भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम मांगरोल जिला मुरैना में स्व. मेहरबान सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने 66 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. रावत अद्भुत एवं जुझारू नेता थे। वे विधायक के पहले पंच, सरपंच और मीणा समाज के अध्यक्ष भी रहे। वे जीते और चलते-फिरते थे तो सबलगढ़ के विकास के लिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के जो कार्य उनके रहते हुए नहीं हुए थे, वे कार्य शिवराज सिंह चौहान करेगा। उन्होंने ग्राम मांगरौल के हायर सेकेण्डरी स्कूल का नाम मेहरवान सिंह रावत के नाम पर करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सबलगढ़ में मुख्यमंत्री राइज स्कूल का भूमि-पूजन किया है। स्कूल गरीब, किसानों के बेटा-बेटियों के लिये वरदान साबित होगा। स्कूल में बड़े से बड़े प्रायवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा दी जायेगी। स्कूल की शिक्षा से किसान और गरीबों के बेटा-बेटियां वैज्ञानिक, चिकित्सक, इंजीनियर एवं उच्च पदों पर पहुँच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटियां ही दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती है। उनके कल्याण के लिये लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना शुरू की है। हम बहनों के खातों में 1000 रूपये डालकर उन्हें सशक्त कर रहे हैं। बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश में 1 लाख पदों पर भर्ती की जा रही है।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. रावत निष्ठावान कार्यकर्ता थे। हम सभी को उनके समर्पण, निष्ठा से सीख लेना चाहिये। आज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 40 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल, 65 करोड़ रूपये की लागत से सेमई से विजयपुर सड़क का भूमि-पूजन और आज ही विजयपुर में चेंटीखेड़ा डैम का भूमि-पूजन किया है। डैम से रामपुर की सिंचाई एवं पेयजल की समस्या खत्म होगी।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज हम स्व. रावत को याद कर रहे है। उन्होंने अपने जीवन काल में एक अमिट छाप जनता जनार्दन के बीच छोड़ी थी। सिंधिया परिवार के साथ सबलगढ़ का खून का रिश्ता रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय मंत्री द्वय तोमर एवं श्री सिंधिया ने 31 जुलाई से 8 अगस्त तक मंडी प्रांगण सबलगढ़ में होने वाले रूद्र महायज्ञ का भूमि-पूजन किया। अतिथियों ने स्व. रावत की धर्मपत्नि रेखा रावत का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया। पुत्रवधु सरला रावत ने अतिथियों को स्व. रावत का चित्र भेंट किया।
विधायक सूवेदार सिंह रजौधा और कमलेश जाटव, एमपी एग्रो के अध्यक्ष ऐदल सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज डंडोतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।