इंदौर। आजादी मिले 70 साल होने को आए लेकिन देश में किसानों के लिए अब तक कोई पुख्ता सिस्टम विकसित नहीं हो पाया है। केंद्र से लेकर राज्य तक किसानों के लिए योजनाओं की कमी नहीं है लेकिन इनकी जानकारी और सीधा लाभ किसानों तक आसानी से नहीं पहुंच पाता।
ग्रेडिंग की व्यवस्था नहीं
फसल के दाम तय होने में उसकी गुणवत्ता अहम मुद्दा होती है। मंडी या बाजार से व्यापारी कम दाम पर अनाज खरीदता है इसकी ग्रेडिंग करता है और क्वालिटी का माल बना कर उसकी पैकिंग करता है और ऊंचे दाम पर बेच देता है। एक क्विंटल फसल की ग्रेडिंग का खर्च सिर्फ 100 रुपए आता है। किसान अगर यह कर ले तो उसकी फसल का भाव 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ सकता है। लेकिन ग्रेडिंग करने वाली मशीनों का खर्च किसानों के बस की बात नहीं है।
जानकारी का सिस्टम नहीं
हाल ही में मालवा में बारिश हुई और किसानों ने सोयाबीन की बोवनी कर दी। लेकिन अब आसमान से बादल गायब हैं और किसान भगवान भरोसे। यदि किसानों को मौसम की सटीक जानकारी दी जाती तो वह इस संकट से बच सकते थे। लेकिन अब तक हमारे पास मानसून की सूचना साझा करने वाला मजबूत सिस्टम नहीं है ।
संकट में तुरंत मदद नहीं
किसान समय पर नुकसान से उबर पाए इसके लिए जरूरी है कि संकट की घड़ी में उसे तुरंत मदद मिले। किसानों को तुरंत राहत मिले ऐसा तंत्र हम अब तक खड़ा नहीं कर पाए हैं। बीमा योजना के नाम का एक झुनझुना हमेशा थमाया जाता है। ये भी कारगर नहीं है। पाला पड़ने से एक किसान की फसल खराब हो गई। उसने जब बीमा के लिए आवेदन दिया तो जवाब मिला कि सिर्फ जल भराव और मिट्टी कटाव से हुए नुकसान का बीमा दे सकते हैं।
किसान को क्या चाहिए
-खेतों तक जाने के लिए बारह मासी सड़कें जरूरी हैं। किसान बारिश में सब्जी खेत से घर ला सकेगा तभी बाजार में बिकेगी।
-बीज,खाद और यंत्र पर मिलने वाली सबसिडी तुरंत मिले।
-मंडी में किसानों को त्वरित पेमेंट की व्यवस्था होनी चाहिए। व्यापारी किसानों को चेक देते हैें इससे रकम खाते में आने में 2 दिन का समय लग जाता है।
- यंत्रों के उपयोग का सहकारी सिस्टम विकसित करना होगा। इससे खेती की लागत घटेगी।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।