भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाली योजना होगी। योजना के बेहतर अमल के लिए टीम मध्यप्रदेश ने जुट कर कार्य किया है। करीब सवा करोड़ बहनों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए जिलों में किए गए प्रयास प्रशंसनीय हैं। सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी और जन-प्रतिनिधि मिल कर योजना को नया आयाम दे रहे हैं।
योजना का अधिक से अधिक लाभ पात्र बहनों को मिले, जिससे योजना के लिए राशि अंतरण का कार्य निर्धारित तिथि 10 जून से बिना बाधा के हो जाए और बहनों को राशि प्राप्त होने लगे, इसके लिए जिलों में अनेक तरह के नवाचार भी किए गए। बुधवार देर रात को हुई समीक्षा बैठक में जन-प्रतिनिधियों और कलेक्टर्स ने योजना क्रियान्वयन के लिये किये गये नवाचारों से अवगत कराया।
जिलों में हुए नवाचार
कलेक्टर दतिया ने बताया कि व्हाट्सएप पर भी लाड़ली बहनों के ग्रुप बनाए गए हैं। आठ जून को ग्राम सभा के बाद बहनें सामाजिक क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का संकल्प लें, ऐसी रूपरेखा बनाई गई। योजना से बहनों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख विभिन्न मंचों पर किया गया। इसी तरह 9 जून को दतिया जिले में सितोलिया और स्थानीय खेल होंगे। इन्हें आनंद उत्सव का नाम दिया गया है। इसमें महिलाओं के समूह घर से व्यंजन बना कर लाएंगे और मिल-बैठ कर साथ खाएंगे। इससे हितग्राही बहनों के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित होंगे। नगरीय क्षेत्रों में बैंड और डीजे से उत्सव का वातावरण बनाया जाएगा।
उज्जैन जिले के जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि बड़ी पंचायतों में बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के अवसर पर नुक्कड़ नाटक किए गए। हितग्राहियों के निवास पर लाड़ली बहना का चित्र/फ्लेक्स प्रदर्शित कर योजना को प्रचारित किया जा रहा है।
टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर और जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि 10 जून के कार्यक्रम के लिए साफों का प्रबंध किया गया है, जो कार्यक्रम में अतिथियों और गणमान्य नागरिकों को पहनाए जाएंगे। साथ ही लोकगीतों का कार्यक्रम भी होगा। बहनों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल दिए गए हैं।
बुरहानपुर जिले के जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाले नारों का उपयोग किया गया है। लाड़ली बहना योजना की जानकारी जन-जन तक पहुँच चुकी है।
मंदसौर कलेक्टर ने जिले में हुए नवाचारों की जानकारी दी। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि वार्डों और ग्रामों में कलश यात्रा और दीपोत्सव की पहल की गई है। जिले में बड़ी संख्या में दीवार लेखन का कार्य हुआ है
विधायक उमाकांत शर्मा ने विदिशा जिले में भी नवाचार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को योजना के स्वीकृति-पत्रों के वितरण के दौरान सम्मान स्वरूप साफा बांधा गया। हल्दी से पाँव पखारे गए और आशीर्वाद लिया गया। गाँव में भी महिलाओं को साफा बांधा गया। बताशों का वितरण किया गया। आगामी 10 जून को भी बहनों के पाँव पखारे जाएंगे। साथ ही रोशनी की जाएगी और आतिशबाजी भी होगी।
राजधानी भोपाल में भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। नवाचारों में 10 जून को विभिन्न चौराहों की विशेष साज-सज्जा करने की तैयारी की गई है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।