भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण विश्व इस बात पर एकमत है कि "यह भारत का दौर है। समस्या कोई भी हो, सारा विश्व समाधान के लिए भारत की ओर देखने लगा है।" यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता से संभव हुआ है। पिछले 9 वर्षों के छोटे से अंतराल में भारत कुछ नहीं कर सकता से भारत ही कर सकता है की भावना सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त हुई है। यह भारत का सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री श्री मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी मैन विद अ विजन-मैन ऑन अ मिशन हैं। उन्होंने वर्ग विशेष के तुष्टिकरण की जगह हर हितग्राही के संतुष्टिकरण की नीति के क्रियान्वयन के लिए टारगेटिंग 100 प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य रखा। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की भावना जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन और फोकस ऑन डायरेक्ट कम्युनिकेशन प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व की विशेषताएं हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री श्री मोदी की मन की बात पर आधारित सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास पुस्तक के भाग 2 और भाग 3 के विमोचन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय सूचना-प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विषय पर केन्द्रित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी मन की बात से लोगों की चिंताओं और आकांक्षाओं से सीधे जुड़ते हैं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सवा सौ करोड़ भारतवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का क्रांतिकारी नवाचार मन की बात आज देश के जन-जन की बात बन चुकी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी अपनी सोच, अपने विचार और विजन को बहुत सहजता से समझा देते हैं। किसान हो या इंजीनियर, वैज्ञानिक हो या लेखक, छात्र हो या शिक्षक, आमजन हो या राजनेता, श्रोताओं का कोई भी समूह उनके साथ ऐसे जुड़ जाता है, मानो वे उन्हीं में से एक हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी मन की बात से लोगों की चिंताओं और आकांक्षाओं से सीधे जुड़ते हैं।
प्रधानमंत्री जी की पुस्तकों का भोपाल में विमोचन होना हमारा सौभाग्य - मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीधा संवाद, समावेशिता और भागीदारी, एकता और राष्ट्रीय पहचान, प्रेरणा और उत्साहवर्धन, सरकारी नीतियों तथा योजनाओं के बारे में जागरूकता, पारदर्शिता और जवाबदेही, डिजिटल पहुंच का विस्तार मन की बात के प्रमुख आयाम हैं। इसके माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण सहित अनेक सामाजिक मुद्दों पर देश के जन-जन से चर्चा की गई है। मन की बात देश के विभिन्न क्षेत्रों की परम्पराओं, त्यौहारों और प्रथाओं पर प्रकाश डालकर भारत की समृद्ध विरासत को भी प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को पुस्तक के अध्ययन के लिए प्रेरित किया तथा पुस्तकों के विमोचन के लिए भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को चुनने के लिए आभार माना।
मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्यों में शामिल हुआ - केन्द्रीय मंत्री ठाकुर
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्यों में शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के भाषणों के संग्रह के दोनों खंड शोधार्थियों, विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं, इनसे सभी को कुछ न कुछ सीखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की धारा को विकासवाद की ओर मोड़ा है। समतामूलक समाज का निर्माण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा पर बल, चंद्रयान की सफलता, 18 करोड़ 50 लाख लोगों का गरीबी रेखा से बाहर निकलना, प्रधानमंत्री श्री मोदी की नीतियों का ही परिणाम है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के 86 भाषण खंड 2 में और 80 भाषण खंड 3 में संग्रहित हैं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के भाषणों पर केन्द्रित सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के खंड 2 और खंड 3 काविमोचन किया। खंड 2 में प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के दूसरे वर्ष अर्थात जून 2020 से मई 2021 तक के 86 भाषणों का संग्रह है। यह संग्रह आत्मनिर्भर भारत, सिटीजन-फर्स्ट गवर्नेंस, कोविड-19 और बदलता विश्व, उदीयमान भारत, जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान, टेक इंडिया-न्यू इंडिया, हरित भारत- ओजस्वी-स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत-सक्षम भारत, शाश्वत भारत-आधुनिक भारत और मन की बात के दस खंडों में विभाजित है।
खंड 3
खंड 3 में प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के तीसरे वर्ष अर्थात जून 2021 से मई 2022 तक के 80 भाषणों का संग्रह है। पुस्तक में स्टार्टअप इंडिया, सुशासन सबका प्रयास, स्वास्थ्य पर बदलता विश्व, उदीयमान भारत, छोटा किसान बने देश की शान, नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति, खेलो इंडिया-फिट इंडिया, शाश्वत भारत और मन की बात नाम से 9 खंड हैं। यह पुस्तकें हर भारतीय के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने के भाव जगाती है। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग तथा अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी उपस्थित थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।