भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना में सवा करोड़ बहनों के खाते में राज्य सरकार हर माह एक हजार रूपए डाल रही है। एक वर्ष में बहनों के खातों में 15 हजार करोड़ रूपए पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील मुख्यालय पर लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माताओं-बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने की योजना है लाड़ली बहना योजना। योजना में एक हजार की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपये प्रतिमाह तक किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछोर को जिला बनाने की मांग पर गंभीरता से विचार किया जायेगा। मध्यप्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लाड़ली लक्ष्मी योजना और अब लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों को सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। विभिन्न सिंचाई योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। पिछोर की सनघटा सिंचाई परियोजना 150 करोड़ रूपए की लागत से पूरी होगी और 10 हजार किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न केवल देश और विश्व में बल्कि अब चंद्रमा पर भी चंद्रयान के माध्यम से भारत का ध्वज लहरायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश, देश भर में अग्रणी बना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 409 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान पिछोर आए हैं तो 400 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात लेकर आए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 100 बिस्तर का अस्पताल, 150 करोड़ रूपए की सिंचाई परियोजना के साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। सनघटा सिंचाई परियोजना पूरी होने से पिछोर क्षेत्र भी पंजाब की तरह हरा-भरा हो जायेगा।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि पहले बेटियों को बोझ माना जाता था। मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी और अब लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व काम किया गया है। दोनों योजनाओं की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। किसान भाइयों को भी केन्द्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि के रूप में 6 हजार रूपए प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान भी 6 हजार रूपए किसानों के खाते में किसान-कल्याण योजना के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश के किसानों को डबल इंजन सरकार का यह लाभ भी मिल रहा है।
श्री सिंधिया ने कहा कि गरीब कल्याण के क्षेत्र में केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार मिलकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। सांसद श्री के.पी. यादव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़, श्री प्रीतम सिंह लोधी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
जन-दर्शन यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
मुख्यमंत्री की जन-दर्शन यात्रा में पिछोर के मंडी प्रांगण से छत्रसाल स्टेडियम तक के मार्ग पर हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने भी जन दर्शन के दौरान नागरिकों पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया।
लाड़ली बहनाओं ने मुख्यमंत्री को बाँधी राखी
लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया को लाड़ली बहनों राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने अपनी बहनों को सदैव सुखी रहने का आशीर्वाद दिया। लाड़ली बहना सेना ने भी मुख्यमंत्री को स्वयं द्वारा तैयार बड़ी राखी भेंट की।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।