महेश्वर में धड़का हिंदुस्तान का दिल, दूसरे दिन भी जीते दो स्वर्ण पदक

भोपाल। खेलो इंडिया-2022 के अंतर्गत सहस्त्रधारा पर चल रही कैनो स्लेलॅम प्रतियोगिता में दूसरे दिन दोनों वर्ग में मप्र ने स्वर्ण पदक जीते हैं। प्राकृतिक जल धारा में पुरुष वर्ग में सीहोर के किसान पुत्र विशाल वर्मा ने कैनो में और मप्र खेल अकादमी की ओर से भूमि बघेल ने कयाक में स्वर्ण पदक जीते हैं।

Read More

मैं भी मीराबाई बनना चाहती हूँ

भोपाल। आकांक्षा व्यवहारे की उम्र सिर्फ 14 साल है लेकिन उनके हौसले बहुत बड़े हैं। अपनी वेट कैटेगरी में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद टॉप डेवलपमेंट लिस्ट में नाम दर्ज करा चुकी आकांक्षा पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेलने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी आकांक्षा इस प्लेटफार्म का पहली बार उपयोग करने को लेकर काफी उत्साहित और रोमांचित हैं।

Read More

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार हो रहे वॉटर स्पोर्ट्स के मुकाबले आज से शुरू

भोपाल। मध्यप्रदेश की मेजबानी में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स के मुकाबले हो रहे हैं। भोपाल के बड़े तालाब स्थित राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में 1 से 3 फरवरी तक कयाकिंग के रोमांचक मुकाबले देखने मिलेंगे। मध्यप्रदेश इस बार कयाकिंग-कैनोइंग स्पर्धा में पदक का प्रबल दावेदार है। प्रदेश के 20 खिलाड़ी कयाकिंग-कैनोइंग में भाग लेंगे।

Read More

दूसरे वनडे में 8 विकेट से जीता भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज कब्जाई

नई दिल्ली। भारत ने वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है। रायपुर के शहीद वीर स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 109 रनों का टारगेट दिया है। कीवी 34.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। पहले ओवर में ही एलेन को शून्य पर पेवेलियन लौटाने के बाद गेंदबाजों ने दसवें ओवर तक पांच बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटा दिया था। सातवें विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स और ममिचेल सेंटनर की 47 रनों की साझीदारी ने स्कोर बोर्ड को 100 रनों के ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभाई।

Read More

खेलो इंडिया एंथम को प्राथमिकता से चलाएँ : मंत्री सिंधिया

भोपाल। प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थी युवा और आम नागरिक को खेलो इंडिया से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस कड़ी में खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिला पंचायतों के सीईओ से चर्चा की।

Read More

सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वस्थ जीवन और परस्पर स्वस्थ संबंधों के लिए खेलों का बहुत महत्व है। खेल हमारे जीवन का अद्भुत और अभिन्न अंग है। जीवन की सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल के ओल्ड कैम्पियन क्रिकेट मैदान अरेरा कालोनी में 28वीं आईईएस डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

Read More

मुख्यमंत्री चौहान 7 जनवरी को करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मेस्कट, टॉर्च और एंथम लांच

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वें संस्करण के मेस्कट (शुभंकर), टॉर्च और एंथम का अनावरण 7 जनवरी को करेंगे।

Read More

टीटी नगर स्टेडियम में दिखेगा महिला बॉक्सर्स का दम

भोपाल। भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला बॉक्सर्स का शानदार प्रदर्शन 20 दिसम्बर को देखने को मिलेगा। भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 20 से 26 दिसंबर तक राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और सर्विस, ऑल इंडिया पुलिस एवं रेलवे की 320 महिला बॉक्सर्स 6वीं एलीट महिला बॉक्सिंग चेंपियनशिप में अपने प्रतिद्वंदियों को धराशायी करेंगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम के मार्शल आर्ट भवन में इस रोमांचक चेंपियनशिप का शुभारंभ करेंगी।

Read More

बुधनी सिटी यूनाइटेड बनी विजेता

भोपाल। प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच बुधनी सिटी यूनाइटेड ने 76 रनों से जीता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद गौतम गंभीर ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भेरूंदा बुल्स एवं बुधनी सिटी यूनाइटेड के बीच खेला गया।

Read More

रोहित बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर, राहुल करेंगे कप्तानी, शमी-जडेजा पूरी सीरीज से बाहर

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर टीम में कुछ बदलाव किए हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में चोटिल हो गए थे। अब वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। केएल राहुल उनकी जगह टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, चेतेश्वर पुजारा को उप-कप्तान बनाया गया है। भारत बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी।

Read More