बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री

  • बहनों पर अत्याचार करने वालों को कठोर दंड देंगे
  • दूधी नदी पर बाँध तो बनेगा ही, डोकरीखेड़ा डेम भी बनाया जाएगा
  • परियोजना से खेतों में पानी और घरों में खुशहाली आएगी
  • मुख्यमंत्री ने बनखेड़ी में 2631 करोड़ 74 लाख लागत की दूधी सिंचाई परियोजना का किया भूमि-पूजन
  • परियोजना से 1.36 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में होगी सिंचाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के कल्याण में मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। दूधी सिंचाई परियोजना से किसानों की समृद्धि के द्वार खुलेंगे। लाड़ली बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा हैं। मेरा बनखेड़ी से पुराना नाता है। मैं बचपन से ही यहाँ आता रहा हूँ। मैंने वादा किया था कि दूधी नदी पर बाँध बनाया जाएगा, वह आज पूरा हो रहा है। मुझे बनखेड़ी क्षेत्र का बहुत प्यार मिला है। आज मैं वही कर्जा चुकाने आया हूँ। दूधी नदी पर 2631 करोड़ से बाँध बनेगा, जिससे इस क्षेत्र के खेतों को पानी मिलेगा और किसानों के घर में खुशहाली आएगी। दूधी नदी पर बाँध तो बनेगा ही, डोकरीखेड़ा डेम भी बनाया जाएगा। बनखेड़ी के दो मुख्य मार्ग भी उच्च गुणवत्ता के बनाये जायेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पिपरिया बस स्टेंड का भी निर्माण किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बनखेड़ी नर्मदापुरम में 2631 करोड़ 74 लाख लागत की दूधी सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया। परियोजना से एक लाख 36 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में सिंचाई होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाया गया है। पूर्व में किसानों को साल में एक फसल लेना मुश्किल होता था। अब दो ही नहीं तीन फसल ली जा रही हैं। मूंग की तीसरी फसल की खरीदी भी सरकार द्वारा की जा रही है। किसानों की समृद्धि के लिए हर कदम उठाये जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा बहनों की जिंदगी बनाने का कार्य किया जा रहा है। बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है। पहले बेटा-बेटी में फर्क किया जाता था। मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद लाड़ली लक्ष्मी योजना और कन्या विवाह/निकाह योजना बनाई। लाड़ली बहना योजना में प्रति माह 1000 रूपये बहनों के खाते में पहुँच रहे हैं। आने वाले समय में यह राशि 3000 रूपये महीने तक हो जाएगी। बहनों के लिए सम्पत्ति की रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क 1% है। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में बहनों की हिस्सेदारी बढ़ रही है। इतना ही नहीं स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को मजबूत किया जाएगा। बहन-बेटी इज्जत के साथ जिये, इसका ध्यान रखा जा रहा है। शराब के अहाते बंद कराए गए हैं। जो बहनों पर अत्याचार करेंगे, उन दुष्टों को कठोर दंड देंगे। अत्याचारियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे। प्रदेश में दुराचारियों को फाँसी का प्रावधान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। किसान सम्मान निधि की राशि अब 12 हजार की गई है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार की राशि दी गई है। अब विद्यार्थियों को साईकिल की राशि भी अंतरित की जाएगी। स्कूल में पहले नंबर पर आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी। मेधावी विद्यार्थी योजना में उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भरेगी। बुजुर्गों को तीर्थ-दर्शन योजना में हवाई जहाज से तीर्थ-दर्शन कराया जा रहा है।

 

सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि दूधी नदी पर बाँध से क्षेत्र में समृद्धि आएगी। क्षेत्र के करीब 50-60 गाँवों को डोकरीखेड़ा बाँध बनाए जाने से बहुत लाभ होगा। विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने कहा कि दूधी परियोजना के बनने से इस क्षेत्र में समृद्धि आएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश के साथ बनखेड़ी क्षेत्र के विकास के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री चौहान को राखी बाँधी। शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने बहनों को सम्मानित भी किया।

सांसद राव उदयप्रताप सिंह, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, विधायक विजयपाल सिंह, दर्शन सिंह चौधरी, माधवदास अग्रवाल, हरिशंकर जायसवाल, संपत मूदडा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित था।

 

दूधी परियोजना

नर्मदापुरम जिले की बरखेड़ी तहसील के ग्राम धड़ाव पड़ाव के समीप निर्मित होने वाली दूधी सिंचाई परियोजना किसानों की समृद्धि का

 

भूमिगत सिंचाई प्रणाली की प्रमुख विशेषताएँ

परम्परागत रूप से खुली नहर प्रणाली में प्रत्येक 40 हेक्टेयर में जल उपलब्ध कराया जाता है। यहाँ से किसान को अपने-अपने खेतों तक जल ले जाने की व्यवस्था की जाती है। इससे भूमि का समतलीकरण और खेत के अंदर बहाव प्रणाली का निर्माण करना होता है। परियोजना की विशेषता यह है कि इसमें भूमिगत पाइप नहर वितरण प्रणाली से प्रत्येक 2.5 हेक्टेयर तक के भूमि क्षेत्र पर एक आउटलेट दिया जायेगा। इस आउटलेट पर पर्याप्त दबाव से जल मिलेगा। कृषक फव्वारा पद्धति (स्प्रिंकलर) अथवा टपक पद्धति (ड्रिप) का उपयोग सिंचाई के लिये कर सकेंगे।

 

 द्वार खोलेगी। दूधी नदी पर 162 मीटर लम्बाई एवं 38 मीटर ऊँचाई के बाँध का निर्माण कराया जायेगा। इस निर्मित जलाशय से 55 हजार 410 हेक्टेयर अर्थात एक लाख 36 हजार 921 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना के निर्माण के लिये 2631 करोड़ 74 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। परियोजना के निर्माण से नर्मदापुरम जिले के 92 ग्रामों की 30 हजार 410 हेक्टेयर भूमि एवं छिंदवाड़ा जिले के 113 ग्रामों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि क्षेत्रफल में भूमिगत पाइप प्रणाली से 2.50 हेक्टेयर तक पानी उपलब्ध होगा, जिससे किसानों द्वारा स्प्रिंकलर/ड्रिप लगा कर सिंचाई की जा सकेगी। भूमिगत पाइप लाइन प्रणाली बनाये जाने से नहर के लिये स्थाई भू-अर्जन नहीं होगा। स्थाई भू-अर्जन बाँध, पम्प हाउस के लिये किया जायेगा। इस पद्धति से सिंचाई होने पर किसानों को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। कम पानी में अधिक उपयोगी सिंचाई प्रणाली का लाभ मिल सकेगा।

 

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

 
 

Penetrated by Mr.xBarakuda

nobody cares about you :)

need help ?