मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया लाड़ली परिवार से संवाद

  • महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से अगले 5 वर्षों में आएगा नया जमाना : मुख्यमंत्री  
  • 13 जून को होगा किसानों का 2100 करोड़ का ब्याज माफ
  • फसल बीमा और किसान सम्मान निधि भी मिलेगी किसानों को
  • रायसेन के बम्होरी में हुआ विशाल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन
  • 328 करोड़ से अधिक के निर्माण और विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण
  • बम्होरी बनेगी तहसील और 30 बिस्तर का अस्पताल भी बनेगा
  • सुल्तानगंज को मिलेगा तहसील का दर्जा, उदयपुरा में खुलेगा एस.डी.एम. कार्यालय

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि  लाड़ली बहना योजना सहित महिला सशक्तिकरण की उनकी योजनाओं से अगले 5 वर्ष में अन्याय,अशिक्षा और गरीबी को पछाड़ कर नया जमाना आएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार को रायसेन जिले के बम्होरी कस्बा गाँव में लाड़ली बहना  सम्मेलन तथा आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में बहनों और बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सिलवानी तथा उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को 328 करोड़ 4 लाख 20 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी।  कार्यक्रम में 319 करोड़ रूपये से अधिक राशि के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास तथा भूमि-पूजन और 8 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक राशि के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक रामपाल सिंह और सुरेन्द्र पटवा सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भी खुश हो जाए,अगले सप्ताह 13 जून को वे किसानों के सिर पर चढ़ा 2100 करोड़ का ब्याज भर देंगे, किसानों के खातों में फसल बीमा के 2900 करोड़ के अलावा दो-दो हजार रुपए की किसान सम्मान निधि भी डाली जाएगी।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बम्होरी कस्बा और सुल्तानगंज को तहसील बनाने और उदयपुरा के लिए एस डी एम आफिस बनाने की घोषणा की। उन्होंने बम्होरी काबा को नगर परिषद बनाए जाने के साथ ही 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सिलवानी और बेगमगंज के कॉलेज को अगले सत्र से स्नातकोत्तर करने की भी घोषणा की। उन्होंने बहनों को लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र के अलावा,आवासीय भू अधिकार पत्र और आजीविका मिशन को राशि के स्वीकृति-पत्र भी वितरित किए।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हर गाँव में लाड़ली बहना सेना का तत्काल गठन किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सेनाएँ सरकार की आँखें होंगी, जो विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं की निगरानी कर उन्हें लागू करवाएगी। छोटे गाँव में 11 और बड़े गाँव में 21 बहनों की सेना होगी। यह सेना और सभी बहनें अब लाड़ली परिवार होंगी, जो सहयोग और संगठन के साथ गरीबी दूर करने का हथियार बनेगी।

 

मुख्यमंत्री ने बहनों को भरोसा दिलाया कि वे अपनी अंतिम साँस तक बेटियों, बहनों और माताओं के सम्मान के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति है और महिला सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात है। उनके द्वारा बनाई गई लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या-विवाह जैसी योजनाओं ने जहाँ समाज में बेटियों को अभिशाप से वरदान बनाया है, वहीं स्थानीय संस्थाओं के चुनाव और शासकीय सेवाओं में आरक्षण से आधी आबादी की सत्ता के साथ विकास में पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित हुई है।

मुख्यमंत्री ने योजनाओं को बंद करने के लिए पूर्ववर्ती सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हमने गरीबों के कल्याण की सभी योजनाएँ फिर प्रारंभ कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वे मेधावी बेटियो को लैपटाप के साथ ई स्कूटी भी देंगे और पात्र भांजे-भांजियों की उच्च शिक्षा की फीस भी भरेंगे। प्रदेश में कोई भी बेघर नहीं रहेगा और सरकार उन्हें भूखंड भी देगी।

मुख्यमंत्री ने बहनों से कहा कि अब उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए मोहताज नहीं होना पड़ेगा, 10 जून को उनके खाते में 1000 रुपए की राशि आएगी। उन्होंने 8 जून को लाड़ली बहना ग्राम सभा और 9 और 10 जून को उत्सव मनाने की अपील की। इससे पहले सभा को सांसद श्री रमाकांत भार्गव और विधायक श्री रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया।

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More