खूब खेलो कूदो, अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता के आसमान छूलो : मुख्यमंत्री

  • एकलव्य पुरस्कार अब 20 खिलाड़ियों को, विक्रम 20, विश्वामित्र पुरस्कार 5
  • प्रशिक्षकों को दिए जायेंगे
  • ओलम्पिक, एशियन गेम्स, अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पद विजेता को मिलेगी दोगुनी पुरस्कार राशि
  • चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को भी मिलेगी पुरस्कार राशि
  • प्रत्येक विभाग में खिलाड़ी कोटे से भर्ती पद आरक्षित किये जायेंगे
  • खेल अकादमियों की सीटों में वृद्धि
  • राज्य स्तरीय खेल संघों को प्रति वर्ष 5 लाख
  • खेल अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहाकारों, प्रशिक्षकों की सेवा शर्तों को उपयोगी बनाया जायेगा, मानदेय में वृद्धि की जायेगी
  • खेल विभाग के अमले की होगी पुनर्संरचना
  • महानिदेशक खेल का नया पद बनेगा
  • नाथु बरखेड़ा में क्रिकेट स्टेडियम के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल, सायकलिंग वेलोड्रोम का निर्माण होगा

भोपाल। ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को दोगुनी पुरस्कार राशि मिलेगी। इन खेलो में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य के खेल पुरस्कार एकलव्य 15 से बढ़ा कर 20 खिलाड़ियों को, विक्रम पुरस्कार 12 से बढ़ा कर 20 एवं विश्वामित्र पुरस्कार 3 से बढ़ा कर 5 प्रशिक्षकों को दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों सम्मानित करने के बाद कई घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान खेल संघों की नियमित गतिविधियों के संचालन के लिये प्रत्येक राज्य स्तरीय खेल संघ को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा की।

 

महानिदेशक खेल का पद निर्मित होगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों का निरंतर विकास हुआ है । खेलों की अधोसंरचना का विस्तार हो रहा है। इसके सुव्यवस्थित संचालन के लिये खेल विभाग के अमले की पुनर्संरचना की जायेगी। साथ ही महानिदेशक खेल का पद भी सृजित किया जाएगा। खेल अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहकारों, प्रशिक्षकों आदि अमले की सेवा शर्तों को और उपयोगी बनाया जाएगा तथा उनके मानदेय में भी वृद्धि की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नाथू बरखेड़ा में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में क्रिकेट स्टेडियम के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंगपूल और सायकलिंग वेलोड्रोम का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को सौगात देते हुए प्रत्येक विभाग में खिलाड़ी कोटे से भर्ती के लिये पद आरक्षित किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेल पुरस्कार से सम्मानित सभी खिलाड़यों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खूब खेलो कूदो, अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता के आसमान छू लो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह व शुभंकर का अनावरण किया। उन्होंने वर्ष 2021 और 2022 के पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही श्री चौहान ने 'इन परस्यूट ऑफ एक्सीलेंस' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 49 खेलो इंडिया सेंटर्स का वर्चुअल शुभारंभ भी किया।

 

मध्यप्रदेश बना जीरो से हीरो
खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश जीरो से हीरो बन कर उभर रहा है। प्रदेश में विगत वर्षों में खेल के बुनियादी ढ़ाँचे में बदलाव कर आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये जो कार्य किये गये हैं उसी के श्रेष्ठ परिणाम आज सामने है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के बेहतर अधोसंरचना विकास का नतीजा है कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के 49 खेलो इंडिया सेंटर्स का आज शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंशानुसार खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरूआत की गई है। खेलो एमपी यूथ गेम्स युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिये बेहतर मंच साबित होगा।

 

वर्ष 2021 पुरस्कृत खिलाड़ी

 

एकलव्य पुरस्कार- अंशिका कनौजिया साफ्टेनिस भोपाल, शिखा चौहान क्याकिंग-कैनोइंग इंदौर, पूजा कुश्ती देवास, श्रुति सरवैया वूशु अशोकनगर, अर्जुन ठाकुर शूटिंग होशंगाबाद, कन्या नैय्यर तैराकी इंदौर, इकराम अली खान एथलेटिक्स विदिशा, गोपाल ठाकुर रोइंग देवास, सिद्धी छतवानी शूटिंगबॉल भोपाल।

 

विक्रम पुरस्कार - आध्या तिवारी सॉफ्टटेनिस नर्मदापुरम, एनी जैन तैराकी इंदौर, आरती नाथ क्याकिंग-केनोइंग धार, मनीषा कीर शूटिंग भोपाल, सुदिप्ती हजेला घुड़सवारी इंदौर, श्रेयांशी परदेशी बैडमिंटन इंदौर, नैन्सी जैन खो-खो जबलपुर, कंचन ज्योति दीक्षित कबड्डी इंदौर, राबिनी चौहान सॉफ्टबाल देवास, पूनम शर्मा जूडो भोपाल, रोहित बाजपेई योगा इंदौर, भगवना सिंह कुशवाह साहसिक खेल भोपाल, रत्नेश पाण्डे साहसिक खेल सतना।

 

विश्वामित्र पुरस्कार - पारितोष शर्मा कराते ग्वालियर, विनय प्रजापति कुश्ती भोपाल, मोहन लाल बम्बोरिया मल्लखम्ब उज्जैन।

स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार - मुजाहिद बैग मल्लखम्ब उज्जैन।

लाइफटाइम एचीवमेन्ट पुरस्कार- बलबीर सिंह कुशवाह टेबल-टेनिस, क्याकिंग-केनोइंग, कैनो-स्लालम एवं ड्रेगनबोट।

 

वर्ष 2022

एकलव्य पुरस्कार - आस्था दांगी क्याकिंग-केनोइंग भोपाल, अमन सिंह बिष्ट बॉक्सिंग भोपाल, प्रज्ञा सिंह फेंसिंग भोपाल, रितिका दांगी सेलिंग राजगढ़, अभिषेक परिहार सॉफ्ट टेनिस देवास, दीपेश लश्करी जिम्नास्टिक उज्जैन, पलक शर्मा तैराकी इंदौर, आशी चौकसे शूटिंग भोपाल, खुशबू हॉकी ग्वालियर, सौम्या तिवारी क्रिकेट भोपाल, इन्द्रजीत नागर मल्लखम्ब उज्जैन।

 

विक्रम पुरस्कार - आदित्य दुबे सॉफ्ट टेनिस देवास, नीतू वर्मा क्याकिंग-केनोइंग सीहोर, भूरक्षा दुबे वूशु अशोकनगर, प्रगति दुबे शूटिंग रायसेन, राजू सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुबोध चौरसिया सॉफ्टबाल इंदौर, आवेश खान क्रिकेट इंदौर, नीरज राणा हॉकी ग्वालियर, धनंजय दुबे टेनिस दिव्यांग ग्वालियर, राजवीर सिंह पंवार मल्लखम्ब उज्जैन।

 

विश्वामित्र पुरस्कार -रश्मि मालवीय बैडमिंटन भोपाल।

लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार- अनिल धूपर टेनिस इंदौर।

 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, सचिव खेल एवं युवा कल्याण पी. नरहरि, संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता, भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल निदेशक सुधाकरण सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और उनके परिजन उपस्थित थे।

 

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More