बेटे-बेटियों की शिक्षा और कोचिंग में सहयोगी बने किरार समाज : मुख्यमंत्री

  • बीएचएल दशहरा मैदान में किरार समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन
  • युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में हुई व्यापक भागीदारी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रत्येक समाज को शिक्षा, उद्यमशीलता, पर्यावरण-संरक्षण, नशा-मुक्ति अभियान और बेटियों को सशक्त बनाने के कार्यों में अपना योगदान देना है। किरार-धाकड़ समाज भी इस दिशा में अपनी भूमिका को सक्रिय बनाये। समाज स्तर पर विद्यार्थियों को शिक्षा और कोचिंग के लिए बेहतर सुविधाएँ देकर उनका मनोबल बढ़ाये। समाज-बंधु यह संकल्प लें कि बेटियों का अपमान नहीं होने देंगे। उनके सशक्तिकरण के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज समाज स्तर पर निर्धन विद्यार्थियों के लिए बड़े शिक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ कर उनके परिश्रम और उनकी प्रतिभा को सार्थक करना है। भोपाल में किरार भवन और छात्रावास निर्माण का कार्य जारी है। समाज के ऐसे बेटे-बेटियाँ जो कमजोर वर्ग के हैं और प्रतिभाशाली हैं, उनके लिये पढ़ने और रहने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किरार धाकड़ महासम्मेलन के लिए भेजे गए शुभकामना संदेश का वाचन भी किया गया।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में अखिल भारतीय किरार, क्षत्रिय महासभा और अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के महासंगम-2023 को संबोधित कर रहे थे। अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी हुआ, जिसमें किरार, किराड़, धाकड़, नागर और मालव युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज सम्मेलन में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य प्रांतों से किरार बंधु एकत्र हुए हैं। किरार समाज मुख्य रूप से खेती और उससे जुड़े कार्य करता रहा है। हल धारण करते हुएकिसान के रूप में भारत के अन्न के भण्डार भरने वाले इस समाज के पूज्य आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान बलराम हैं। सामाजिक प्रगति के साथ अन्य क्षेत्रों में समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। कोई भी समाज आगे बढ़ता है तो देश भी आगे बढ़ता है। समाज की प्रगति से देश की प्रगति होती है। अपना हिन्दुस्तान दिनों-दिन आगे बढ़ेगा। अलग-अलग समाज मिलन कार्यक्रम करते हैं, जो उद्देश्यपूर्ण होते हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज समाज की प्रगति के लिए मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है। कोरोना काल में सभी लोगों ने परस्पर सहयोग किया। जरूरतमंदों के उपचार के साथ ही निर्धन वर्ग के लिए अन्न (भोजन) की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाते अस्पतालों में ऑक्सीजन, औषधियों की व्यवस्था और प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहयोग सुनिश्चित करने में दिन-रात एक किया। सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी मिला। समाज के सशक्तिकरण के लिए एक-एक नागरिक का सहयोग जरूरी है। नशा-मुक्त समाज की रचना, हरियाली बढ़ाने, पानी और बिजली की बचत, बेटियों और बहनों के सम्मान के लिए भी इस भाव से कार्य करना है कि सम्पूर्ण दुनिया एक परिवार है। इस भाव को हर व्यक्ति प्रणाम भी करता है। साथ ही राष्ट्र के लिए अधिक से अधिक योगदान देने का भाव भी और मजबूत होना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को जितना भी जीवन दिया है उसे सार्थक बनाने के लिए लगातार प्रयास करना है। स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि दुनिया का कोई कार्य असंभव नहीं है। आज मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मध्यप्रदेश की धरती से दस्युओं को समाप्त किया गया। सिंचाई, बिजली, सड़क और पेयजल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया। कृषि क्षेत्र का विकास हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना से परिवारों तक प्रतिमाह पहुँचने वाली राशि को निर्धन परिवारों के लिए वरदान बताया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में उपस्थित नागरिक बंधुओं का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वागत न कराते हुए समाज के वरिष्ठजन का स्वयं स्वागत किया।

 

पर्यावरण-संरक्षण में भी अपना योगदान बढ़ाएँ : श्रीमती चौहान

किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान ने कहा कि किरार समाज कृषि प्रधान समाज है। आज यहाँ समाज पदाधिकारियों का भव्य स्वागत देखने को मिला है। यह स्वागत भारतीय समाज का संस्कार हैं। आज युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह भी परिणाममूलक रहेगा। गत परिचय सम्मेलन में अनेक जोड़े विवाह-सूत्र में बंधे थे। युवा यह चाहते हैं कि संबंध ऐसे परिवार में हो जहाँ सभी की भावनाओं का ध्यान रखा जाता हो। परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण है। साधना सिंह ने कहा कि हमारा समाज प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में योगदान दे रहा है। खेल का क्षेत्र हो या शिक्षा का, समाज-सेवा हो या शासकीय सेवा, किरार समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। समाज से डिप्टी कलेक्टर और आईपीएस भी बने हैं। आज यह जरूरी है कि किरार समाज पर्यावरण-संरक्षण में भी अपना योगदान बढ़ाये। उन्होंने विभिन्न खेलों में समाज के खिलाड़ियों द्वारा अनेक मेडल जीतने का उल्लेख करते हुए सफल युवाओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी। श्रीमती सिंह ने बताया कि संभावना कोचिंग संस्था से अनेक विद्यार्थियों ने कोचिंग प्राप्त कर यूपीएससी, पीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने जिन अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई में कमी नहीं रखी, ऐसे सभी अभिभावकों को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र की बेटी हूँ और मध्यप्रदेश की बहू बनी। किरार समाज ने मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र और अन्य प्रांतों में कोरोना काल में नागरिकों की सराहनीय मदद की। श्रीमती सिंह ने कहा कि समाज के लोग रोज पौधा लगाएँ। अपनी जन्म वर्षगाँठ, विवाह की सालगिराह और पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाये जाये। साथ ही श्री धरणीधर भगवान बलराम की प्रतिमा घरों में लगाएँ।

 

प्रतिभाओं का सम्मान

किरार-धाकड़ महासंगम और अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में अनेक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया है। वर्ष 2020 से 2023 में यूपीएससी में चयनित युवाओं और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करने वाले समाज के विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इनमें यूपीएससी परीक्षा में वर्ष 2020 में चयनित डिप्टी कलेक्टर विशाल धाकड़ धार, वर्ष 2021 में चयनित आईपीएस उर्वशी सेंगर ग्वालियर, सिविल जज सीमा धाकड़, विदिशा, प्राची चौधरी, सिविल जज जबलपुर, शिवम धाकड़ (आईपीएस) ट्रेनिंग- हैदराबाद, कृष्णपाल धाकड़ (फर्स्ट क्लास आफिसर) डिप्टी मैनेजर (एनएचएआई), बलराम धाकड़(सहायक आयुक्त, एम.पी.जी.एस.टी) मंडीदीप, जिला रायसेन, अनवि धाकड़(सिविल जज) मुरैना, जिला न्यायालय जबलपुर, पंकज राजपूत, मधुबाला सोलंकी(जज के लिए चयनित), जियो साइंटिस्ट दुर्गेश चौरे और आदर्श चौहान असिस्टेंट कमांडेंट के साथ ही खेल के क्षेत्र में प्राची यादव, ग्वालियर और अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्राची यादव ने वर्ष 2022 में पोलैंड में भारत के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया था। अन्य खिलाड़ियों में जितेन्द्र धाकड़ श्योपुर, आशीष धाकड़, मुरैना, संगीता राजपूत ग्वालियर, रामकृष्ण बरकोरिया किरार, छिंदवाड़ा, सुमित महादुले, गोंदिया, महाराष्ट्र, तनुरी नागर सीहोर, हर्ष नागर, राजगढ़ और बालमुकुंद ठाकुर सिवनी शामिल हैं। सफल विद्यार्थियों में से जो उपस्थित नहीं थे उनके परिजन ने सम्मान प्राप्त किया।

 

लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, पूर्व निगम अध्यक्ष राम किशन चौहान, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, किरार महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी पटेल, सुरजीत सिंह चौहान, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में किरार समाज के नागरिक उपस्थित थे। प्रारंभ में रामस्वरूप पटेल ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री प्रदीप चौहान द्वारा सम्पादित विशेष स्मारिका का विमोचन किया। प्रतिभा सम्मान समारोह का संचालन ब्रजेन्द्र चौहान ने किया।

 

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

 
 

Penetrated by Mr.xBarakuda

nobody cares about you :)

need help ?