मप्र न सिर्फ राज्यों बल्कि दूसरे देशों के लिए भी एक मिसाल है : यूएन प्रतिनिधी शोम्बी शार्प

  • प्रमुख सचिव पर्यटन शुक्ला से संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के हितधारकों से की चर्चा

भोपाल। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला से मुलाकात की। प्रतिनिधियों में यूनाइटेड नेशन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प, यूनिसेफ मध्यप्रदेश की राज्य प्रतिनिधि सुश्री मार्गरेट  ग्वाडा, चीफ ऑफ़ स्टाफ रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर ऑफिस राधिका कौर बत्रा एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपी) के राज्य प्रभारी सुनील जैकब शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश के आतिथ्य और राज्य में टिकाऊ और महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश न केवल अन्य राज्यों के लिए बल्कि अन्य देशों के लिए भी एक अविश्वसनीय उदाहरण है।

प्रतिनिधियों से बात करते हुए प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं की सुरक्षा में सुधार और एकल महिला यात्रियों को राज्य में आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए  ”महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म  मिशन (आरटीएम) के तहत, 10,000 महिलाओं को पहले से ही आतिथ्य और पर्यटन उद्योग में फ्रंटलाइन कार्यकर्ता बनने के लिए कुशल बनाया जा रहा है और बताया कि वर्तमान में 40,000 महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।“ उन्होंने कहा कि एमपी पहले से ही सांची, भीमबेटका और खजुराहो सहित 3 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों का घर है और इसके अलावा 4 और स्थलों ओरछा, मांडू, भेड़ाघाट एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को अस्थायी रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में सूचीबद्ध किया गया है। ग्वालियर को रचनात्मक शहरों के नेटवर्क के तहत चुना गया है।

 

श्री शोम्बी शार्प ने गर्मजोशी से स्वागत और आतिथ्य के लिए प्रमुख श्री शुक्ला और एमपी टूरिज्म बोर्ड का आभार व्यक्त किया और सामूहिक सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और मध्यप्रदेश सरकार के बीच साझेदारी की सराहना पर जोर दिया। श्री शार्प ने कहा कि भारत की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा मध्य प्रदेश में थी और वह इस राज्य से आत्मीय रूप से लगाव महसूस करते हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के बाघों को देखने, वास्तुकला एवं प्राकृतिक सौंदर्य को देखने, साथ ही हॉट एयर बलून में उड़ने की इच्छा भी व्यक्त की।

 

सुश्री राधिका कौल बत्रा सुरक्षित पर्यटन स्थलों की परियोजना के प्रति महिलाओं के दृढ़ संकल्प और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने मध्य प्रदेश के आकर्षक राज्य की एक और यात्रा करने की इच्छा भी जताई। अतिरिक्त प्रबंध निदेशक विवेक श्रोत्रिय ने भी अतिथियों का स्वागत किया। 

 

टूरिज्म बोर्ड के निदेशक (कौशल) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को शोम्बी शार्प, मार्गरेट ग्वाडा, राधिका कौर बत्रा  एवं सुनील जैकब ने मध्य प्रदेश  टूरिज्म बोर्ड  द्वारा भारत सरकार  के सहयोग से निर्भया  कोष से संचालित  महिलाओं  के लिए सुरक्षित  पर्यटन  स्थल  परियोजना  के  हितधारकों,  विभिन्न  कौशल में प्रशिक्षण  प्राप्त एवं पर्यटन स्थलों पर आजीविका से जुड़ रही युवतियों से संवाद कर उनका हौंसला  बढ़ाया।  परियोजना  सहयोग संस्थाओं  के प्रतिनिधियों  से  भी  उन्होंने  परियोजना क्रियान्वयन  के  स्थलीय  प्रक्रियाओं के विषय  में विस्तार से चर्चा की और परियोजना  के प्रमुख समन्वय विभागों पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिनिधियों  से भी  चर्चा की।

 

"जिलों से" से अन्य खबरें

लक्ष्य हासिल करने के लिये स्वस्थ रहना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' में विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न विषयों पर सवाल किये। इन सवालों का प्रधानमंत्री ने रोचक उदाहरणों के साथ जवाब दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्रसारित किये गये कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More

ज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच हुआ एमओयू

भोपाल। राज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच मैनिट परिसर में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (समझौता ज्ञापन) किया गया। एमओयू के तहत दोनों पक्ष तीन वर्षों तक एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। 

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी दो बड़ी सौगातें

भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक,  म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

Read More

रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक पहुँचेगा नहर का पानी

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

Read More

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

Read More

स्वच्छता ही सेवा: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ किया श्रमदान

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Read More

गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

Read More

 
 

Penetrated by Mr.xBarakuda

nobody cares about you :)

need help ?