भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र में जनकल्याण और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज चिंकी बैराज और बौरास बैराज परियोजना के भूमिपूजन, 61 अन्य विकास कार्यों के भूमिपूजन और 4 कार्यों के लोकार्पण के पश्चात नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि रायसेन जिले के देवरी, उदयपुरा और बरेली क्षेत्र के लिए दो-दो करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उदयपुरा में नर्मदा नदी पर नया पुल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवरी में कॉलेज प्रारंभ करने और बरेली नगरपंचायत को नगरपालिका बनाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही उदयपुरा में एसडीएम कार्यालय प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार के समय कार्य अवरूद्ध हुए किन्तु अब प्रत्येक क्षेत्र में विकास ओर जनकल्याण के कार्य हो रहे हैं। आज जिन सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन हुआ है उनसे 3 लाख 26 हजार एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। रायसेन के साथ ही नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जिले के कुल 441 ग्राम लाभान्वित होंगे। आज छह हजार करोड़ से अधिक के लोकार्पण और शिलान्यास किए गए। चिंकी बैराज और बौरास बैराज परियोजना की लागत 5839 करोड़ है।
नई योजना पहुंचाएंगी पाइप लाइन से पानी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नहर से पानी न जाने की स्थिति में पाइप लाइन के माध्यम से किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य संभव होगा। किसानों की खेती सिंचित होने से उत्पादन बढ़ेगा1 अब ऊंची नीची जमीन पर पानी पहुंचाना असान हो गया है। नागरिकों की तकलीफें दूर की जा रही हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए लैपटॉप, स्कूटी जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। अब 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को यह सुविधा दी जाएगी।
दुनिया की अनूठी योजना मध्यप्रदेश में
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक सामाजिक क्रांति है। यह दुनिया की अनूठी योजना मध्यप्रदेश में है। प्रदेश में 1.32 करोड़ बहनों को अब हर महीने 1250 रुपए मिलेंगे। इससे एक वर्ष में 16 हजार करोड़ रुपए की राशि हर साल खर्च होगी। वित्तीय प्रबंध होते ही योजना की राशि में वृद्धि की जाएगी। प्रदेश में बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान चल रहा है।
सबके लिए मकान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आवास योजनाओं से छूटे लोगों को नई आवास योजना का लाभ दिलवाया जाएगा। किसानों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। पूर्व सरकार ने किसानों को कोई राहत नहीं दी। सिंचाई क्रांति किसानों की जिंदगी बदलने का कार्य करेगी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के मुरझाए चहरे देखकर भगवान महाकाल को प्रार्थना की थी। अब झमाझम बारिश हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एमबीबीएस के लिए नीट परीक्षा परीक्षा देने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत आरक्षण देकर लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा हिंदी माध्यम से दिलवाने की व्यवस्था की गई है। गरीबों के एक किलोवाट तक बिजली के उपयोग के विद्युत व्यय, सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद राव उदय प्रतापसिंह, दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुंदरी देवी सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।