बीजेपी नेता ने लगाया आरोप, नेशनल हेरल्ड के ‘रीलॉन्च’ के लिए कांग्रेस ने रद्द किया कर्नाटक विधान सभा का सत्र

जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित अखबार नेशनल हेरल्ड सोमवार (12 जून) को कर्नाटक के बेंगलुरु में दोबारा लॉन्च किया गया। जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1938 में शुरू किया गया ये अखबार अब साप्ताहिक रूप से प्रकाशित होगा। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आजादी की 70वीं वर्षगाठ के मौके पर नेशनल हेरल्ड की एक विशेष स्मारिका भी लॉन्च की। वहीं भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति गांधी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया है कि कर्नाटक विधान सभा का सत्र सोमवार को इसलिए रद्द कर दिया गया ताकि उसके नेता अखबार के रीलॉन्च कार्यक्रम में शामिल हो सकें। प्रीति गांधी ने ट्वीट किया, “कर्नाटक विधान सभा का सत्र आज रद्द कर दिया गया क्योंकि कांग्रेस नेताओं को नेशनल हेरल्ड के लॉन्च में शामिल होना था। सत्ता का खुला दुरुपयोग!” कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।
सोमवार को कांग्रेस ने “इंडिया एट क्रॉसरोड्स: 70 ईयर्स ऑफ इंडिपेंडेंस” नामक स्मारिका लॉन्च की। राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने नेशनल हेरल्ड के रीलॉन्च से जुड़े ट्वीट किए। नेशनल हेरल्ड का ऑनलाइन संस्करण पिछले साल ही लॉन्च हो गया था। साप्ताहिक अखबार के रूप में लॉन्च किए जाने के मौके पर नेशनल हेरल्ड ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक साक्षात्कार भी प्रकाशित किया है। साल 2008 में नेशनल हेरल्ड करीब 90 करोड़ कर्ज में डूब जाने के कारण बंद हो गया था। नेशनल हेरल्ड के संपादन की जिम्मेदारी आउटलुक हिन्दी के पूर्व संपादक नीलाभ मिश्रा को सौंपी गई है।
माना जा रहा है कि कर्नाटक में पार्टी के सत्ता होने के कारण नेशनल हेरल्ड के प्रिंट एडिशन के री-लॉन्च के लिए चुना गया, जबकि अखबार का मुख्यालय दिल्ली में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 20 जून को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दिल्ली में भी साप्ताहिक अखबार के तौर पर नेशनल हेरल्ड को रीलॉन्च करेंगे। नेशनल हेरल्ड तब विवाद में आया था जब इसका स्वामित्व रखने वाले कंपनी को कांग्रेस के पार्टी खाते से पैसा देकर खरीदकर उसकी पांच हजार करोड़ की संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगा था। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यंग इंडिया कंपनी बनाकर अखबार की परिसंपत्तियों को हथिया लिया। हालांकि गांधी परिवार इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More