भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना में सिंगल क्लिक से 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1209.64 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। पात्र महिलाओं के बैंक खाते में राशि पहुँचने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की। महिलाओं का कहना था कि लाड़ली बहना योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और समाज में उनका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। योजना से लाभान्वित महिलाओं ने भविष्य में योजना की राशि 3000 रूपये तक बढ़ाये जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना था कि राशि का उपयोग वे आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर होने पर खर्च करेंगी।
जिला मुख्यालय धार की वार्ड नम्बर-18 की लाड़ली बहना खुशबू सोलंकी ने अपने बैंक खाते में 1000 रूपये की राशि पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई पर करेंगी। वार्ड नम्बर-19 की लाड़ली बहना ममता चौधरी और सैफाली वर्मा ने कहा कि 10 जून का दिन उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिये दिल से धन्यवाद दिया।
बुरहानपुर जिले के नेपा नगर की निवासी स्वाति ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की लाड़ली बहना योजना के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि मिलने से वे परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगी। उन्होंने नेपानगर के अपने वार्ड की सभी महिलाओं की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विदिशा जिले में लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद सभी लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ग्राम रंगई की प्रियंका वर्मा का कहना था कि अब उन्हें वेतन की तर्ज पर हर माह 1000 रूपये की राशि मिलेगी। इस राशि को वे घर के आवश्यक कार्यों पर खर्च करेंगी। ग्राम बेरखेड़ी की ममता दुबे ने ऐतिहासिक निर्णय को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। जिला कलेक्टर ने योजना के संबंध में महिलाओं को बचत के महत्व के बारे में बताया।
भोपाल नगर केबागमुगालिया निवासी बहन ऋतु चौहान का योजना के क्रियान्वयन के बाद आत्म-विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने पति से रूपये माँगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह राशि वे बच्चों पर खर्च करेंगी। इसी वार्ड की ज्योति सोनी ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया। वे अब इस राशि का उपयोग जरूरी काम के लिये कर सकेंगी। इसी वार्ड की श्रीमती रीता भारती ने कहा कि यह राशि अब परिवार के लिये बड़ा सहारा बनेगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।