आजादी की शताब्दी वर्ष में विश्व का भरण-पोषण राष्ट्र बनेगा भारत : मंत्री परमार

  • सांसद वी.डी. शर्मा के मुख्य आतिथ्य में पशु चिकित्सकों का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न
  • डॉ. मनोज गौतम प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ के अध्यक्ष बने

भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत अमेरिका सहित अनेक देशों में खाद्य सामग्री भेजने में समर्थ हो गया है। शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत विश्व का भरण पोषण करने वाला राष्ट्र होगा। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने यह बात आज समन्वय भवन में राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए कही।

 

श्री परमार ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारत में किसानों की अतिरिक्त आय का साधन पशुपालन है और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की बढ़ती कृषि आय में पशु चिकित्सकों का अपरोक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान शामिल है। उन्होंने कहा कि देशी गाय पालन को बढ़ावा दें। प्राचीन सुसमृद्ध, शिक्षित विश्वगुरू भारत की तरह 2047 के भारत को गढ़ने का काम करोड़ो लोगों के समन्वय से जारी है।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज विश्व का 25 प्रतिशत दुग्ध उत्पादन भारत में हो रहा है। भारत की आर्थिक उन्नति में इसकी बड़ी भूमिका है। जिसमें पशु चिकित्सकों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। जिन राज्यों में कृषि के साथ पशुपालन किया जा रहा वे राज्य आर्थिक तंगी के दौर से नहीं गुजरते। प्रधानमंत्री ने इस दिशा में काफी प्रयास किये हैं। आज देश 36 करोड़ और मध्यप्रदेश के एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से मुक्त हो चुके है। उन्नत ग्रामीण समाज निर्माण में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रमुख सचिव पशुपालन गुलशन बामरा ने कहा कि 'वन हेल्थ कॉन्सेप्ट' आ रहा है। इसमें पशु चिकित्सकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश की जीडीपी में कृषि का एक तिहाई योगदान है। जिसमें से 10 प्रतिशत पशुपालन से आता है। उन्होंने कहा पशुचिकित्सकों का वेतन पदोन्नति अन्य चिकित्सकों के बराबर है। इंटर्नशिप, स्टायपेंड भी बराबर हो जाएगा। वेटनरी थ्री टियर को विकसित करने का प्रयास जारी है। चलित पशु एम्बुलेंस योजना में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिले हैं।

 

भारतीय चिकित्सा परिषद के डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के एकजुट पशु चिकित्सकों ने जिस तरह प्रदेश को अग्रपंक्ति तक पहुँचाया है, वह दूसरे राज्यों के लिये भी प्रेरणास्पद है। एक समय था, जब अमेरिका मिल्क पाउडर भारत भेजता था, आज भारत सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। चलित पशु चिकित्सा इकाई संचालन में मध्यप्रदेश मॉडल लोकप्रिय हो रहा है। भारत में 32 करोड़ परिवारों की आजीविका साधन पशुपालन है। जिसमें पशु चिकित्सकों का सहयोग सराहनीय है। कोरोना काल भी पशु चिकित्सकों ने पूरे देश में अपनी जान की परवाह न करते हुए पशु और मानव की जो सेवा की वह प्रशंसनीय है। इस दौरान देश के लगभग 400 पशु चिकित्सकों ने अपने प्राण भी खोए। कार्यक्रम को संचालक डॉ. आर.के. मेहिया ने भी संबोधित किया।

आईवीए (महिला विंग) की अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीनिवासन सहित अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों के संयुक्त संचालक और उप संचालक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उप संचालक डॉ. प्रियकांत पाठक और आभार प्रदर्शन संघ के महा सचिव डॉ. अनुपम अग्रवाल ने किया।

 

 

"जिलों से" से अन्य खबरें

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। 

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी दो बड़ी सौगातें

भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक,  म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

Read More

रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक पहुँचेगा नहर का पानी

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

Read More

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

Read More

स्वच्छता ही सेवा: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ किया श्रमदान

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Read More

गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

Read More

रीवा में स्कीम 6 और रिफ्यूजी कालोनी के निवासियों को दिए पट्टे

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में स्कीम नम्बर 6 के तहत वार्ड नम्बर 25, रिफ्यूजी कालोनी तथा चिरहुला कालोनी के परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये। इससे लगभग सात सौ परिवारों को उनके मकान तथा जमीन पर मालिकाना हक प्राप्त हो गया है। नगर निगम की स्कीम नम्बर 6 में 1992 में 59 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसमें से 32.34 एकड़ जमीन छोड़ दी गई थी। इस जमीन पर सैकड़ों परिवार बसे हैं। लेकिन इनके पास मालिकाना हक नहीं है। मंत्री श्री शुक्ल के लगातार प्रयासों से अगस्त माह में इस जमीन को डिनोटिफाई किया गया। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों ने लगातार परिश्रम करके परिवारों के जमीनों के अधिकार पत्र तैयार किए।

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजन हुए सम्मानित

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शासकीय होमियो चिकित्सालय में लगभग 400 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध जनों ने भी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक एवं गायन प्रतियोगिता में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Read More