जब भाई मुख्यमंत्री हो तो बहन नंगे पांव क्यों चलें : मुख्यमंत्री

  • अपने हाथों से तेंदूपत्ता संग्राहक बहनों को पहनाईं चप्पलें
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की कुप्पी, साड़ी और चरण पादुका के साथ अब छाता भी
  • लाड़ली बहना योजना नहीं बल्कि एक क्रांति
  • सिंगरौली जिले की बैगा जनजाति अति पिछड़ी जनजाति में शामिल होगी
  • निवास में खुलेगा उप तहसील कार्यालय और कॉलेज
  • मुख्यमंत्री चौहान ने सरई, सिंगरौली में रिहंद सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जब मेरी तेंदूपत्ता संग्राहक बहने नंगे पांव जंगलों में तेंदूपत्ता तोड़ने जाती थीं और उनके पैर में काँटा चुभता था तो मुझे बहुत दर्द होता था। भाई मुख्यमंत्री हो, तो बहन नंगे पैर क्यों चले। इसे ध्यान में रख हमने मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना बनाई। योजना में प्रदेश के 15 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों को चप्पल, साड़ी, पानी की कुप्पी दी जाती है। अब निर्णय लिया गया है कि संग्राहकों को छाता भी दिया जाये। इसके लिये 200-200 रूपये की राशि उनके खातों में भिजवाई जा रही है।

 

मुख्यमंत्री चौहान की प्रमुख घोषणाएँ

  • शासकीय महाविद्यालय परका और सरई में विज्ञान एवं कॉमर्स की कक्षाएँ प्रारंभ होंगी।
  • सिंगरौली क्षेत्र में बैगाओं को अति पिछड़ी जनजाति में शामिल किया जायेगा।
  • निवास में उप तहसील कार्यालय और कॉलेज खोला जायेगा।
  • ग्राम माड़ा रजमिलान, खुटार और सरई में सीएम राइज स्कूल खुलेंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज सिंगरौली जिले के सरई में विकास पर्व के दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों को मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में चरण पादुकाएँ, पानी की कुप्पी और साड़ी प्रदाय की। मुख्यमंत्री ने कुछ तेंदूपत्ता संग्राहक बहनों को अपने हाथों से चप्पलें पहनाई। उन्होंने 693 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्षेत्र के विकास के लिये कई घोषणाएँ भी कीं।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार, दोनों निरंतर गरीबों की सेवा और कल्याण के कार्य करती रहती हैं। मेरे लिये जनता ही भगवान है। दीन-दुखियों की सेवा भगवान की सेवा से बढ़ कर है। मेरा जीवन गरीबों की सेवा के लिये है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गरीबों को नि:शुल्क अनाज, आवास, स्वास्थ्य एवं सभी आवश्यक सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसे गरीबों, जिनके पास आवास के लिये जमीन नहीं है, को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में पट्टे दिये जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना केवल योजना नहीं एक क्रांति है। इसने बहनों का जीवन बदल दिया है। इस योजना से मिलने वाली राशि से महिलाओं का आत्म-विश्वास और सम्मान बढ़ा है। अब परिवार में भी उन्हें अधिक सम्मान दिया जा रहा है। बहनों के सशक्तिकरण के लिए हर गाँव में लाड़ली बहना सेना गठित की गई है। यह सेना लाड़ली बहना सहित शासन की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करेगी।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उन्हें आत्म-निर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी कम से कम 10 हजार प्रतिमाह करना हमारा लक्ष्य है। बहनों को पंचायत-राज संस्थाओं तथा नगरीय निकायों के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया है। आज हजारों बहनें समाज का नेतृत्व कर रही हैं। पुलिस की भर्ती में 33 प्रतिशत तथा अन्य भर्ती में भी महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं के प्रति दुराचार करने वालों के लिए फाँसी का कानून है। प्रदेश में शराब के सभी अहाते बंद कर दिए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तेज गति से विकास किया जा रहा है। जनता को सड़क, पानी, बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण दिलवाया जा रहा है। गरीब किसानों को केन्द्र सरकार से 6 हजार और राज्य सरकार से 6 हजार रूपये मिलाकर कुल 12 हजार रूपये प्रतिवर्ष की सम्मान निधि दी जाती है।

 

निर्माण कार्यों का शिलान्यास/भूमि-पूजन

  • 672 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत की रिहंद माईक्रो सिचाई परियोजना का शिलान्यास।
  • 9 करोड़ 90 लाख की लागत के शासकीय महाविद्यालय देवसर के सभागार तथा उत्कृष्ट विद्यालय देवसर के खेल मैदान की बाउण्ड्री वॉल का लोकार्पण।
  • 5 करोड़ 93 लाख रूपये लागत के शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज के अतिरिक्त कक्ष तथा प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण।
  • 5 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत के अमहरा मलगिया डांड से करामी सड़क का लोकार्पण।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीएम राइज स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा की व्यवस्था होगी। बच्चों को निःशुल्क किताबें और साइकिलें दी जा रही हैं। मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार भर रही है। गाँव के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी। मैं बच्चों की आँखों के सपनों को मरने नहीं दूंगा। प्रदेश में 1 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में भी हजारों युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में बेटियों के विवाह कराए जा रहे हैं। तीर्थ-दर्शन योजना में बुजुर्गों को हवाई जहाज से भी तीर्थ-दर्शन कराया जा रहा है।

 

समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तेंदूपत्ता संग्राहक रामकली साकेत, भैयालाल, धर्मराज तथा अन्य हितग्राहियों को चरण पादुका पहनाई। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्व-सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता, प्रधानमंत्री मातृ वंदना तथा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया।

 

समारोह स्थल पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री का गुदुम्ब बाजा, शैला तथा गेंड़ी नृत्य से स्वागत किया गया। लाड़ली बहना सेना तथा जनजाति हितग्राहियों ने मोर पंख की पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन कर बेटियों को सम्मानित किया तथा लाड़ली बहना सेना की बहनों से संवाद किया।

 

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में वन उपज देने वाले पौधों के रोपण का आरंभ कर नई पहल की गई है। सांसद रीति पाठक ने क्षेत्र में विकास की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। विधायक देवसर सुभाष रामचरित वर्मा ने भी संबोधित किया। विधायक राम लल्लू बैस और कुंवर सिंह टेकाम, पूर्व विधायक विश्वमित्र पाठक, राजेंद्र मेश्राम, प्यारेलाल कवर, गिरीश द्विवेदी, राम सुमिरन गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, राजकुमार दुबे, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित था।

 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More

 
 

Penetrated by Mr.xBarakuda

nobody cares about you :)

need help ?