भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सेवढ़ा क्षेत्र में रतनगढ़ वाली मैया का अद्भुत लोक बनाया जायेगा। इसके लिये 5 करोड़ की राशि भिजवाई जायेगी। उन्होंने सेवढ़ा नगर के विकास के लिये भी 5 करोड़ की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की और कहा कि नया बस-स्टेण्ड और नगर पालिका भवन भी बनाया जायेगा। सेवढ़ा में इसी साल सीएम राइज स्कूल खुलेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज दतिया जिले के सेवढ़ा में जन-दर्शन के दौरान लाड़ली बहना सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिये 159 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया। लाड़ली बहनों ने उन्हें राखी बाँधी और एक बड़ी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर बहनों का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का गौरव चन्द्रयान-3 चन्द्रमा की सतह पर उतरने वाला है। देश और प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई आदि सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हुआ है। सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण ही मेरा लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बहन-बेटियों को सशक्त बनाने के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह/निकाह योजना के बाद लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को उनका सम्मान और हक दिया जा रहा है। योजना में मिलने वाले 1000 रूपये केवल राशि नहीं, बल्कि बहनों का सम्मान और अधिकार है। योजना से अभी सवा लाख बहनें जुड़ी हैं, अभी और बहनें जुड़ेंगी। धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3000 रूपये की जायेगी।
श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहनों को सशक्त बनाने के लिये स्थानीय निर्वाचन में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। आज बड़ी संख्या में बहनें पंचायत एवं नगरीय निकायों में सरकार चला रही हैं। पुलिस में बड़ी संख्या में बेटियाँ हैं। संबल योजना में बहनों को 16 हजार रूपये प्रसूति सहायता दी जाती है। मध्यप्रदेश में बेटियों के प्रति दुराचार करने वालों के लिये फाँसी का प्रावधान है। आजीविका मिशन के माध्यम से हर बहन की आय कम से कम 10 हजार रूपये महीना करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता की जिंदगी बदलने के लिये सरकार चला रहा हूँ। गरीबों को नि:शुल्क अनाज के साथ ही पक्का आवास भी दिलवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में जो हितग्राही छूट गये हैं, ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों को सीएम आवास योजना बनाकर आवास स्वीकृत किये जायेंगे। सभी गरीबों को रहने की जमीन का पट्टा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि- "आज जन-दर्शन के दौरान सेवढ़ा में विशाल जन-समुदाय ने मुझे जो प्यार, आशीर्वाद दिया है, मेरे प्रति जो अटूट विश्वास प्रकट किया है, उसे मैं टूटने नहीं दूंगा। आपकी जिंदगी में खुशहाली लाने का हर संभव प्रयास करूंगा"। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 27 तारीख को दोपहर एक बजे वे भोपाल से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे और राखी भी बंधवायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी अपने बच्चों को पढ़ायें और आगे बढ़ायें। सरकार उनकी पढ़ाई के लिये हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। साइकिल के लिये 4500 रूपये दिये जाते हैं। अब सरकार 12वीं में स्कूल में टॉप करने वाले छात्र और छात्रा को स्कूटी प्रदान कर रही है। बारहवीं कक्षा पास विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में प्रशिक्षण के साथ 8 हजार रूपये महीना स्टाइपेंड भी दिया जायेगा। उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरवा रही है।
केन्द्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान सेवढ़ा में विकास और प्रगति की वर्षा लेकर आये हैं। यहाँ 159 करोड़ रूपये के कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। दतिया में एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया जा चुका है। सिंधु नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान देश की एक-एक महिला को सशक्त बनाने के लिये संकल्पित हैं और इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की मिसाल है।
सांसद संध्या सुमन राय ने भी संबोधित किया। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, सुरेन्द्र सिंह बुधोलिया, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों सहित जन-समुदाय उपस्थित था।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।