भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर जिले के बीना तहसील के ग्राम रूसल्ला पहुँच कर ओला-वृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का खेतों में जाकर जायजा लिया। उन्होंने किसान श्री वीरेंद्र पटेल के खेत में क्षतिग्रस्त फसलों को देखा। मुख्यमंत्री ने किसानों को ढाँढस बंधाया और कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ है। राज्य सरकार संकट के इस दौर में किसानों की आँखों में आँसू नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कमिश्नर और कलेक्टर को क्षतिग्रस्त फसलों का पूरी प्रामाणिकता और ईमानदारी के साथ सर्वे कराकर प्रभावितों की सूची पंचायत कार्यालय में चस्पां करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को आपत्ति हो या कोई संशोधन कराना चाहे, तो वे करा सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के 20 जिलों में बेमौसम बारिश और ओला-वृष्टि से किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। सागर जिले के खुरई, नरयावली, बीना क्षेत्रों में भी फसलों को नुकसान पहुँचा है। उन्होंने कहा कि कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के संयुक्त दल द्वारा सर्वे के बाद मुआवजा राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि दिल मत दुखाना और आँखों में आँसू मत आने देना, मुख्यमंत्री आपके साथ है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक अन्य खेत में भी पहुँच कर अंकुरित हो चुकी गेहूँ और चना की फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारे किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, खून-पसीना बहाते हैं, तब बड़ी मुश्किल से फसल तैयार होती है। ओला-वृष्टि से किसानों की उम्मीदें धूमिल होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में मैं किसानों के साथ खड़ा हूँ। गेहूँ, चना और मसूर की 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 32 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। फसल बीमा का कार्य भी साथ में चलेगा। राहत राशि जो किसी अन्य राज्य में नहीं मिलती, वह मध्यप्रदेश सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने फसलों का सर्वे सेटेलाइट से भी करवाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिजली गिरने से जन हानि होने पर परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। गाय-भैंस की मृत्यु पर 37 हजार, भेड़-बकरी की मृत्यु पर 4 हजार और मुर्गा-मुर्गी की मृत्यु पर 100 रूपए दिए जाएंगे। जिन किसानों की फसलें ओला-वृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनकी ऋण वसूली भी स्थगित करेंगे। साथ ही अगले साल का ब्याज भी सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास किए जाएंगे कि जीरो प्रतिशत ब्याज पर प्रभावित किसानों को फिर से उन्हें कर्ज मिल सके। ओला-वृष्टि से प्रभावित जिन किसानों की बेटियों की शादी होनी है, उन्हें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विवाह के लिए राशि दी जाएगी।
ओला-वृष्टि से पीड़ित ऐसे किसान जो न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए पंजीयन नहीं करा सके हैं, उनके लिए पुनः पोर्टल खुलवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया जायेगा। यह व्यवस्था प्रदेश के ओला-वृष्टि से प्रभावित सभी 20 जिलों के लिए होगी। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से कहा कि सर्वे के बाद पूरी ईमानदारी से आकलन हो। किसानों को नुकसान का मुआवजा और फसल बीमा से राहत दिलाई जाए। विधायक महेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जन-प्रतिनिधि और किसान बंधु मौजूद रहे।
बंजारा परिवारों को मिलेंगे आवासीय पट्टे और शुद्ध पेयजल
बीना से भोपाल लौटते वक्त मुख्यमंत्री श्री चौहान से रिफाइनरी के पास रहने वाले 51 बंजारा परिवार के सदस्यों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएँ बतायी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संभागायुक्त और कलेक्टर को निर्देश दिये कि सभी बंजारा परिवारों कोमुख्यमंत्री भू-आवासीय योजना में पट्टे दिये जाये और उनकी पेयजल समस्या का निदान भी करें।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।