दीनदयाल रसोई की थाली अब 5 रुपये में मिलेगी : मुख्यमंत्री

  • श्रमिकों के कार्य-स्थल के पास चलित भोजनालय आरंभ होंगे
  • मुख्यमंत्री चौहान ने 66 नगर पालिकाओं में स्थाई रसोई केन्द्रों का किया शुभारंभ
  • 20 हजार से अधिक जनसंख्या में 90 नगरीय निकायों में भी शुरू होंगे रसोई केन्द्र
  • मुख्यमंत्री ने 38 हजार से अधिक आवासहीनों को प्रदान किए भूमि के पट्टे
  • मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत अब 10 रुपये के स्थान पर 5 रुपये की थाली उपलब्ध कराई जाएगी। मजदूरों को कार्य-स्थल के पास ही किफायती दर पर भोजन उपलब्ध करने के लिए नगरीय क्षेत्रों में शीघ्र ही चलित रसोइयां आरंभ की जाएगीं। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को इस योजना में कवर किया जाएगा। प्रदेश की जिन 90 नगर पंचायतों की आबादी 20 हजार से अधिक है, वहाँ भी दीनदयाल रसोई योजना आरंभ की जाएगी। 


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ कर प्रदेश की 66 नगरपालिकाओं में स्थाई रसोई केन्द्रों का वर्चुअल शुभारंभ किया तथा 38 हजार से अधिक आवासहीनों को आवास के लिए भूमि के पट्टे वितरित करने की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल की महापौर मालती राय तथा अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सुरजना तथा तुलसी का पौधा भेंटकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम से सभी नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़े।

 

गरीब को उनके अधिकार देना हमारा कर्तव्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन गरीब कल्याण की दृष्टि से ऐतिहासिक दिन है। हमारे आराध्य पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि दरिद्र ही नारायण है और दीन-दुखियों की सेवा ही भगवान की सेवा है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। धरती के संसाधनों पर सभी का हक है और गरीब को उनके अधिकार देना हमारा कर्तव्य है।

 

प्रदेश में कोई भी गरीब, जमीन और मकान के बिना नहीं रहेगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा मानना है कि धरती पर जो आया है, उसके रहने के लिए जमीन होना चाहिए। गांव में मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के अंतर्गत गरीबों को पट्टे दिए जा रहे हैं। शहरों में भी कोई व्यक्ति रहने की जमीन के बिना नहीं रहेगा। शहरों में 23 हजार एकड़ भूमि, माफिया से मुक्त करवाई गई है, जिस पर सुराज कॉलोनियां विकसित की जा रही है। अधिक से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जाएं इस उद्देश्य से मल्टी स्टोरी बनाने की व्यवस्था भी की गई है। वर्ष 2020 तक के कब्जाधारियों को पट्टा उपलब्ध कराने का अभियान आरंभ किया गया है, उन्हें मकान भी दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिनके नाम छूट गए हैं, उन गरीब वंचितों को मुख्यमंत्री जन आवास योजना में आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश में कोई भी गरीब, जमीन और मकान के बिना नहीं रहेगा।

 

गरीब कल्याण के लिए राज्य सरकार सर्वांगीण व्यवस्था कर रही

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब कल्याण के लिए राज्य सरकार सर्वांगीण व्यवस्था कर रही है। राशन, आवास के लिए जमीन व मकान, भोजन के लिए दीनदयाल रसोई, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, वरिष्ठ जन के लिए तीर्थ-दर्शन योजना, पढ़ाई के लिए विभिन्न प्रोत्साहन, शहरों में रैन बसेरे की व्यवस्था और गरीबों के मेधावी बच्चों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना चलाई जा रही है। यह हमारा प्रण है कि गरीब का कोई बेटा-बेटी धन के अभाव में पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। पिछली सरकार ने विद्यार्थियों को दी जाने वाली साइकिल, लैपटॉप, संबल योजना और तीर्थ-दर्शन की व्यवस्था बंद कर दी थी। हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रही है। प्रदेश में आरंभ की गई लाड़ली बहना योजना से बहनें आत्मनिर्भर हो रही हैं।

 

प्रदेश में अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चला रहे हैं। हमारा 9 करोड़ लोगों का परिवार है। इनके सुख हमारे सुख हैं इनका दुख हमारा दुख है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी से प्रदेश में अच्छी वर्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने का आव्हान किया। अभी तक की वर्षा से प्रदेश के बांध नहीं भरे हैं। बिजली की मांग बढ़ रही है, सभी व्यवस्थाएं ठीक करने की कोशिश की जा रही है। सभी कुछ ठीक चले, यह हम सब की जिम्मेदारी है।

 

प्रदेश के किसी भी नगरीय निकाय में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने के लिए सभी से योगदान देने का आव्हान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसी भी नगरीय निकाय में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। कायाकल्प अभियान के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, साथ ही 1200 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी नगरीय निकायों को सड़कों की मरम्मत आदि के कार्य तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान को बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतीक स्वरूप भोपाल जिले के हितग्राहियों को पट्टे प्रदान किए। साथ ही प्रधानंमत्री स्वनिधि योजना के अँतर्गत दो हितग्राहियो को 50-50 लाख रुपये के चैक भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री से हितलाभ प्राप्त करने वाली बहन  सीमा बाई, सोरम बाई, सुषमा शर्मा, सुनीता लोहार ने उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के पश्चात अन्य बहनों को राखी बांधने के लिए आमंत्रित कर उनसे राखी बंधवाई।

 

दीनदयाल रसोई से अब तक 2 करोड़ 25 लाख से अधिक लोग लाभान्वित - मंत्री भूपेन्द्र सिंह

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लिया गया गरीबों को नि:शुल्क पट्टे उपलब्ध कराने का निर्णय एतिहासिक है। लोगों का गरीबी रेखा से ऊपर आना मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रभावी नेतृत्व और मार्गदर्शन से ही संभव हुआ है। भोपाल महापौर मालती राय ने आभार माना।

 

दीनदयाल रसोई योजना

दीनदयाल रसोई योजना वर्ष 2017 में की गई। पहले चरण में प्रदेश में 56 दीनदयाल रसोई केन्द्र खोले गए थे। प्रथम चरण में भोजन की एक थाली 10 रूपए की मिलती थी। 26 फरवरी, 2021 को दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का द्वितीय चरण प्रारंभ किया गया था। कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा तो ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़े।द्वितीय चरण में रसोई केंद्रों की संख्या 56 से बढ़कर 100 हुई। द्वितीय चरण में अब तक कुल 2 करोड़ 18 लाख से अधिक भोजन थाली का वितरण किया गया है। द्वितीय चरण में 52 जिला मुख्यालयों में 94 एवं 6 धार्मिक नगरियों (मैहर, चित्रकूट ओंकारेश्वर, महेश्वर ओरछा एवं अमरकंटक) में कुल 100 रसोई केन्द्रों में विस्तार किया गया।

 

अब तक 2 करोड़ 18 लाख से अधिक लोगों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। 222 सेवाप्रदाता संस्थाएं इस पुनीत कार्य में योगदान दे रही हैं। रसोई केन्द्रों में 10 रूपए की जो थाली मिलती थी, हमने उसकी राशि घटाकर 5 रूपए करने का फैसला लिया।

आज योजना का तीसरा चरण प्रारंभ हो रहा है। तृतीय चरण में शेष 66 नगर पालिकाओं में स्थायी रसोई केन्द्रों में शुभारंभ किया जा रहा है। अब प्रदेश में 166 दीनदयाल रसोई केन्द्र से पौष्टिक भोजन मिलेगा। हमारा संकल्प है कि अब प्रत्येक नगर पालिाका में न्यूनतम एक दीनदयाल रसोई केन्द्र रहेगा। अब 5 रूपए की दर से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भोजन उपलब्ध।

 

थाली में क्या मिलता है

घर से दूर रहने वालों को घर जैसा गरम और पौष्टिक भोजन न्यूनतम राशि पर मिलता है। भोजन की थाली में 5 रोटी, सब्जी, दाल और चावल होता है।

 

नगरीय क्षेत्रों में पट्टों का वितरण

वर्ष 2003-04 से वर्तमान तक राज्य के शहरी क्षेत्रों में 4 लाख 29 हजार 789 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित किए जा चुके हैं। 31 दिसंबर 2020 की स्थिति में शासकीय भूमि पर काबिज 92 हजार 210 हितग्राहियों का सर्वेक्षण कराया गया, जिनमें से 38 हजार 505 हितग्राही पट्टे हेतु पात्र पाए गए। पात्र हितग्राहियों को पट्टे प्रदान करने की कार्यवाही प्रचलित है।

 

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

 
 

Penetrated by Mr.xBarakuda

nobody cares about you :)

need help ?