खेलों के लिए पैसों की कमी नहीं होगी बजट को एक हजार करोड़ तक बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री

  • प्रदेश में मल्लखंब, ब्रेक डांस और ई -स्पोर्ट्स की अकादमी स्थापित की जाएगी
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह को 2 करोड़ 75 लाख, शूटिंग खिलाड़ी आशी चौकसे को एक करोड़ 25 लाख और क्रिकेटर पूजा वस्त्राकर को एक करोड़ के चेक प्रदान किये
     
  • सम्पूर्ण प्रदेश में खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध
  • विक्रम पुरस्कार प्राप्त प्रत्येक खिलाड़ी को शासकीय सेवा में रखा जाएगा
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ किया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में खेलों के प्रोत्साहन के लिए पैसों की कमी नहीं होगी। हम खेलों के बजट को एक हजार करोड़ तक बढ़ाऐंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विक्रम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को शासकीय सेवा में रखा जाएगा। प्रदेश में ब्रेक डांस, मलखम और ई गैम्स की अकादमी स्थापित होगी। खेलों के लिए संसाधनों को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में र्स्पोट्स डवेलप्मेंट कॉर्पोरेशन गठित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्ष खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया होंगी। प्रदेश के नए स्टेडियम और पहले से बने स्टेडियमों के संधारण के लिए नई नीति बनाई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री श्रीहान ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में खेलों में उत्कृष्टता की प्रतीक गेम्स ट्राफी का अनावरण कर तथा प्रतिष्ठित खिलाड़ियों से खेलों की मशाल प्राप्त कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 23 मार्च 2023 को हुई युवा महापंचायत में खेलो एमपी यूथ गेम्स आयोजित करने की घोषणा की थी। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित थी। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।

 

 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया। एशियाड में कमाल दिखा रहे भोपाल शुटिंग अकादमी के निशानेबाज श्री एश्वर्य प्रताप सिंह को 2 करोड़ 75 लाख रुपए और निशानेबाज आशी चौकसे को एक करोड़ 25 लाख का चेक प्रदान किया गया। दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता ने चेक प्राप्त किया। महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की सदस्य पूजा वस्त्राकर को एक करोड़ रूपए, सेलिंग की खिलाड़ी नेहा ठाकुर को 50 लाख रुपए और शूटिंग की खिलाड़ी मनीषा कीर को 50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। नेहा और मनीषा के माता-पिता ने चेक प्राप्त किया।

 

खेलेंगे हम- जीतेगा एमपी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चीन में चल रहे एशियाई गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में पदक जीतकर प्रदेश को गोरवान्वित किया है। बेटियां, बेटों से पदक जीतने में आगे निकल गई हैं। एक जमाना था जब मध्यप्रदेश खेल में पिछड़ा था, आज मध्यप्रदेश खेल रहा है और देश देख रहा है। हम सम्पूर्ण प्रदेश में खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर के साथ-साथ विकास खण्ड, जिला, संभाग सहित राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन इसी दिशा में एक कदम है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने " खेलेंगे हम- जीतेगा एमपी" के संदेश से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित करने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करने में खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभाग ने उनके नेतृत्व में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं और खेल गतिविधियों को पर्याप्त विस्तार भी हुआ है।

 

माता-पिता बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें- मंत्री सिंधिया

खेल एंव युवा कल्याण मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने और खेल वातावरण निर्मित करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने प्रदेश की 18 खेल अकादमियों के खिलाड़ियों की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि अन्य राज्य किसी एक खेल विशेष में उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं जबकि मध्यप्रदेश ने दस विधाओं में सफलता अर्जित की है। श्रीमती सिंधिया ने माता-पिता से अपने बच्चों को खेल को एक केरियर के रूप में लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आव्हान किया।

 

केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच के अनुरूप युवाओं में खेलों में भागीदारी बढ़ रही है। कभी बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश, आज मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में खेल अधोसंरचना के उन्नयन पर ध्यान दिया जा रहा है। खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नई राह पर अग्रसर है। हमारी सरकार ने देश की श्रेष्ठतम खेल सुविधाएं मध्यप्रदेश में उपलब्ध कराईं हैं।

 

प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवा इन खेलों में भाग लेंगे

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर दो लघु फिल्में प्रदर्शित की गईं। स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय खेलो एमपी-2023 की प्रतियोगिताएँ 5 अक्टूबर तक भोपाल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, कटनी और शिवपुरी में होंगी। भोपाल में व्हालीबाल, फुटबाल, कुश्ती, बॉक्सिंग, फेंसिंग, जूड़ो, ताईक्वाडो, टेनिस, क्याकिंग- कैनोइंग, रोइंग और तैराकी की प्रतियोगिताएँ खेली जाएगी। रीवा में कबड्डी, इंदौर में वेटलिफ्टिंग, बास्केटबाल और टेबल टेनिस, ग्वालियर में हॉकी, बैडमिंटन, उज्जैन में मलखंब और योगासन, जबलपुर में खो-खो और आर्चरी, कटनी में शतरंज तथा शिवपुरी में शूटिंग और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। प्रदेश के एक लाख से ज्यादा युवा इन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

 

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More