विकास पर्व के दौरान प्रदेश में लगभग 14 हजार 850 करोड़ के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

भोपाल। प्रदेश में विकास पर्व के दौरान 21 जुलाई तक लगभग 14 हजार 850 करोड़ 74 लाख रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 जुलाई को जिला नरसिंहपुर में विकास पर्व पर 4 हजार 825 करोड़ एक लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। प्रदेश के सभी जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है।

 

प्रदेश में विकास पर्व के छठवें दिन 21 जुलाई को कुल 4 हजार 922 करोड़ 74 लाख 40 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया। जबलपुर जिले में ग्राम लखनवारा में 14 लाख रूपये लागत के स्टॉपडेम निर्माण, बडखेरा में 4 लाख की सी.सी. रोड़़, बडखेरा में 28 लाख के आँगनवाड़ी केन्द्र भवन का भूमि-पूजन, ग्राम कुशनेर में 12 लाख 50 हजार के स्व-सहायता समूह भवन, ग्राम उमरिया पठरा में 18 लाख 20 हजार के सामुदायिक भवन और ग्राम पिपरिया कुशनेर में 8 लाख 22 हजार रूपये के औषधालय भवन का भूमि-पूजन किया गया।

 

इंदौर जिले के ग्राम हासलपुर में 9 लाख 27 हजार के सीमेंट-कांक्रीट मार्ग का भूमि-पूजन, देपालपुर में जल जीवन मिशन एवं नल-जल योजना के कार्य, ग्राम झालरिया में 49 लाख 64 हजार की व्यवसायिक दुकान का निर्माण, रणमलबिल्लौद में सामूहिक भवन निर्माण, सलमपुर में सामुदायिक वृक्षारोपण, टेकरी पर शंकरापुरा में मनरेगा आदर्श वृक्षारोपण कार्य का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया।

जिला सागर में ग्राम गंभीरिया में सी.सी. सड़क, बेरछाखेड़ी में सामुदायिक भवन और सागर के वार्ड क्रमांक-5 में सड़कों के निर्माण का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

जिला सतना में नहर विस्तार, ग्राम खारा में प्राथमिक शाला में बाउण्ड्री निर्माण और ग्राम कुंदरी में विभिन्न विकास कार्य का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

जिला मुरैना में ग्राम पंचायत ऐसाह में अमृत सरोवर के कार्य, ग्राम रूपटही, धनसुला और कुकथरी में आँगनवाड़ी भवन, ग्राम देवरी में तालाब एवं रपटा निर्माण, ग्राम गोपी में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत सिहोनियाँ में पंचायत भवन और ग्राम पंचायत खड़ियाहार में पंचायत भवन का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

जिला रतलाम में ग्रामीण क्षेत्र में 2 करोड़ रूपये लागत के विभिन्न भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किये गये।

 

जिला गुना के ग्राम धानसभा बमोरी एवं ग्राम इमझरा में 4 करोड़ 75 लाख रूपये लागत के कार्यों, ग्राम पंचायत गोपालपुर में गोपालपुर से श्यामपुर रोड निर्माण, शासकीय प्राथमिक शाला श्यामपुर की बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण, ग्राम लहरघाट में खोखर-मावन से म्याना लहरघाट के मध्य पुल, जमरा से खोखर सड़क, ग्राम बाँसखेड़ी में सड़क, ग्राम संगोरिया से पूनमखेड़ी तक सड़क, ग्राम संगोरिया में प्राथमिक विद्यालय की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण और खुटियाबाद में 4 सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

जिला अशोकनगर की ग्राम पंचायत पडरिया के ग्राम बांसापुर में अमृत सरोवर, ग्राम रांवसर में सड़क निर्माण, नल-जल योजना का रेट्रोफिटिंग कार्य, ग्राम तरावली में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम मनिहारी में नवीन तालाब और ग्राम जारसल में सामुदायिक भवन की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

 

जिला मंदसौर के ग्राम सालरी से नई आबादी सड़क, ग्राम चंदवासा के खेड़ा में सड़क मार्ग, ग्राम खेरखेड़ी से बोरखेड़ी-रेडका मार्ग और ग्राम चंदवासा में 33 करोड़ 14 लाख लागत से सीएम राइज स्कूल निर्माण का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

जिला नीमच में ग्राम मड़ाबड़ा में विभिन्न निर्माण कार्य की लागत 17 लाख और ग्राम धामनिया में सुदूर सड़क की लागत 13 लाख के भूमि-पूजन/लोकार्पण किये गये।

जिला शहडोल में ग्राम पंचायत पटोरी में शासकीय महाविद्यालय परिसर में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण और ग्राम पंचायत सेमरा में अमृत सरोवर निर्माण के कार्य का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया। छिंदवाड़ा के ग्राम सिराठा में निस्तारी तालाब निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया।

 

जिला नरसिंहपुर में इटारसी-जबलपुर सेक्शन के रेलवे के किलोमीटर 847/6-7 में लेबल क्रासिंग क्र. 251 पर रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण, इटारसी-जबलपुर सेक्शन के रेलवे के किलोमीटर 871/7-8 में लेबल क्रासिंग क्र. 262 पर रेलवे ओव्हर ब्रिज, इटारसी-मानिकपुर सेक्शन के रेलवे के किलोमीटर 906/7-1 में लेवल क्रासिंग क्र. 278 पर रेलवे ओव्हर ब्रिज, इटारसी-जबलपुर-ककरबेल श्रीधाम मार्ग के क्र. 292 पर रेलवे ओव्हर ब्रिज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज) सांईखेड़ा के भवन निर्माण, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज) डोभी के भवन निर्माण, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज) करेली के भवन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज) नरसिंहपुर के भवन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज) गोटेगांव के भवन निर्माण और शक्कर-पेंच लिंक परियोजना के कार्यों का भूमि-पूजन किया गया।

 

नरसिंहपुर में इटारसी-जबलपुर सेक्शन के रेलवे के किलोमीटर 938/3-4 में गोटेगांव बायपास मार्ग पर स्थित लेवल क्रासिंग क्र. 294 पर रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण, तेंदूखेड़ा में 6 ट्रेड आईटीआई भवन, एफ टाइप, एच टाइप और आई टाइप आवास गृह निर्माण, गोटेगांव में अनुविभागीय कार्यालय भवन निर्माण और अर्द्ध-शहरी थाना भवन स्टेशनगंज नरसिंहपुर के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

 

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

 
 

Penetrated by Mr.xBarakuda

nobody cares about you :)

need help ?