भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सतना जिले में सिद्धा पहाड़ जन-आस्था का केंद्र है। यहाँ किसी भी किस्म का उत्खनन कार्य नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने खनिज साधन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा निर्देश दिए कि एक अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के रूप में माने गए सिद्धा पहाड़ की पवित्रता को बनाए रखते हुए इसके निकट उत्खनन के कार्य न किए जाएँ। आम जनता की श्रद्धा के रूप में सिद्धा पहाड़ की अलग पहचान है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व में भी सिद्धा पहाड़ के निकट क्षेत्र में खनन न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक खनन की कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है लेकिन आगे भी इसका पूरा ध्यान रखा जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रमुख सचिव खनिज साधन और कलेक्टर सतना को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में भी सिद्धा पहाड़ क्षेत्र में कोई भी खनन कार्यवाही नहीं होना चाहिए। यदि कोई अवैध रूप से खनन के कार्य के लिए प्रयासरत है तो उन्हें पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए। क्षेत्र में किसी खनन माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा।
खनिज क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए दी बधाई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में खनिज संपदाओं के वैज्ञानिक दोहन से रोजगार प्रदान करने के प्रयासों में प्राप्त सफलता के लिए खनिज साधन विभाग को बधाई दी। मुख्य रूप से प्रमुख खनिजों की नीलामी के लिए लघु खनिज नीति में मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 1996 में संशोधन कर गौण खनिज के खदानों के आवंटन के प्रावधान की अधिसूचना प्रकाशित की जा चुकी है। खानों में डेडरेंट के युक्तिकरण, महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने और महत्वपूर्ण खनिजों की रायल्टी दरों को पुनर्मूल्यांकन करने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है।
इसके अलावा कोयला खानों को खनन सेवाओं के लिए निजी क्षेत्रों को आवंटित करने, जिला खनिज निधि में लघु खनिजों का समावेश करने और महत्वपूर्ण खनिजों-चूना पत्थर, बाक्साइट, मैंगनीज, डोलामाइट आदि की निष्क्रिय खानों के पुन: संचालन का कार्य भी होने लगा है। मुख्य खनिजों की करीब 100 निष्क्रिय खदान को पुन: संचालित करने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि खनिज क्षेत्र में आय वृद्धि और कार्य के लिए भविष्य के लिए रोडमैप भी तैयार करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे केंद्र सरकार से चर्चा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खनिज क्षेत्रों से संबंधित ऐसे प्राथमिक विषयों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए जिनका संबंध केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली स्वीकृति से है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे संबंधित केंद्रीय मंत्रियों और आवश्यकता होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी इस संबंध में चर्चा और आग्रह करेंगे।
बताया गया कि खनिजों से आय बढ़ाने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग कर बैतूल, छतपुर, सीधी, कटनी में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति का कार्य हो रहा है। गत वर्ष 2021-22 में भी पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले खनिजों से 37 प्रतिशत अधिक आय प्राप्त हुई थी। रेत खनिज से गत वर्ष 1019 करोड़ रूपए की आय अर्जित हुई जो 47 प्रतिशत अधिक थी। इस वर्ष भी 1150 करोड़ रूपए की आय के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्धन वर्ग के लिए नि:शुल्क रेत प्रदाय के विकल्पों पर विचार कर निर्णय लेने के निर्देश दिए।
खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वित्त मनोज गोविल, प्रमुख सचिव खनिज साधन सुखवीर सिंह, संचालक खनिज राकेश श्रीवास्तव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।