प्रदेश में बनेगा उद्यानिकी फसलों के लिए मार्केटिंग बोर्ड: मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री चौहान ने सागर में लवकुश मंदिर के निर्माण और सामुदायिक धर्मशाला भवन के लिए 10 करोड़ रुपए राशि का चेक कुशवाहा समाज को सौंपा
  • भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हुआ कुशवाहा समाज का महाकुंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कुशवाहा समाज देशभक्त और परिश्रमी समाज है। समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ना है। कुशवाहा समाज भारतीय संस्कृति का रक्षक है। इसी समाज से चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे रत्न निकले। फल-फूल, सब्जी के उत्पादन और व्यापार से जुड़े कुशवाहा समाज के हित में उद्यानिकी फसलों के लिए पृथक मार्केटिंग बोर्ड का गठन किया जाएगा, ताकि छोटे-छोटे किसानों को बिचौलियों से निजात मिल सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भेल दशहरा मैदान में कुशवाहा महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर में लवकुश मंदिर के निर्माण एवं सामुदायिक धर्मशाला के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि का चैक कुशवाहा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. वर्मा को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश के कार्यालय के लिए भूमि आवंटन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। दमोह जिले के सीएम राइज विद्यालय का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर किया जाएगा। महाकुंभ में पूरे प्रदेश से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

सागर में लवकुश मंदिर एवं सामुदायिक धर्मशाला का 10 करोड़ की लागत से निर्माण होगा।

उद्यानिकी फसलों जैसे फल, फूल सब्जी आदि की बेहतर विपणन व्यवस्था के लिए पृथक उद्यानिकी फसल मार्केटिंग बोर्ड गठित किया जाएगा। 

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्य प्रदेश के कार्यालय के लिए भूमि आवंटन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

उद्यानिकी फसलों के लिए पृथक मंडी बनाई जाएगी।

 

पूर्व घोषणाओं में कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री फुले की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुशवाहा समाज ने राष्ट्र रक्षा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। विदेशी हमलावारों को खदेड़ने में समाज बंधुओं ने परिश्रम किया है। स्वतंत्रता संग्राम में समाज की भागीदारी रही। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री फुले ने स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुशवाहा समाज के हित में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूर्व में कुशवाहा समाज के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं पर अमल किया गया है। सम्पूर्ण मानव समाज को ज्ञान और शिक्षा की रोशनी देने वाले समाज के महापुरुष श्री ज्योतिबा फुले और श्रीमती सावित्री बाई फुले के कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रदेश की नई पीढ़ी को परिचित करवाने और उनसे प्रेरणा लेकर अपना भविष्य तय करने के लिए श्री ज्योतिबा फुले और श्रीमती सावित्री बाई फुले की जीवनी  को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। राज्य शासन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाने का निर्णय लेने के साथ महात्मा फुले की जयंती पर प्रदेश में ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। महात्मा फुले की स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए दमोह के हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर किया गया है। कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन कर कुशवाहा समाज को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की सौगात दी गई है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुशवाहा समाज का आव्हान करते हुए कहा कि समाज के युवाओं को कृषि उद्यानिकी के अलावा बिजनेस और लघु उद्यम के क्षेत्र में विकास के लिए प्रोत्साहित करें। विभिन्न योजनाओं से समाज के अधिकाधिक युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, सीखो-कमाओ योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का समाज बंधु अधिक से अधिक लाभ लें। भोपाल में समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास और उज्जैन में धर्मशाला की व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा सहयोग दिया जाएगा।

 

कुशवाहा महाकुंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिनंदन

मुख्यमंत्री श्री चौहान का अखिल भारतीय कुशवाहा समाज ने अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री   श्री चौहान के जनहित और समाज हित के कामों की लंबी श्रृंखला है। पहले की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ मुख्यमंत्री श्री चौहान का समाजलनाके नक पगड़ी पहनाकर, पुष्पहारों और तलवार भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को स्मृति-चिन्ह दिए गए। कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

 

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश की परिवार की तरह सेवा करते है। उन्होंने कुशवाहा समाज के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं। कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन महत्वपूर्ण सौगात है। दमोह में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर स्कूल का नाम रखा गया है। राज्य मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़े कुशवाहा समाज के हित में पृथक मंडी सहित अन्य सौगातें देने के लिए उत्सुक रहे हैं।

महाकुंभ में कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी जे.पी. वर्मा, राधा कुशवाहा, नारायण सिंह कुशवाहा, कुसुम कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, नंदराम कुशवाहा, प्रभुदयाल कुशवाहा और अर्जुन पटेल आदि उपस्थित थे।

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

 
 

Penetrated by Mr.xBarakuda

nobody cares about you :)

need help ?