मध्यप्रदेश विकास का पॉवर स्टेशन बन रहा है : केन्द्रीय मंत्री गडकरी

  • स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट विलेज भी होंगे विकसित
  • खंडवा जिला है देश का बिजली हब - यहां पानी, कोयले और सौर ऊर्जा से बन रही है बिजली - मुख्यमंत्री चौहान
  • केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री चौहान ने खंडवा में किया जनसभा को संबोधित

भोपाल। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मध्यप्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने वाला देश का पहला राज्य होगा। प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। मध्यप्रदेश निरंतर उन्नति एवं विकास की ओर बढ़ रहा है। परिवहन नेटवर्क ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है।

 

नितिन गडकरी ने कहा कि 18 हजार करोड़ रूपए की लागत से इंदौर से हैदराबाद हाईवे का निर्माण जारी है। खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, इच्छापुर, जलगांव से नांदेड़ होते हुए हैदराबाद जाने वाले मार्ग पर इंदौर से खंडवा के बीच 34 किलोमीटर में दो टनल और तीन वाइडेक्ट का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग से इंदौर से ओंकारेश्वर एक घंटे में और इंदौर से बुरहानपुर दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। खंडवा बायपास के लिए देशगांव से सुधी तक का काम अक्टूबर में आरंभ हो जाएगा और सुधी से तुलार फाटा की फिजिलिबिटी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दे दिए गए हैं, रिपोर्ट के आने पर आगे के कार्य के लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री गडकरी खंडवा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, सांसद वी.डी. शर्मा, ज्ञानेश्वर पाटिल, शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि देश में गांव, गरीब और मजदूर का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पिछले सात साल में सात बार कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर आया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संभव हुई है। सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने और उत्पादन बढ़ाने से गांव सम्पन्न और समृद्ध हुए हैं। एक समय बीमारू कह जाने वाला मध्यप्रदेश देश में विकासशील राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। यह हर हाथ को काम और हर खेत को पानी का लक्ष्य रखकर कार्य करने से ही संभव हुआ है।

 

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि किसान अन्नदाता है और उसे अपनी फसल का वाजिब दाम मिलना जरूरी है। अब किसान अन्नदाता के साथ ही ऊर्जादाता भी बनेगा। देश में ब्रोकन राईस, मक्का, ज्वार, गन्ने के रास और मोलासेस से ईथेनॉल बनाने की प्रक्रिया आरंभ हुई है। स्पाईस जेट और विस्तारा के विमानों में फ्युल के रूप में इथेनॉल का उपयोग हो रहा है। इसी प्रकार शत-प्रतिशत बॉयो इथेनॉल के उपयोग से चलने वाले बजाज, टीवीएस और हीरो कम्पनी के स्कूटर भी आ रहे हैं। ईंधन के रूप में बॉयो इथेनॉल के उपयोग से पेट्रोल, डीजल और फॉसिल फ्युल के आयात पर खर्च होने वाला 16 लाख करोड़ किसानों को मिलेगा।

 

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि जैसे स्मार्ट सिटी विकसित हो रहे हैं, इसी प्रकार स्मार्ट विलेजेस भी विकसित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 44 लाख आवास प्रदेश वासियों को उपलब्ध कराए हैं। मध्यप्रदेश विकास का पॉवर स्टेशन बन रहा है। अभी तक जो विकास हुआ, वह तो ट्रेलर था, फिल्म अभी बाकी है। मध्यप्रदेश को प्रगतिशील, समृद्ध, सम्पन्न राज्य बनाने के लिए प्रदेश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान, शोषित, पीड़ित, दलित, आदिवासी, वनवासी के कल्याण के लिए गतिविधियां जारी रहेंगी और आने वाले समय में हमें नया मध्यप्रदेश देखने को मिलेगा।

 

किसान भाई चितिंत न हो, हमारी सरकार कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी

किसानों के साथ है - मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने असंभव को संभव करके दिखाया है। उनकी पहल और मार्गदर्शन से प्रदेश सहित सम्पूर्ण देश को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध हुई हैं। पिछली सरकार ने सडक, पानी, बिजली की तरफ ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने योजना बनाकर प्रदेश के 80 प्रतिशत खेतों को सिंचाई सुविधा से जोड़ा है। नहर ही नहीं पाइप से भी सिंचाई व्यवस्था की जा रही है। जावर माइक्रो उद्ववहन योजना, छैगांव-माखन, खालवा माइक्रो उद्वहन की क्षेत्र की सिंचाई सुविधा में वृद्धि की महत्वपूर्ण भूमिका है। शीघ्र ही 1385 करोड़ 73 लाख की झिरन्या योजना का शिलान्यास और 3 हजार 715 करोड़ की मोरंड-गंजाल परियोजना का भूमिपूजन शीघ्र किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ईश्वर से भरपूर वर्षा के लिए हम सब प्रार्थना कर रहे हैं। लेकिन यदि वर्षा के अभाव के कारण संकट की स्थिति निर्मित होती है तो किसान भाई चितिंत न हो, हमारी सरकार कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी किसानों के साथ है। बुरहानपुर में केले पर आए संकट में दो लाख रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई गई थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों को कोई समस्या नहीं आने देगी।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खंडवा जिला देश का बिजली हब है। जिसमें पानी, कोयले और सूर्य से बिजली बनाई जा रही है। किसानों को कर्जमाफी, युवाओं को रोजगार के लिए सहायता व मार्गदर्शन, विद्यार्थियों को अनेक सुविधाएं देकर उनकी प्रगति का निरंतर मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। प्रदेश में जिन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध नहीं हुआ है, उन्हें मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गरीब की जिन्दगी बदलना हमारी सरकार का उद्देश्य है। डबल इंजन की सरकार के साथ मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति करें और प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनें, यही कामना है।

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More