5 स्थान से आरंभ होगी वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा : मुख्यमंत्री

  • प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को करेंगे गौरव यात्रा का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून को है। वे भारत के शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक हैं। राज्य शासन ने वीरांगना के संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने तथा उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए 22 से 27 जून तक 5 स्थान से वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट से वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी दुर्गावती ने अकबर की फौज का वीरतापूर्वक सामना किया और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। वर्तमान पीढ़ी को उनके संघर्ष से अवगत कराने के लिए यह यात्राएँ निकालने का निर्णय लिया गया है। यात्राएँ बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिंगरामपुर (जबेरा-दमोह), रानी दुर्गावती के जन्म स्थान कालिंजर फोर्ट और धोहनी सीधी से आरंभ होंगी। सभी 5 यात्रा का समापन 27 जून को शहडोल में होगा। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी सिकल सेल एनीमिया से भारत को मुक्ति दिलाने के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम लाँच करेंगे और मध्यप्रदेश में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का उनके द्वारा प्रतीक स्वरूप वितरण किया जाएगा। प्रदेश के सभी वार्ड और गाँव कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए समत्व भवन में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। वन मंत्री श्री विजय शाह उपस्थित थे।

 

गौरव यात्राओं की राज्य स्तर से होगी मॉनीटरिंग

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पाँचों यात्राओं के मार्गों में पड़ने वालों स्थान पर सभाएँ होंगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय निकाय, जन-जन को जोड़ने तथा कार्यक्रमों की व्यवस्था करेंगे। सभी यात्राएँ रथ के साथ आरंभ होंगी। यात्रा मार्ग में होने वाली सभाओं में रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। रानी दुर्गावती के संघर्ष और शौर्य की जानकारी जन-जन को देना इन यात्राओं का उद्देश्य है। सभा स्थल पर वीरांगना के संबंध में चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक-गीत, देशभक्ति गीत आदि होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। बेहतर व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों को यात्रा और कार्यक्रम प्रमुख बना कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपे। जनजातीय कार्य विभाग गौरव यात्रा का नोडल विभाग होगा, साथ ही जनअभियान परिषद, संस्कृति विभाग और युवा आयोग को भी दायित्व सौंपे गये हैं। गौरव यात्राओं की राज्य स्तर से भी मॉनीटरिंग की जाएगी।

 

गौरव यात्राओं का कार्यक्रम बालाघाट से शहडोल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट से आरंभ होने वाली यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे। यात्रा 22 जून को बैहर में रात्रि विश्राम करेगी, 23 जून को बिछिया होते हुए डिंडोरी में रात्रि विश्राम करेगी, अगला रात्रि विश्राम 24 जून को पुष्पराजगढ़ में होगा, 25 जून को यात्रा अनूपपुर होते हुए जैतपुर पहुँचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम होगा। यात्रा का अंतिम पड़ाव 26 जून को शहडोल में होगा।

 

छिंदवाड़ा से शहडोल

दूसरे मार्ग पर छिंदवाड़ा से यात्रा आरंभ होगी। इसके प्रभारी सांसद श्री दुर्गादास उइके होंगे। छिंदवाड़ा से 22 जून को आरंभ होने वाली यात्रा चौरई पहुँचेगी, सिवनी में रात्रि विश्राम कर 23 जून को केवलारी लखनादौन होते हुए यात्रा मंडला में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा 24 जून को निवास के लिए रवाना होगी तथा शहपुरा में रात्रि विश्राम होगा। यात्रा 25 जून को उमरिया पहुँचेगी और पाली-मानपुर में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव 26 जून को शहडोल में होगा।

 

सिंगरामपुर (जबेरा/दमोह) से शहडोल

तीसरी यात्रा सिंगरामपुर (जबेरा/दमोह) से आरंभ होगी। जिसके प्रभारी वन मंत्री विजय शाह होंगे। जबेरा से 22 जून को आरंभ होने वाली यात्रा रात्रि विश्राम मझौली पाटन में करेगी। यात्रा 23 जून को सिहोरा शहर, जबलपुर शहर होते हुए बरगी समाधि स्थल पहुँचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम होगा। यात्रा 24 जून को कुंडम होते हुए शहपुरा पहुँचेगी, वहाँ रात्रि विश्राम होगा। यहाँ से यात्रा बिरसिंगपुर पाली के लिए रवाना होगी और 25 जून को वहाँ रात्रि विश्राम होगा। यात्रा का अंतिम पड़ाव 26 जून को शहडोल में होगा।

 

रानी दुर्गावती के जन्म स्थान कलिंजर से शहडोल

रानी दुर्गावती के जन्म स्थान उत्तरप्रदेश के कलिंजर फोर्ट से शहडोल के लिए आरंभ होने वाली यात्रा की प्रभारी पूर्व सांसद सम्पतिया उइके और यात्रा उप प्रभारी राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी होंगे। यह यात्रा कलिंजर से 23 जून को दोपहर 12 बजे आरंभ होगी, अजयगढ़ में 23 जून के रात्रि विश्राम के बाद 24 जून को पवई पहुँचेगी तथा 24 जून का रात्रि विश्राम बड़वारा में होगा। यात्रा 25 जून को विजयराघवगढ़ पहुँचेगी और अमरपुर में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा 26 जून को मानपुर पहुँचेगी तथा रात्रि विश्राम शहडोल में होगा।

 

धौहनी सीधी से शहडोल

पाँचवीं यात्रा धौहनी सीधी से शहडोल के लिए रवाना होगी। यात्रा प्रभारी हिमाद्री सिंह होंगी। यह यात्रा 23 जून को कुसमी, 24 जून को ब्योहारी, 25 जून को जयसिंह नगर और 26 जून को शहडोल में रात्रि विश्राम करेगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह, सांसद राकेश सिंह, क्षेत्रीय विधायक, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, कटनी, दमोह, डिंडोरी, पन्ना, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली और सीधी के कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

 
 

Penetrated by Mr.xBarakuda

nobody cares about you :)

need help ?