जो कार्य राजा-महाराजाओं, नवाबों और पिछली सरकारों ने मिलकर नहीं किया वो बीते 20 सालों में हमने कर दिखाया

  • कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन में बोले मुख्यमंत्री श्री चौहान
  • मेघनाद घाट का होगा विकास, सरदार सरोवर तक चलाया जाएगा क्रूज
  • मुख्यमंत्री चौहान ने विकास पर्व का शुभारंभ किसान एवं श्रमिक के साथ भूमि-पूजन कर किया
  • 2771 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कहा कि राजा-महाराजाओं, नवाबों और पिछली सरकारों के सालों साल के शासन में जितना विकास नहीं हुआ, उससे कई गुना ज्यादा हमारी सरकार ने पिछले 20 सालों में कर दिखाया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज कुक्षी माइक्रो उद्घवहन सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में आज से प्रारंभ हुए विकास पर्व की शुरूआत स्थानीय कृषक मोहन सिंह चौहान, उनकी पत्नी रंगीली बाई और श्रमिक श्री पर्वत के साथ 2771 करोड़ 16 लाख के विकास कार्यों के भूमि-पूजन से की। विकास पर्व आगामी 14 अगस्त तक चलाया जायेगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों के भूमि-पूजन/लोकार्पण के साथ ही जन संवाद, हितग्राही सम्मेलन, रोड-शो आदि आयोजित किये जायेंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुक्षी माईक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना प्रधानमंत्री जी के "पर ड्रॉप मोर क्रॉप" (पानी की प्रति बूंद से अधिक फसल) पर आधारित है। इसी मंत्र को अपना संकल्प बनाते हुए मध्यप्रदेश सरकार सिंचाई के क्षेत्र में नवाचार कर पानी की हर बूंद को उपयोगी बना रही है। सरकार की इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण बन रही हैं म.प्र. में सफलता के साथ संचालित माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाएँ। कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की सम्पूर्ण जल वितरण प्रणाली भूमिगत पाईप लाईन पर आधारित है और प्रत्येक 2.5 हेक्टेयर चक तक किसान को 23 मीटर दाबयुक्त जल उपलब्ध होगा। दाबयुक्त जल से किसान, माईक्रो सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर का लाभ ले सकेंगे तथा कम जल में अधिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस पद्धति से सिंचाई मिलने पर किसान को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। पाईप नहरों के लिए स्थाई भू-अर्जन नहीं किया जाएगा। परियोजना से कुक्षी तहसील के 96 ग्रामों के 39 हजार 854 हेक्टेयर क्षेत्र में, गंधवानी तहसील के 79 ग्रामों के 35 हजार 149 हेक्टेयर क्षेत्र में, विधानसभा क्षेत्र कुक्षी के 24 ग्रामों के 7248 हेक्टेयर क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र गंधवानी के 151 ग्रामों के 67 हजार 752 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि मेघनाद घाट का विकास किया जाएगा और यहाँ से सरदार सरोवर तक क्रूज चलाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गत 20 वर्षों में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव हुए हैं। अकेले धार जिले में 1 हजार 268 करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 3 हजार 300 किमी लम्बाई की कुल 835 सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन किया गया है। जिले में 196 करोड़ 62 लाख रु. की लागत से 117 पुलों का निर्माण किया गया है। विद्युत अधोसंरचना के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर 333 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। जिले में 216 करोड़ रुपए की लागत से 54 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। फीडर विभक्तीकरण के 85 करोड़ की लागत के 311 कार्य पूर्ण किए गए हैं। इसके अलावा 519 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित 78 सिंचाई परियोजनाओं से 29 हजार 790 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित की गई। वर्तमान में 905 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से 22 सिंचाई परियोजनाएँ निर्माणाधीन हैं। जल जीवन मिशन में जिले में अब तक 2 लाख 63 हजार 783 परिवारों तक नल का शुद्ध जल पहुँचाया जा चुका है। जिले में 15 सीएम राइज विद्यालय प्रारम्भ हुए। लगभग 237 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर,आश्रम, क्रीडा परिसर एवं छात्रावासों का निर्माण किया गया है। धार में मेडिकल कॉलेज बनेगा।लगभग 71 करोड़ रुपए की लागत से कुल 529 स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण एवं उन्नयन किया गया है। जिले के लगभग 11 लाख 40 हजार हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। आयुष्मान योजना में 15 हजार से अधिक मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये प्रदेशवासियों की ज़िंदगी में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" मंत्र को आत्मसात करके हम आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही जन-कल्याण, सुराज और विकास को शासन का आधार-स्तंभ बनाकर जनता के जीवन को बदलने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नर्मदा जल को क्षिप्रा नदी तक ले जाने के दुष्कर कार्य को सरकार ने कर दिखाया है। इतना ही नहीं निमाड़, मालवा, क्षेत्र में नर्मदा जल जहाँ नहरों से नहीं पहुँचाया जा सकता वहाँ पाइपों से मोटर लगाकर पहुँचाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असंभव शब्द मेरे शब्दकोष में है ही नहीं। धार जिले के एक-एक गाँव में सिंचाई एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेघनाद घाट में आज कुक्षी माइक्रो उद्घवहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया गया है। हम किसानों की बेहतरी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, जो पहले 4 हजार रुपए थी, उसको बढ़ाकर 6 हजार रुपए किया है। प्रधानमंत्री किसान योजना सहित इसे मिलाकर अब किसानों को 12 हजार रुपए मिला करेंगे। पहले किसानों को 16 प्रतिशत ब्याज पर कर्जा मिलता था, जिसे हमने शून्य प्रतिशत कर दिया है। पिछली सरकार द्वारा कन्या विवाह योजना, संबल योजना, लेपटॉप वितरण बंद कर दिए गए थे, जिन्हें हमने पुनः आरंभ किया हैं। अभी 20 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरित किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने नर्मदा पूजन किया, चुनरी चढ़ाई, भजन गाए

भूमि-पूजन के पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान मेघनाद घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर माँ नर्मदा को 551 मीटर चुनरी चढ़ाई। नर्मदा तट पर भजन मंडली द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने बचपन का पसंदीदा भजन "राम भजन सुखदायी - जपो रे मेरे भाई" गाया।

 

मुख्यमंत्री ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुक्षी तहसील के ग्राम चंदनखेड़ी के मेघनाद घाट पर पारिजात का पौधा रोपित किया। पौध-रोपण के लिए यहाँ 175 गाँवों की मिट्टी लाई गई थी। मुख्यमंत्री रविवार को कुक्षी तहसील के ग्राम निसरपुर के ग्राम चंदनखेड़ी आये थे।

औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री रंजना बघेल, सर्वश्री मनोज सोमानी, मुकाम सिंह किराड़े, वीरेंद्र सिंह बघेल, जयदीप पटेल, संभाग आयुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समुदाय उपस्थित था।

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More