लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का ग्वालियर में भव्य स्मारक बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री

  • बेहटा बस स्टेण्ड का नाम अहिल्याबाई होल्कर होगा
  • पाल, बघेल और धनगर समाज के कल्याण के लिये बोर्ड गठित होगा
  • माँ अहिल्याबाई के जन्म-दिवस पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्वालियर में पाल, बघेल और धनगर समाज के सम्मेलन में शामिल हुए

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम सब लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के वंशज हैं। उनके लोक-कल्याण के लिए किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ग्वालियर में माँ अहिल्याबाई होल्कर का भव्य स्मारक बनाया जायेगा। बेहटा में बन रहे बस स्टेण्ड का नाम अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा जायेगा। साथ ही बघेल और धनगर समाज के कल्याण के लिये प्रदेश में एक बोर्ड गठित किया जायेगा, जिसके अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा होगा। लोकमाता अहिल्याबाई के जन्म-दिवस पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री चौहान ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्र बेहटा में शनिवार को पाल, बघेल और धनगर समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चरणों की सौगंध खाकर कहता हूँ कि समाज के कल्याण के लिये कोई कोर-कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों के हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से निरंतर कार्य किया जाता रहेगा। बहनों के सशक्तिकरण और उनकी जिंदगी बदलने के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लाड़ली बहनों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिये मेधावी छात्रवृत्ति के साथ पाल, बघेल, धनगर समाज के छात्र-छात्राओं को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की शिक्षा के लिये भी सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। हिंदी भाषा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा शुरू होने से गरीब समाज के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई के सुशासन के कार्यों को देश-दुनिया में याद किया जाता है।

 

देश देवी अहिल्याबाई होल्कर के न्याय और बलिदान को भुला नहीं पायेगा

केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारे देश में त्याग, तपस्या, बलिदान, न्याय और कर्म की पूजा होती है। देश देवी अहिल्याबाई होल्कर के न्याय और बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में बेहटा तिराहे पर माँ अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित हो जाने से यह तिराहा अब अहिल्या तीर्थ बन गया है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ मंदिर के विकास का भी अनुकरणीय कार्य किया है। बघेल समाज के उत्थान के लिये भी राज्य सरकार अनेक कार्य कर रही है।

 

माता अहिल्याबाई ने अत्याचारियों के विरूद्ध लड़ाई लड़ी

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पाल एवं बघेल समाज के त्याग को देश की 140 करोड़ जनता कभी भूल नहीं पायेगी। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के जन हित कल्याण के कार्य एवं सेवाओं का उल्लेख कर कहा कि उन्होंने पूरे विश्व को मानव-कल्याण का संदेश दिया। माता अहिल्याबाई ने रणभूमि में नेतृत्व करते हुए अत्याचारियों के विरूद्ध लड़ाई लड़ी। उन्होंने देश में आर्थिक प्रगति और आध्या और शक्ति को विकसित करने का काम किया। देश के विभिन्न स्थानों पर मंदिर और धर्मशालाओं का भी निर्माण कराया। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पाल, बघेल एवं धनगर समाज से उनका करीबी रिश्ता है। इस समाज से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया एवं कैलाशवासी माधवराव सिंधिया ने भी पाल, बघेल समाज के आध्यात्मिक उत्थान के लिए कार्य किए।

उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सर्वसमाज को विभिन्न क्षेत्रों में पहचान दिलाने के महत्वपूण कार्य किये हैं। उन्होंने सर्वसमाज के कल्याण, उत्थान और प्रगति के रास्ते खोलने के लिये कई योजनाएँ भी शुरू की हैं। पाल, बघेल और धनगर समाज के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पाल ने स्वागत भाषण दिया।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री सिंधिया और प्रदेश के उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने बेहटा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, बघेल समाज और आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पाल सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्वालियर-चंबल अंचल के समाज बन्धु उपस्थित थे।

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More