भारत के सस्टेनेबल फ्यूचर के मॉडल को प्रसारित करें प्रवासी भारतीय : राज्यपाल

  • भारतीय संस्कृति की सॉफ्ट पॉवर के अग्रदूत हैं प्रवासी भारतीय
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल का लंदन में फ्रेंड्स ऑफ़ एम.पी. के साथ संवाद

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि भारतीयता की वैश्विक दृष्टि और सस्टेनेबल फ्यूचर के मॉडल को दुनिया भर में प्रसारित किया जाना चाहिए। वैश्विक शांति और मानवता के कल्याण के लिए भारतीय दर्शन, संस्कृति और जीवन मूल्यों की सॉफ्ट पावर से दुनिया को परिचित कराने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्यपाल लंदन प्रवास के दौरान फ्रेंड्स ऑफ़ एम.पी. संगठन के सदस्य प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल की पत्नी नर्मदाबेन पटेल, लंदन के डिप्टी मेयर राकेश अग्रवाल, फ्रेंड्स ऑफ़ एम.पी. संगठन के प्रेसीडेंट रोहित दीक्षित भी उपस्थित थे।

 

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र कला,  साहित्य,  राजनीति,  व्यापार, विज्ञान, प्रौद्योगिक अर्थ-व्यवस्था और आध्यात्म सभी में प्रवासी भारतीयों की प्रतिभा को दुनिया ने माना है। प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियाँ हर भारतीय का गौरव है। यह गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश आज देश में सर्वाधिक 19 प्रतिशत से अधिक विकास दर के साथ प्रगति कर रहा है। देश की अर्थ-व्यवस्था में राज्य का योगदान काफी बढ़ गया है। देश के फूड बॉस्केट और लॉजिस्टिक हब की पहचान के साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश की चौथी रैंक है। राज्य की उद्योग संवर्धन नीति निवेश फ्रेंडली है, जिसमें  सूचना प्रौद्योगिकी,  फार्मास्युटिकल,  पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि एवं खाद्य प्र-संस्करण और टेक्सटाईल के क्षेत्र में निवेश की अपार सम्भावनाएँ हैं। टैक्स व्यवस्था से अलग सहायता के लिए निवेश प्रोत्साहन योजना है। प्लांट मशीनरी और भवन पर निवेश प्रोत्साहन सहायता दी जा रही है। विकास खंडों में स्थापित होने वाली, निर्यातक इकाइयों, फूड प्रोसेसिंग और रोजगार सृजक इकाइयों को भी सहायता मिलती है। टेक्सटाईल परियोजनाओं को ब्याज अनुदान, औद्योगिक प्रयोजन के लिए विकसित परियोजना को भूमि मूल्य में 50 प्रतिशत की छूट, रोड, पानी, विद्युत संरचना विकास परियोजना व्यय पर 50 प्रतिशत सहायता जैसे अनेक प्रावधान नीति में हैं। औद्योगिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन की मानीटरिंग इन्वेस्ट पोर्टल के द्वारा की जाती है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया की जी.आई.एस. आधारित व्यवस्था है। समेकित आर्थिक विकास के आदर्श मॉडल के रूप में चंबल एक्सप्रेस-वे विकसित किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की दिल्ली-मुम्बई इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर योजना में राज्य के नीमच,  रतलाम,  मंदसौर,  झाबुआ,  अलीराजपुर,  धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास और राजगढ़ जिले शामिल हैं।

 

      राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सरकार के विकास प्रयासों को समाज के वंचित और जरूरतमंद तक पहुँचाने में प्रवासी भारतीयों का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। उन्होंने फ्रेंड्स ऑफ़ एम.पी. से अनुरोध किया है कि जनजातीय समुदाय की शिक्षा, स्वास्थ्य और सतत आजीविका प्रयासों को अपनी बौद्धिक और आर्थिक शक्ति से गतिमान करने में सहभागी बने। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व की गतिविधियों के सुचारु और प्रभावी संचालन के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रवासी भारतीयों की जड़ें भारत भूमि में हैं, यह जितनी अधिक मजबूत होगी, प्रवासी भारतीय भी उतना ही अधिक पुष्पित, पल्लवित होंगे। जरूरी है कि अपनी जड़ों के साथ सतत सम्पर्क बनाए रखें। विदेशों में जन्मी अपनी संतानों को मातृभूमि की माटी की सुगंध की अनुभूति अवश्य कराएं। वर्ष में कम से कम एक बार जरूर मध्यप्रदेश आने का संकल्प करें, कोशिश करें कि प्रदेश प्रवास के दौरान नगरों, ग्रामों के गौरव दिवस आयोजन में शामिल हों।

 

प्रारम्भ में राज्यपाल श्री पटेल का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने फ्रेंड्स ऑफ़ एम.पी. के प्रेसीडेंट रोहित दीक्षित एवं अन्य पदाधिकारियों का शाल एवं गोंडी चित्रकला शैली की पेंटिंग भेंट कर सम्मान किया। राज्यपाल ने फ्रेंड्स ऑफ़ एम.पी. संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों से मध्यप्रदेश के विकास और जन-कल्याण के सम्बन्ध में विचार और सुझाव प्राप्त किए। उपस्थित प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश से यू.के. के लिए एयर कनेक्टिविटी प्रारम्भ करने का सुझाव भी दिया।

 

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More