प्रथम ट्रायल रन का सफर प्रसन्नता के साथ पूरा किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रानी कमलापति स्टेशन पहुंचकर मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की।

 

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

 
 

Penetrated by Mr.xBarakuda

nobody cares about you :)

need help ?