भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की 1.32 करोड़ बहनों के परिवारों को राहत दी है। परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बहनों को चिंता नहीं करनी पड़ती। इस योजना में क्रमश: राशि बढ़ती जाएगी। बहनों की आँखों में आंसू नहीं होंगे। उन्हें इस योजना के माध्यम से सम्मान देने का कार्य भी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज विदिशा जिले के गंजबसौदा में आम नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को गृह, जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक लीना जैन के अलावा विदिशा जिले के अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। गंजबासौदा में मुख्यमंत्री श्री चौहान का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया।
टूटी टपरिया के बदले मिलेगा अपना मकान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में वे परिवार जो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से छूट गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री जन आवास (लाड़ली बहना जन आवास) योजना का लाभ दिलवाया जाएगा। परिवारों को मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में पट्टे भी प्राप्त होंगे। आवास योजना के लिए प्रपत्र भरवाने का कार्य शुरू किया गया है। स्क्रीनिंग के बाद हितग्राहियों का चयन कर लाभ दिलवाया जाएगा।
सस्ते दाम पर रसोई गैस सिलेंडर और बढ़े हुए बिजली बिलों से राहत
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जहाँ 200 रूपये की कमी कर रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं, वहीं प्रदेश सरकार ने सावन का उपहार देते हुए उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों को 450 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर दिलवाने का कार्य किया है। यही नहीं बिजली के बढ़े हुए बिलों का भुगतान भी सरकार द्वारा किया जाएगा। इसके लिए एक किलोवॉट क्षमता का विद्युत उपयोग करने वाले निर्धन परिवार पात्र होंगे।
किसानों को हर साल 12 हजार, किसानों के बेटे भी बन रहे डॉक्टर
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान वर्ग के लिए राज्य सरकार ने वे सभी योजनाएं पुन: प्रारंभ कीं, जो पूर्व सरकार ने वर्ष 2019 में बंद कर दी थीं। जहाँ किसान सम्मान निधि के अंतर्गत केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से किसान को वर्ष में 12 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है, वहीं अब किसानों के बेटा-बेटी भी सरकारी स्कूल में अध्ययन के बाद नीट के माध्यम से एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयन के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान का लाभ लेकर डॉक्टर बनेंगे। इसी तरह मेडिकल और इंजीनियरिंग की हिंदी में पढ़ाई का प्रबंध किया गया है।
सिंचाई योजनाओं के अमल में तेजी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने गंजबसौदा क्षेत्र सहित प्रदेश में सिंचाई योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं दिलवाया। अब इन योजनाओं के अमल में तेजी आई है। इसी तरह कृषकों को ट्रांसफार्मर के लिए अनुदान योजना के प्रपत्र भरवाना शुरू किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन का लाभ बड़ी संख्या में परिवारों को मिला है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब प्रदेश के बुजुर्ग हवाई यात्राएं कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि आम जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाने और विकास कार्यों को अंजाम देने के लिए धनराशि की कमी नहीं होती। राज्य सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर सकती है। इसके लिए सरकार में बैठे लोगों के हृदय में जनता के लिए कार्य करने की तड़प होना चाहिए। कुछ करने की ललक हों तो वित्तीय बाधाएं भी आड़े नहीं आती हैं। जो लोग कहते हैं कि सरकार में कार्यों के लिए राशि नहीं हैं, दरअसल वे जनकल्याण करना ही नहीं चाहते।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।