शिक्षा के बिना जीवन सूना इसलिये स्कूल चलें हम

  • एकाग्रचित्त होकर पढ़ोगे तो, सफलता अवश्य मिलेगी
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये प्रदेश में खुलेंगे 9000 सीएम राईज स्कूल
  • हर बच्चे को मिलेगी अच्छी शिक्षा, हर आवश्यक सुविधा
  • दिल्ली और मुंबई के शिक्षक भी स्मार्ट क्लास में पढ़ा सकेंगे
  • अटल टिंकरिंग लेब बच्चों में नवाचार और रचना कौशल बढ़ाएगी
  • 20 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी लेपटॉप की राशि
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुलाना, शाजापुर से किया स्कूल चले हम अभियान 2023 का शुभारंभ
  • 24 करोड़ की लागत के सीएम राईज स्कूल भवन का किया लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, इसलिये स्कूल चलें हम। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 23 साल पहले इस अभियान की शुरूआत की थी। तब से यह अभियान निरंतर जारी है। शिक्षा के दरवाजे से दुनिया के सारे राज खुलते हैं। हम पढ़ें, आगे बढ़ें और सूरज सा चमकें। एकाग्रचित होकर पढ़ोगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। अर्जुन श्रेष्ठ विद्यार्थी था, उसे हमेशा चिड़िया की आँख दिखाई देती थी। आप भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त हों।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की क्षेत्रीय विकास संबंधी घोषणाएं

  •  नवउद्घाटित सीएम राइज स्कूल का नाम डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर होगा। परिसर में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  •  ग्राम गुलाना का नाम गोलाना किया जाएगा।
  •  ग्राम पंचायत गुलाना को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
  •  132 के.वी क्षमता का विद्युत उप केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा।
  •  बायपास निर्माण स्वीकृत किया जाएगा।
  •  स्थानीय महिषासुर मर्दिनी मंदिर के विकास के लिए राशि मंजूर की जाएगी।
  •  मनकामेश्वर मंदिर के लिए जीर्णोद्धार योजना पर अमल होगा।
  •  खंडेरिया स्थित मंदिर के विकास के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शाजापुर के गुलाना में स्कूल चलें हम अभियान 2023 के शुभारंभ पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने सीएम राईज स्कूल गुलाना का लोकार्पण कर नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घंटी बजाकर शाला प्रारंभ होने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में 9 हजार सर्व-सुविधायुक्त सीएम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं, जिनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। स्मार्ट क्लास में दिल्ली और मुंबई के शिक्षक भी बच्चों को पढ़ा सकेंगे। 'अटल टिंकरिंग लेब' बच्चों में नवाचार और रचना कौशल बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। सीएम राईज स्कूल इसी उद्देश्य के साथ खोले गये हैं। सीएम राईज विद्यालय, स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, लाइब्रेरी, खेल-मैदान और अन्य सुविधाओं से युक्त होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदर्श सीएम राईज विद्यालय बनाये जाने के लिए शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार और स्कूल शिक्षा विभाग की सराहना की।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर बच्चे की अच्छी शिक्षा के लिये सरकार हर आवश्यक सुविधा दे रही हैं। शिक्षण-शुल्क, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, साइकिल, स्कूटी, लेपटॉप आदि प्रदाय किये जा रहे है। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिये 25 हजार रूपये की राशि दी जाएगी। कक्षा 5 से 6 में तथा कक्षा 8 से 9 में प्रवेश पर दूसरे गाँव के स्कूल में जाने के लिये बच्चों के खाते में 4 हजार 500 रूपये की साइकिल की राशि डाली जाएगी। आगामी 20 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। सरकार मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईटीआई, आईआईएम आदि पाठ्यक्रम की फीस भी भरवा रही है।

 

स्वामी विवेकानंद के संदेश को आत्मसात करें विद्यार्थी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि क्षमता और बुद्धि के मामले में कोई पीछे नहीं होता, सिर्फ प्रयास करने की आवश्यकता होती है। दुनिया का ऐसा कोई कार्य नहीं है जो असंभव हो। मनुष्य सिर्फ हाड़ मांस का पुतला नहीं, बल्कि ईश्वर का अंश है। मनुष्य में विद्यमान क्षमताएँ असीमित हैं। दृढ़ संकल्प से इनका उपयोग किया जाना चाहिए। परिश्रम से अध्ययन कर बेहतर भविष्य के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को तत्पर होना है।

 

स्कूल चलें हम अभियान को सफल बनाये

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी लोग मिलकर स्कूल चलें हम अभियान को सफल बनाएं। यदि हमारे आसपास का कोई भी बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है तो उसे स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना है। शिक्षा के बिना जिन्दगी अधूरी है। व्यक्तित्व के निर्माण के लिए पढ़ाई जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज प्रदेश भर में जन-प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति आदि विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत कर रहे हैं और विशेष कक्षाओं के माध्यम से उन्हें जीवन के अनुभवों से अवगत करवा रहे हैं। प्रदेश में साक्षरता क्षेत्र में नए अभियान की पहल भी की गई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि स्कूल चलें हम अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है। उद्देश्य यह है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों को भारत की ज्ञान परंपरा के अनुरूप संस्कारयुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 

प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ अभियान का शुभारंभ किया। कन्याओं का पूजन किया और छात्र-छात्राओं पर पुष्प-वर्षा की। सीएम राईज विद्यालय की पुस्तिका 'उत्कर्ष' का विमोचन किया। उन्होंने 5 स्कूली बच्चों को बस्ते और किताबें भेंट कीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्कूल के प्रथम दिवस पर सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (राज्य मंत्री) और जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, माखन सिंह, हेमराज, अशोक नायर, बृजेन्द्र सिंह सिसौदिया, यशवंत सिंह हाड़ा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित थे।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More