भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल वीरता, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति एवं जीवन रक्षा पदक से अलंकृत हुए मध्यप्रदेश पुलिस एवं होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा वीर नागरिकों के राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय पुलिस, सशक्त समाज का आधार है। पुलिस को बदलते वक़्त के अनुरूप बनना होगा। उन्होंने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि पदक मिलने से मध्यप्रदेश पुलिस की सक्रियता एवं संवेदनशीलता की छवि और अधिक सशक्त बनेगी जिससे पुलिस बल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए आमजन की सेवा एवं सहायता पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि समाज में ऐसा वातावरण होना चाहिए जिसमें पुलिस और नागरिकों के बीच आपसी भरोसे मजबूत बना रहे। दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी ईमानदारी और प्रखरता के साथ लागू की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस के आधुनिकीकरण और कौशल उन्नयन की दिशा में उन्नत तकनीक के प्रभावी प्रयासों पर ख़ुशी जाहिर की। श्री पटेल ने पुलिस कल्याण के लिए शासन स्तर से किए जा रहे बेहतर कार्यों, डायल 100 वाहन से पीड़ितों की मदद, सभी जिलों में महिला थाना तथा 950 महिला ऊर्जा डेस्क की स्थापना आदि पहल की सराहना की। उन्होंने हाल ही के वर्षों में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन की दिशा में की गई प्रभावी कार्रवाई और प्राप्त की गई अभूतपूर्व सफलताओं के लिए पुलिस को बधाई दी।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था को कायम रखने के साथ अपनी जनहितैषी और संवेदनशील छवि को और अधिक मजबूत करें। पुलिस सामाजिक कल्याण, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने और समाज विरोधी तत्वों से आमजन को बचाने की जिम्मेदारी आगे बढ़कर निभाएं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने राष्ट्रपति के द्वारा वीरता, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक और जीवन रक्षा पदक प्राप्त करने वाले पुलिस-होमगार्ड के 64 अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा 2 वीर नागरिकों की उपलब्धियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी. पी. आहूजा, पुलिस महानिदेशक जेल अरविन्द कुमार, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड राजेश चावला, पदक प्राप्तकर्ता अधिकारी-कर्मचारी, वीर नागरिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साजिद फरीद शापू ने किया।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।