शिवराज ने मध्यप्रदेश को बनाया बीमारू से बेमिसाल राज्य : केन्द्रीय मंत्री अमित शाह

  • जनजातीय विकास में मध्यप्रदेश अग्रणी

भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मंडला में जनसभा में कहा कि मध्यप्रदेश को बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाने का अद्भुत कार्य हुआ है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने गरीबों और पिछड़ों के कल्याण और सम्मान का कार्य करते हुए मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया है। जनजातीय विकास में मध्यप्रदेश पेसा कानून को जमीन पर उतारने वाला पहला राज्य बना है। मध्यप्रदेश में जनजातीय सम्मेलन में की गई घोषणाओं को पूरा किया गया है।

केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि आज, नर्मदा जी जिनके दर्शन मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है, के अंचल में आने का अवसर मिला है। नर्मदा जी मध्यप्रदेश और गुजरात के लिए जीवनदायिनी है। श्री शाह ने रानी दुर्गावती की भूमि को वीरों की भूमि बताया और शहीद रघुनाथ शाह और शंकर शाह के बलिदान का स्मरण किया। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि बलिदानियों का स्मरण युवाओं के लिए प्रेरक है। जबलपुर में भव्य स्मारक निर्मित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान जनजातीय बलिदानियों को सम्मान देने के लिए अभिनंदन के पात्र हैं।

 

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें विश्व के सर्वाधिक नागरिक सम्मान मिले हैं। यह व्यक्ति का नहीं संपूर्ण राष्ट्र और समस्त नागरिकों का सम्मान है। प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। जो देश पूर्व सरकार के समय विश्व में 11वें नंबर पर था, अब 5वीं बड़ी अर्थ-व्यवस्था है। चहुँओर विकास हो रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक से शत्रु के घर घुसकर नियंत्रण की कार्रवाई की गई। प्रधानमंत्री का स्पष्ट मत है कि भारत की सीमा और सेना के साथ कोई छेड़खानी न करें। केन्द्र सरकार ने पुलवामा और उरी के हमलावरों को स्पष्ट संकेत दिया कि अब यहाँ एक सजग सरकार है। विश्व में भारत की छवि सुधारने वाली सरकार है। बेटियों को आगे बढ़ाने वाली सरकार है। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार ने मिलकर गरीबी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। मध्यप्रदेश में पूर्व सरकार के समय करीब 51 योजनाएँ बंद कर दी गई थीं।

केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि जी-20 सम्मेलन भारत की संस्कृति और विकास से विश्व को अवगत करवा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 10 लाख महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर और 42 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मंजूर किए। कोरोना के संकट के बाद 130 करोड़ जनता, जिसमें 60 करोड़ निर्धन भी शामिल हैं, टीकाकरण करवाकर जीवन सुरक्षित किया गया। मध्यप्रदेश में निर्धनों, दलितों और पिछड़ों के कल्याण का कार्य हुआ। प्रति व्यक्ति 5 किलो नि:शुल्क अनाज का लाभ दिया जा रहा है।

 

जनजातीय आबादी का हित-संरक्षण

केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनजातीय विकास के क्षेत्र में विशेष कार्य हुआ है। साक्षरता में मंडला जिला उपलब्धि प्राप्त कर रहा है। पूर्व सरकार जल, जंगल, जमीन के अधिकार देने के स्थान पर तुष्टिकरण में लगी थी। हमारी सरकार ने दलितों, पिछड़ों, अनुसूचित जातियों और जनजातियों का कल्याण किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जब दायित्व संभाला था तो संसद की भूमि को प्रणाम कर समाज के पिछड़े वर्गों, निर्धनों और जनजातियों के कल्याण का संकल्प लिया था। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी के कार्यकाल में जनजातीय विकास मंत्रालय बनाया गया था। वर्ष 2023 तक देखें तो गत 9 वर्ष में अनेक बदलाव किए गए हैं। हमने जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के साथ नागरिकों की सुरक्षा, उनके सम्मान और समावेशी विकास की दिशा में कार्य किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 23 जातियों को जनजातियों में जोड़ा गया है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाना प्रारंभ की गई। देश के 10 स्थानों पर जनजातीय नायकों के संग्रहालय बनाए गए हैं। देश में एकलव्य विद्यालयों पर 287 करोड़ की राशि व्यय हो रही है। स्वतंत्रता के पश्चात एक निर्धन संथाली परिवार की बेटी को देश के सर्वोच्च राष्टपति के पद का सम्मान देने की पहल की गई, जिसके बारे में पूर्व सरकार ने कभी सोचा ही नहीं।

 

गरीब कल्याण पर फोकस

केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जल जीवन मिशन के माध्यम से घरों तक टोंटी से जल प्रदाय के लिए मंजूरी दी, जिसका लाभ मध्यप्रदेश के 60 लाख परिवारों को मिल रहा है। स्वास्थ्य का खर्चा भी सरकार उठा रही है। खाद्यान्न वितरण से निर्धन परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभ उठा रहे हैं।

 

मध्यप्रदेश में हुआ है जनजातीय नायकों का सही अर्थों में सम्मान- मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम किसानों और जनता को अवर्षा के संकट से पार निकालकर ले जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दृढ़-संकल्प के फलस्वरूप कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक कानून समाप्त करने के साथ ही भारत के विकास के लिए कार्य हो रहा है। मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू करने सहित जनजातीय समाज के हित में की गई सभी घोषणाओं को पूरा किया गया है। मंडला में राजा हृदय शाह के नाम से मेडिकल कॉलेज का नामकरण किया जाएगा। इसके पहले छिंदवाड़ा में विश्वविद्यालय का नामकरण जनजातीय नायक शंकर शाह जी के नाम पर और भोपाल में रेलवे स्टेशन का नामकरण रानी कमलापति के नाम पर किया गया है। यह सही अर्थों में हमारे जनजातीय नायकों और बलिदानियों का सम्मान है।

 

किसानों, बहनों के जीवन बदलने के प्रयास

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में परिवार की तरह सरकार का संचालन हो रहा है। ऐसे कार्य किए गए हैं, जो पूर्व सरकार ने किए ही नहीं। गरीबों को मुफ्त राशन और आवास की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में हम आगे हैं। केन्द्र और राज्य सरकार ने मिलकर किसानों को प्रति किसान प्रति वर्ष 12 हजार रूपए की कल्याण निधि प्रदान करने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश में पूर्व सरकार ने ऐसे किसानों की सूची केन्द्र सरकार को नहीं भेजी, जिसके कारण किसान लाभ से वंचित रहे। हमारी सरकार ने 80 लाख किसानों को लाभान्वित करने का कार्य किया। पूर्व सरकार ने तीर्थ-दर्शन यात्रा, विद्यार्थियों के लिए साइकिल और लैपटाप की सुविधा, बहनों के लिए प्रसव सहायता की योजनाओं को रोक दिया था। आज लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को लाभान्वित करने का कार्य हो रहा है। रक्षाबंधन पर 250 रूपए के उपहार, उज्ज्वला योजना की बहनों को 450 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर के प्रदाय का कार्य किया गया है। आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश में 3 करोड़ 60 लाख हितग्राही नि:शुल्क उपचार का लाभ लेने के पात्र बने हैं। जल जीवन मिशन में बहनों और बेटियों की परेशानी को कम करने के लिए घर-घर नल से जल पहुंचाने का कार्य किया गया है।

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद राकेश सिंह, सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More