युवाओं को हुनर देकर समाज की ताकत बनाना जरूरी : मुख्यमंत्री

  • मध्यप्रदेश में बढ़ते निवेश से मिल रहा है युवाओं को रोजगार
  • प्रधानमंत्री के 9 वर्षीय कार्यकाल में जनता की तकदीर और देश की तस्वीर बदली
  • नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल हो रहा है निरंतर लोकप्रिय - केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव
  • मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल में ऑफर लेटर और हितलाभ वितरित
  • 10 नये संभागीय आईटीआई में होगा आधुनिक पाठ्यक्रमों का समावेश
  • डिजी उड़ान पोर्टल किया लांच
  • आईटीआई गोविन्दपुरा में हुआ जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पीएम मित्र पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ ही ग्लोबल स्किल पार्क प्रारंभ करने की पहल युवाओं को रोजगार प्राप्ति में सहायक है। प्रदेश में हुनरमंद युवा तैयार कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जाएगा। समाज की ताकत बनाने के लिए सबसे पहले युवाओं को हुनर देना आवश्यक है। मध्यप्रदेश में लगातार निवेश आ रहा है और निवेश से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। युवाओं के कौशल उन्नयन पर सर्वाधिक ध्यान दिया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गोविंदपुरा में मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जॉब फेयर में विभिन्न संस्थान द्वारा 640 नियुक्तियाँ दी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल को उपयोगी बताते हुए चयनित आवेदकों को बधाई दी। चयनित आवेदकों को ऑफर लेटर एवं योजनाओं के स्वीकृति-पत्र का वितरण भी किया गया।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी युवाओं को रोजगार देने के लिए चिंतित रहते हैं। साथ ही कौशल उन्नयन पर भी उनका ध्यान है। मेगा जॉब फेयर में 640 युवाओं को आज रोजगार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रोजगार बहुत आवश्यक है। एक तरफ रोजगार देने वाले लोग हैं जिन्हें दक्ष व्यक्ति चाहिए और दूसरी ओर युवा रोजगार चाहते हैं। ऐसे नौजवान जिन्हें जॉब चाहिए उनके लिए मेगा जॉब फेयर लगाया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रतिमाह रोजगार मेले लगाते हैं। वे ऑफर लेटर अपने हाथों से देते हैं। रोजगार देने का व्यापक अभियान देश में चल रहा है। मध्यप्रदेश में भी अलग-अलग कंपनियों में रोजगार देने और निवेश बढ़ाने के कार्य हो रहे हैं। मध्यप्रदेश टेक्सटाईल हब बन रहा है। साथ ही ऑटोमोबाइल और फार्मा हब भी बन रहा है। खाद्य प्र-संस्करण क्षेत्र में भी कार्य हो रहा है। पीएम मित्र मेगा पार्क धार जिले में प्रारंभ होगा। आईटी सेक्टर भी तेजी से कार्य कर रहे हैं। आने वाले नए निवेश से रोजगार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने उन संस्थानों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की जानकारी भी दी। श्रमिक कल्याण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 4 श्रमोदय विद्यालय खोले गए, जहाँ श्रमिकों के बच्चे ही पढ़ते हैं। आगामी अगस्त माह तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती का लक्ष्य है। यह कार्य पूरा होने के बाद फिर 50 हजार पदों पर भर्ती का कार्य किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने मेगा जॉब फेयर में आकर हम सभी का उत्साह बढ़ाया है। वे श्रमिकों के कल्याण के लिए भी प्रयासरत हैं। भोपाल, जबलपुर, नागदा में ईएसआई डिस्पेंसरी और अस्पताल उन्नत किए जा रहे हैं। उन्होंने धार में श्रम मंत्रालय के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के लिए भी आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सफल 9 वर्ष पूरे हुए हैं। इन सालों में जनता की तकदीर और देश की तस्वीर बदली है। उन्होंने मध्यप्रदेश को चीता स्टेट की पहचान बनाने के लिए बड़ी सौगात दी है। मध्यप्रदेश पहले टाइगर, लेपर्ड और घड़ियाल राज्य था। अब चीता राज्य भी बन गया है। केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने आज कहा है कि आप चिन्ता न करें। जब चीते अन्य क्षेत्र से आते हैं तो उन्हें नए वातावरण में एडजस्ट होने में समय लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 चीता शावकों की असमय मृत्यु पर मैं काफी चिंतित था। चीतों की समुचित देखभाल के लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है। यह सच है कि पूरे विश्व में चीता शावकों के अस्तित्व का सर्वाइवल रेट कम है, लेकिन हमारे प्रयासों में कमी नहीं रहेगी। इस धरती पर मनुष्य भी रहे और वन्य-प्राणी भी रहे, यह सृष्टि के संतुलन के लिए भी जरूरी है। इस विषय पर भी आज महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्री यादव की मध्यप्रदेश के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रशंसा भी की।

 

केन्द्र सरकार ने की है विभिन्न पोर्टल एकीकृत करने की पहल

केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में श्रमिकों और निर्धनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल में सवा तीन करोड़ पंजीयन हुए हैं। इसमें आवेदक अलग-अलग बार भी पंजीयन करवाने के लिए पात्र होते हैं। इन पंजीयन में से एक करोड़ 30 लाख का मोबेलाइजेशन किया गया है। करीब 5 लाख एक्टिव वेकेन्सीस की जानकारी सामने आई है। यह पोर्टल लोकप्रिय हो रहा है। यह पोर्टल देश में रोजगार के लिए पुल का कार्य कर रहा है। मेगा जॉब फेयर इसी श्रंखला की कड़ी है। करीब 11 लाख एम्प्लायर रजिस्टर्ड हैं। असंगठित क्षेत्र में रोजगार के लिए ई-श्रम पोर्टल तैयार किया गया है। इसमें करीब 400 तरह के व्यवसायों के लिए 29 करोड़ से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं। केन्द्र सरकार ने 4 विभाग के पोर्टल को एकीकृत करने की पहल की है। इनमें ई-श्रम पोर्टल और एमएसएमई पोर्टल को एकीकृत किया जा चुका है। कौशल उन्नयन विभाग भी इनसे जुड़ा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा के अनुरूप हमारा देश नई डिजिटल क्रांति की तरफ तेजी से बढ़ा है।

केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि श्रमिक भाइयों के उपचार के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। ईएसआई डिस्पेंसरी और अस्पताल सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आज हुई बैठक में प्रदेश की अनेक श्रम मंत्रालय की प्रदेश की अनेक स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन एवं नई संस्थाएँ प्रारंभ करने पर निर्णायक चर्चा हुई है। आने वाले कुछ समय में इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और देश को इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर गर्व है। इस प्रोजेक्ट को दिन-प्रतिदिन मजबूत बनाया जाएगा।

 

प्रदेश की तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आज युवाओं को ऑफर लेटर और योजनाओं के स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए हैं। ग्लोबल स्किल पार्क के विकास में सिंगापुर से सहयोग प्राप्त हुआ है। आने वाले समय में यह एक महत्वपूर्ण कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में देश के नक्शे में उभरेगा। युवाओं को स्किल पार्क से मदद मिलेगी। श्रीमती सिंधिया ने आज ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई भी दी।

 

श्रम एवं खनिज संसाधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री यादव और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं को रोजगार का साधन उपलब्ध करवाया है। प्रदेश में 10 नये संभागीय आईटीआई में आधुनिक पाठ्यक्रमों का समावेश किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इन हितग्राहियों में गायत्री, सुनीता विश्वकर्मा और लक्ष्मी को ई-श्रम कार्ड दिए गए। संतोष अहिरवार श्रमयोगी, अंबर त्रिपाठी और सुनीता साल्वे संबल योजना में छात्रवृत्ति और पूरन सिंह को कर्मकार मंडल से पंजीयन कार्ड प्राप्त करने की योजना में लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतीक स्वरूप तीन युवाओं विशाल अहिरवार, ऑपरेटर एमआरएफ कम्पनी और राहुल राजोरिया और ज्योत्सना को असिस्टेंट प्रोफेसर के नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

 

अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मनु श्रीवास्तव ने बताया कि करीब सवा 3 हजार आवेदकों के नाम दर्ज किए गए। पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया से अंतिम रूप से रोजगार के लिए युवाओं का चयन किया गया। केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से इस दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। निगम अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत, कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और कृष्णा गौर, जन-प्रतिनिधि सहित प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल का यह कार्यक्रम तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा श्रम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शुभारंभ कन्या-पूजन से हुआ। संजीव श्रीवास्तव आयुक्त रोजगार ने आभार माना।

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। 26 जनवरी 2024 को यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर होगा।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। 

Read More

विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नतमस्तक

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विजय दिवस के बहादुर वीरों के प्रति पूरा देश नत मस्तक है। राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का ऋणी है जिन्होंने अपने सपूतों को मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया। अंतिम साँस तक लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हर जवान को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में आगे बढ़कर सहयोग का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

Read More

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुरा (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

Read More

मध्यप्रदेश को विकास में टाप पर ले जाने की गारंटी मोदी की है: प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है मध्यप्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

Read More

6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास 'समत्व भवन' में हुई। मंत्रि परिषद द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। जिसमें चितावद - उज्जैन, मेढ़ा - बैतूल, पन्हेटी - गुना, लोनी - रीवा , खाम्हा - कटनी, डोकरीखेड़ी - नर्मदापुरम, सोनपुर - शिवपुरी, थावर-मण्डला, मुरकी-डिंडोरी, पावा-शिवपुरी, सिरमौर-रीवा, कनेरा-भिण्ड, मल्हारगढ़-मंदसौर, देवरी-नर्मदापुरम, सीतलझिरी-बैतूल, आहू-आगर मालवा, बगलीपीठ-बालाघाट और पहाड़िया-रीवा शामिल है। इन परियोजनाओं से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Read More

सनातन संस्कृति का न आदि है न अंत : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक महासंकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सिहंस्थ के वैचारिक महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये थे। वैचारिक महाकुंभ में श्री महाकाल महालोक के बारे में विचार किया गया था। बाबा महाकाल के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से श्री महाकाल महालोक निर्माण के पुनीत कार्य की शुरूआत हुई। मुझे हर्ष है कि हमने महाकाल लोक निर्माण के दोनों चरणों को पूरा कर लिया है।

Read More

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। श्री चौहान ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना। उन्होंने कहा कि इस रेल से प्रदेश का यह जनजातीय बाहुल्य जिला सीधे नागपुर से जुड़ेगा। 

Read More