जनहित के कार्य कर जीवन को अर्थ पूर्ण बनाएं : मुख्यमंत्री

  • स्वास्थ्य विभाग सहित चार विभागों में हुई 1329 नियुक्तियां
  • 96,774 पदों पर भर्ती की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, ऊर्जा विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा कृषि विभाग के 1,329 नवनियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

 

आज यहां रविन्द्र भवन सभागम में नियुक्त‍ि पत्र सौंपने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वास्थ्य विभाग में 925 चिकित्सकों को डिजिटल नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ऊर्जा विभाग में 302, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग में 55 और कृषि विभाग में 47 नियुक्ति पत्र सौंपे। अब तक कुल 96 हजार 774 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की गई है और 48 हजार 23। पदों के नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सौंपे गए दायित्वों को आनंदपूर्वक निभाना चाहिए। राष्ट्र निर्माण का विचार मन में होना चाहिए। यह विचार होना चाहिए कि नागरिकों की जिंदगी बनाने का दायित्व पूरा कर रहे हैं। हमारा जीवन अर्थपूर्ण होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब जनहित के कार्य करने की तड़प होती है तो शरीर में भी वैसे सकारात्मक भाव और रसायन पैदा होने लगते हैं। बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। तनाव मुक्त होकर अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करना ही बेहतर है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज स्वास्थ्य, कृषि पशुपालन एवं डेयरी और कृषि विभागों में नई नियुक्तियों के पत्र अधिकारियों कर्मचारियों को दिए जा रहे हैं। प्रदेश के नागरिकों की बेहतर सेवा के लिए सभी को परिश्रम पूर्वक कार्य करना है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। सभी धर्म के पालन का माध्यम शरीर ही है। इसलिए प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को समृद्ध और सुविधा युक्त बनाया गया है। चिकित्सा सेवा सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण दायित्व है प्रत्येक रोगी को स्वस्थ करने का और इस कार्य दायित्व से जुड़े लोगों के आचरण एवं व्यवहार का अच्छा होना भी आवश्यक है। स्नेह में बड़ी ताकत होती है।

 

प्रदेश में सिंचाई का रकबा 7 लाख से बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर हुआ

मुख्यमंत्री चौहान ने कृषि क्षेत्र की समृद्धि की चर्चा करते हुए कहा कि बीते दिनों अनेक सप्ताह कम वर्षा के पश्चात उन्होंने भगवान महाकाल की शरण में जाकर वर्षा के लिए प्रार्थना की थी। प्रदेश में अच्छी फसले होगी तो इससे संपूर्ण अर्थव्यवस्था का चक्र सही तरीके से चलेगा। 


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश की कृषि विकास दर में वृद्धि होती रही है। वर्ष 2003 और 2004 में जहां मात्र 159 लाख मी. टन उत्पादन होता था, अब यह 619 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो गया है। प्रदेश का बजट जो वर्ष 2003-2004 में मात्र 23,000 करोड़ था अब 3 लाख 14,000 करोड़ से अधिक हो गया है। जीएसडीपी भी 71,000 से बढ़कर 15 लाख करोड़ हो गई है। इन सब उपलब्धियां के कारण जहां लाडली बहनाओं को आर्थिक सहायता देना संभव हुआ है वहीं विद्यार्थियों को स्कूटी सहित अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश का सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर हुआ है और निरंतर बढ़ रहा है। प्रदेश में ओंकारेश्वर में बांध की सतह पर सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा उत्पादन की पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कृषि विभाग में कार्य कर रहे अमले पर प्रदेश की प्रगति का भी दायित्व है क्योंकि प्रदेश की प्रगति का आधार कृषि है। अच्छे उत्पादन के फल स्वरुप संपूर्ण अर्थव्यवस्था लाभान्वित होती है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पशुपालन एवं डेयरी विकास और ऊर्जा विभाग में भी नवनियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। इन दोनों ही विभागों का विशेष महत्व है। प्रदेश में विद्युत प्रदाय सामान्य रखने सहित बिजली की बचत के संबंध में नागरिकों को जागरूक करने के लिए ऊर्जा विभाग के अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहते हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पशुओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी को निभाते हैं। प्रदेश में इस क्षेत्र में भी अच्छा कार्य हो रहा है। मनुष्यों के साथ ही पशु पक्षियों की चिंता हमारी संस्कृति में की जाती रही है। सभी प्राणियों में एक ही चेतना व्याप्त है। नदियां हमारी मां होती हैं, जहां संस्कृतियों पनपती हैं। वृक्ष हमें जिंदगी देते हैं। पशु पक्षियों का महत्व कम नहीं है। वे प्रकृति का संतुलन बनाते हैं। हमारी संस्कृति का भाव यह है कि इस पृथ्वी पर सभी का महत्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया और एकीकृत सर्विलांस प्रणाली की शुरुआत की।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के कुछ चिकित्सकों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किये इनमें डॉ ओपी वास्कले डॉ सोनम यादव, डॉ अवनि पंत और डॉ नीरज शामिल हैं। इसी तरह ऊर्जा विभाग में जूनियर इंजीनियर राम सिंह यादव, असिस्टेंट इंजीनियर अभिषेक तिवारी, सहायक पशु क्षेत्र अधिकारी सुश्री दीपिका सिंगार और कृषि विभाग में अनुविभागीय कृषि अधिकारी जितेंद्र को मंच पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाल ही में हमीदिया चिकित्सालय परिसर में हुई चिकित्सक पंचायत में चिकित्सकों के वेतनमान के संबंध में कल्याणकारी निर्णय लिया। चिकित्सक, प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए सजग होकर सेवाएं दे रहे हैं। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। वे बधाई के पात्र हैं।

 

 

प्रदेश में तीन वर्ष में 2500 चिकित्सकों की नियुक्ति
प्रारंभ में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मोहम्मद सुलेमान ने कहा की गत 3 वर्ष में लगभग 2500 चिकित्सक मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश में चिकित्सकों के नियमित पद 8900 हैं।इस समय लगभग 90% पदों की पूर्ति नियमित रूप से और बॉन्ड आदि के माध्यम से की जा चुकी है। प्रदेश में 925 नए चिकित्सक नियुक्त होने से, "सबके लिए स्वास्थ्य" के मिशन को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव कृषि अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे गुलशन बामरा उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने किया।

 

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More