भारत की संस्कृति और पहचान को बचाने में पुरातत्वविदों का अहम योगदान : मंत्री ठाकुर

  • डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान समारोह
  • देवेन्द्र सिंह सूद को वर्ष 2020-21 और डॉ. शिवाकांत वाजपेयी को वर्ष 2021-22 का मिला सम्मान

भोपाल। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि भारत की संस्कृति और पहचान को बचाने में पुरातत्वविदों का अहम योगदान है। मंत्री सुश्री ठाकुर राज्य संग्रहालय सभागार में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने देवेन्द्र सिंह सूद को वर्ष 2020-21 और डॉ. शिवाकांत वाजपेयी को वर्ष 2021-22 के डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सामान के साथ दो लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। उन्होंने संचालनालय पुरात्व द्वारा आयोजित जश्ने-आज़ादी का सफ़रनामा प्रदर्शनी के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। 

मंत्री सुश्री ठाकुर ने समारोह में विदिशा के शैलचित्र पर आधारित पुस्तक शैलाश्रय का विमोचन भी किया। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावनाओं को अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित करने के लिए सम्मानित हस्तियों की तपस्या को नमन किया। उन्होंने पुरातत्व की प्रमाणिकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पुरातत्वविदों को धन्यवाद दिया।

प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि भारत की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने का अहम कार्य करने वाले पुरातत्वविदों को सम्मानित कर संस्कृति विभाग गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि विरासत संरक्षण की दिशा में कामयाब होने के लिए एएसआई, संस्कृति विभाग, पुरातत्व को संयुक्त प्रयासों के साथ-साथ आमजन का भी सहयोग लेना होगा। उन्होंने धरोहर के संरक्षण की दिशा में शासन द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों की भी जानकारी दी।

श्री देवेन्द्र सिंह सूद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भोपाल मण्डल से उप अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए है। कंबोडिया में अंकोरवाट मंदिर, ताप्रोम मंदिर और अन्य स्मारकों के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कंबोडिया के शाही शासन द्वारा 2018 में "चैविलियर" और 2022 में "ऑफिसर" के सम्मान से सम्मानित किया गया है। मंदसौर में यशोवर्मन के सोंधनी स्तंभ, धार की बाघ की गुफाएं, भोजशाला और मांडू के स्मारक, मुरैना के ककनमठ मंदिर और रायसेन के सांची स्तूप जैसे अनेक स्मारकों के संरक्षण में विशेष योगदान रहा है। 

डॉ. शिवाकांत वाजपेयी वर्तमान में भारतीय पुतत्व सर्वेक्षण जबलपुर वृत्त में अधीक्षण पुरातत्वविद के पद पर सेवारत है। भीमबैठका (मध्यप्रदेश), श्रावस्ती (उत्तरप्रदेश), ढलेवां (पंजाब), राखीगढ़ी (हरियाणा), बालाथल (राजस्थान), हथनूर (महाराष्ट्र) में पुरातात्त्विक उत्खननों सर्वेक्षणों में अहम योगदान रहा। लगभग 50 से अधिक महत्त्वपूर्ण शोध पत्रों एवं 10 पुस्तकों का लेखन, प्रकाशन एवं संपादन किया जा चुका है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के विलुप्त इतिहास की कड़ियाँ जोड़ने वाले पुरास्थल डमरू (जिला बलौदाबाजार) के उत्खनन के निदेशक के तौर पर विशिष्ट पहचान है। डॉ. बाजपेयी ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नेपाल. ब्रिटेन, श्रीलंका तथा इटली की अकादमिक यात्राएँ एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमीनारों में सहभागिता की है।

समारोह में आयुक्त पुरातत्व उर्मिला शुक्ला, उपसंचालक रमेश यादव सहित संबंधित अधिकारी और पुरातत्वप्रेमी उपस्थित रहें।

 

"जिलों से" से अन्य खबरें

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। 

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी दो बड़ी सौगातें

भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक,  म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

Read More

रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक पहुँचेगा नहर का पानी

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

Read More

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

Read More

स्वच्छता ही सेवा: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ किया श्रमदान

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Read More

गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

Read More

रीवा में स्कीम 6 और रिफ्यूजी कालोनी के निवासियों को दिए पट्टे

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में स्कीम नम्बर 6 के तहत वार्ड नम्बर 25, रिफ्यूजी कालोनी तथा चिरहुला कालोनी के परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये। इससे लगभग सात सौ परिवारों को उनके मकान तथा जमीन पर मालिकाना हक प्राप्त हो गया है। नगर निगम की स्कीम नम्बर 6 में 1992 में 59 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसमें से 32.34 एकड़ जमीन छोड़ दी गई थी। इस जमीन पर सैकड़ों परिवार बसे हैं। लेकिन इनके पास मालिकाना हक नहीं है। मंत्री श्री शुक्ल के लगातार प्रयासों से अगस्त माह में इस जमीन को डिनोटिफाई किया गया। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों ने लगातार परिश्रम करके परिवारों के जमीनों के अधिकार पत्र तैयार किए।

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजन हुए सम्मानित

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शासकीय होमियो चिकित्सालय में लगभग 400 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध जनों ने भी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक एवं गायन प्रतियोगिता में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Read More