नागदा को जिला बनाया जायेगा

  • उन्हेल बनेगी तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलेगा
  • नागदा, खाचरोद, आलोट में खोले जायेंगे सीएम राईज स्कूल
  • मैं बहनों का भाई, बच्चों का मामा, बुजुर्गों का बेटा हूँ
  • नागदा की जनता द्वारा दिये गये प्यार और आशीर्वाद को मैं नहीं भूलूंगा
  • लाड़ली बहना योजना में दी जाने वाली राशि बहनों का आत्म-सम्मान
  • पहले की सरकार ने बंद कर दी थी जन-कल्याण योजनाएँ
  • प्रदेश में बुनियादी सुविधाओें को सुदृढ़ बनाया गया
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान नागदा में विकास पर्व में शामिल हुए
  • 261 करोड़ 14 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन/लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मालवा सहित प्रदेश के हर क्षेत्र का तेज गति से विकास किया जा रहा है। साथ ही निरंतर जन-कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। विकास पर्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया जा रहा है। नागदा क्षेत्र की बहु-प्रतीक्षित माँग पूरी करते हुए इसे जिला बनाया जायेगा और इसके लिये तत्परता से कार्यवाही होगी। उज्जैन जिले की जो तहसीलें नागदा में स्वेच्छा से मिलना चाहें, उन्हें ही नागदा में सम्मिलित किया जायेगा। उन्हेल को तहसील बनाया जायेगा और यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। नर्मदा का पानी क्षिप्रा के साथ ही गंभीर और कालीसिंध नदियों में पहुँचाया जायेगा। पूरी मालवा भूमि को हरा-भरा बनाया जायेगा। नर्मदा नदी का पानी नागदा भी पहुँचाया जाएगा। आज यहाँ नागदा की जनता द्वारा दिए गए प्यार और आशीर्वाद को मैं कभी नहीं भूलूंगा।

मुख्यमंत्री चौहान की घोषणाएँ

  • नागदा को जिला बनाया जायेगा।
  • उन्हेल बनेगी तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलेगा।
  • नागदा, खाचरोद, आलोट में खोले जायेंगे सीएम राईज स्कूल।
  • नागदा कन्या महाविद्यालय में कामर्स कक्षाएँ शुरू होंगी।
  • नागदा में पहुँचेगा नर्मदा का पानी।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज नागदा में विकास पर्व के दौरान विशाल जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कुल 261 करोड़ 14 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया। इनमें 92 करोड़ 15 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 168 करोड़ 42 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। प्रारंभ में कन्याओं का पूजन किया गया।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-समुदाय से कहा कि मैं बहनों का भाई, बच्चों का मामा और बुजुर्गों का बेटा हूँ। मैं मुख्यमंत्री और आप जनता नहीं है। मैं आपके परिवार का सदस्य हूँ और मुझे हमेशा आपकी चिंता रहती है। प्रदेश में बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों को दी जाने वाली राशि वस्तुत: पैसे नहीं, उनका आत्म-सम्मान है, उनका अधिकार है। यह भाई का अपनी बहनों के लिये उपहार है। इस राशि को बढ़ा कर आगामी समय में 3000 रूपये तक किया जायेगा। आजीविका मिशन द्वारा हर बहन की आमदनी कम से कम 10 हजार रूपये प्रतिमाह किये जाने के लिये कार्य किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पहले की सरकार ने जन-कल्याण की बहुत सारी योजनाएँ बंद कर दीं। विशेष पिछड़ी जनजातियों का पोषण-आहार भत्ता, संबल योजना, मेधावी बच्चों को लेपटॉप प्रदाय, बुजुर्गों की तीर्थ-दर्शन योजना, किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण आदि बंद कर दिये गये। हमारी सरकार ने इन सारी योजनाओं को पुन: प्रारंभ किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई जैसी बुनियादी सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। आज प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण सड़कें हैं, निरंतर बिजली आपूर्ति है और हर घर नल से जल पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। सिंचाई के रकबे को 7 लाख हेक्टेयर से बढ़ा कर 45 लाख हेक्टेयर तक पहुँचा दिया गया है, जिसे आगामी समय में 65 लाख हेक्टेयर किये जाने का लक्ष्य है। पहले 2800 मेगावॉट बिजली बनती थी, अब 28 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन है। जन-कल्याण के लिये नि:शुल्क राशन, सबके लिये आवास, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएँ संचालित हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटे-बेटियों की चिंता मामा करता है। बच्चों को पढ़ाई के लिये हर आवश्यक सुविधा दी जा रही है। उच्च गुणवत्ता के विद्यालय, शिक्षण शुल्क, किताबें, गणवेश, मध्यान्ह भोजन आदि सभी सुविधाएँ दी जा रही हैं। सीएम राईज विद्यालय सभी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त हैं। दूसरे गाँव में पढ़ाई के लिये जाने पर साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप, टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी दी जा रही है। उच्च शिक्षा की महंगी फीस भी मामा भरवा रहा है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के बड़े अवसर सृजित किये गये हैं। एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है और आगामी समय में 50 हजार से अधिक और पदों पर भर्ती होगी। स्व-रोजगार के लिये सरकार अपनी गारंटी पर ऋण दिलवाती है। अब 12वीं पास युवाओं के लिये मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रारंभ की गई है। स्व-सहायता समूह की महिलाएँ अब टोल नाके भी चलायेंगी। दो करोड़ तक की वार्षिक आय वाले टोल नाके उन्हें संचालन के लिये दिये जायेंगे, जिनमें एक लाख की आय पर बहनों को 30 हजार रूपये मिलेंगे।

वित्त, वाणिज्यिक कर और जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुर सिंह चौहान, कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, जन-प्रतिनिधि एवं विशाल जन-समुदाय उपस्थित था।

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More