समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

  • पीएचई एवं जनसंपर्क मंत्री शुक्ल ने की समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त टीम बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बारिश थमने के कारण कार्य को गति प्रदान की जाये, जहाँ मानव संसाधन की कमी है, उसे दूर किया जाए। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कांट्रेक्टर नियमानुसार ड्राइंग/डिजाइन संचालनालय में भी जमा करें। मुख्यालय में कमेटी बनाई जा रही है,जिससे किसी भी कार्य में रूकावट नहीं आएगी।

 

बैठक में मंत्री श्री शुक्ल ने प्रगतिरत योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की एवं सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री श्री शुक्ल ने एल एण्ड टी कंपनी को आवश्यक मानव संसाधन, मशीनरी एवं सामग्री लगाकर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिये।
बताया गया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश में सतही स्त्रोत (नदी एवं बांध) आधारित समूह जल प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश में 62,438 करोड़ लागत की 148 समूह जल प्रदाय योजनायें स्वीकृत है। इन योजनाओं से 35,996 ग्राम लाभान्वित होंगे। इनमें से 2,906 करोड़ लागत की 33 योजनाओं की पूर्ण कर 1,733 ग्रामों को नियमित जलप्रदाय किया जा रहा है। साथ ही 56,458 करोड़ लागत की 109 योजनायें जिनसे 32,700 ग्राम लाभान्वित होंगे, के कार्य प्रगतिरत है। प्रगतिरत 109 योजनाओं के 32,700 ग्रामों में से 2,774 ग्रामों में जल प्रदाय किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 3,076 करोड़ रूपये लागत की 1,563 ग्रामों की 6 योजनायें निविदा प्रक्रिया में है, जिनके कार्यादेश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।

 

बताया गया कि बुरहानपुर जिले को उत्कृष्ठ प्राईम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 2022 के लिये "स्वच्छ जल हर घर जल योजना" के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार द्वारा 20 अप्रैल 2023 को बेस्ट परफार्मिंग जिले की श्रेणी में अभिस्वीकृति दी गई है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर गत 4 मार्च को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की गरिमामय उपस्थिति में जल जीवन मिशन अंतर्गत पाईप से जल वितरण योजना के तहत संचालन एवं संधारण में सक्रिय भूमिका निर्वहन करने वाली बहन अनिता चौधरी, ग्राम मोहखेड़ समूह ग्राम योजना, जिला छिंदवाड़ा को "स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान" से सम्मानित किया गया।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत “स्वच्छ जल से सुरक्षा अभियान का प्रारंभ 2 अक्टूबर 2022 को किया गया था। अभियान की अवधि 31 मार्च 2023 तक थी। अभियान की अवधि के दौरान मध्यप्रदेश अभियान के सभी मापदण्डों के अनुरूप जल की गुणवत्ता के नमूनों की जाँच करने में सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में शामिल रहा है।

 

बताया गया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी ग्रामीण परिवारों को वर्ष 2025 तक नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। सभी ग्रामों में एकल एवं समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से नल से जल उपलब्ध कराने के लिए राशि 79,604 करोड़ रूपये की योजनायें स्वीकृत कर दी गयी है। कुल 113.63 लाख परिवारों में से 65.58 लाख (58.47%) परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रदेश ने 50% से अधिक की उपलब्धि हासिल कर ली है। सभी जिले 25% से अधिक नल से जल के आच्छादन की श्रेणी में शामिल हो गए है। साथ ही 11,317 ग्रामों में शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन दिया जाकर इनको "हर घर जल" ग्राम घोषित हो गए हैं, जिनमें से 5,207 ग्रामों को संबंधित ग्रामों की ग्राम सभा द्वारा "हर घर जल" ग्राम प्रमाणित कर दिया गया है।

 

बताया गया कि प्रदेश बड़े राज्यों में "हर घर जल" प्रमाणीकरण में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश की समस्त शालाओं एवं आँगनबाड़ियों में नल से जल उपलब्ध कराने का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। लगभग 93 हजार शालाओं में से 75 हजार (80%) शालाओं तथा लगभग 66 हजार आँगनबाड़ियों में से लगभग 45 हजार (67%) आँगनबाड़ियों में नल से शुद्ध जल उपलब्ध करा दिया गया है। शेष शालाओं एवं आँगनबाडियों में नल से जल उपलब्ध कराने के कार्य प्रगतिरत है।

 

बताया गया कि मध्यप्रदेश ने हाल ही में जल जीवन मिशन में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बुरहानपुर जिले को देश का प्रथम “हर घर जल" प्रमाणित कराने के बाद निवाड़ी जिले को प्रदेश का दूसरा "हर घर जल" जिला भारत सरकार द्वारा घोषित किया गया है। प्रयोगशालाओं में होने वाले पेयजल गुणवत्ता परीक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये एनएबीएल प्रमाणीकरण कराया गया है। प्रदेश देश का सर्वप्रथम राज्य है जिसने अपनी सभी जिला स्तरीय प्रयोगशालाओं का सर्वप्रथम एनएबीएल प्रमाणीकरण कराया गया है। साथ ही 103 उपखण्ड स्तरीय प्रयोगशालाओं में से 101 प्रयोगशालाओं का भी एनएबीएल प्रमाणीकरण कराया है। शेष 02 उपखंड स्तरीय प्रयोगशालाओं के एनएबीएल प्रमाणीकरण की कार्यवाही प्रकियाधीन हैं। योजना से संबंधित कार्यों तथा योजना के संचालन-संधारण में स्थानीय ग्रामीण युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये युवाओं को प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मिस्त्री आदि कार्यों का प्रशिक्षण देने की कार्यवाही की जा रही है।

 

बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी संजय कुमार शुक्ल, प्रमुख अभियंता संजय कुमार अंधवान, परियोजना निदेशक मध्य प्रदेश जल निगम अजय कुमार जैन उपस्थित थे।

 

 

"जिलों से" से अन्य खबरें

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। 

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी दो बड़ी सौगातें

भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक,  म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

Read More

रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक पहुँचेगा नहर का पानी

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

Read More

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

Read More

स्वच्छता ही सेवा: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ किया श्रमदान

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Read More

गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

Read More

रीवा में स्कीम 6 और रिफ्यूजी कालोनी के निवासियों को दिए पट्टे

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में स्कीम नम्बर 6 के तहत वार्ड नम्बर 25, रिफ्यूजी कालोनी तथा चिरहुला कालोनी के परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये। इससे लगभग सात सौ परिवारों को उनके मकान तथा जमीन पर मालिकाना हक प्राप्त हो गया है। नगर निगम की स्कीम नम्बर 6 में 1992 में 59 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसमें से 32.34 एकड़ जमीन छोड़ दी गई थी। इस जमीन पर सैकड़ों परिवार बसे हैं। लेकिन इनके पास मालिकाना हक नहीं है। मंत्री श्री शुक्ल के लगातार प्रयासों से अगस्त माह में इस जमीन को डिनोटिफाई किया गया। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों ने लगातार परिश्रम करके परिवारों के जमीनों के अधिकार पत्र तैयार किए।

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजन हुए सम्मानित

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शासकीय होमियो चिकित्सालय में लगभग 400 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध जनों ने भी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक एवं गायन प्रतियोगिता में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Read More